होमWellnessFitnessपीठ दर्द को न समझें मामूली समस्या! NHS ने बताए 8 ऐसे...

पीठ दर्द को न समझें मामूली समस्या! NHS ने बताए 8 ऐसे संकेत, जो हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा

Back Pain Warning Signs: पीठ दर्द को अक्सर लोग सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन NHS के अनुसार कुछ खास संकेत ऐसे हैं जो किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का शुरुआती संकेत हो सकते हैं.

Back Pain Warning Signs: आजकल कई लोग पीठ में दर्द की शिकायत लेकर घूमते हैं. पीठ में दर्द की समस्या अब काफी आम हो चुकी है. इसके पीछे का कारण है खराब पोश्चर. लेकिन अगर हम कहें कि यही पीठ का दर्द आपके किसी बड़ी बीमारी के शुरुआती संकेत हो सकता है? हालांकि पीठ के दर्द को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं. उतना तवज्जो नहीं देते जितना देना चाहिए.

अब इसे लेकर यूनाइटेड किंगडम की नेशनल हेल्थ सर्विस यानी NHS ने 8 ऐसे संकेत बताए हैं जिसे आपको कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए. 8 संकेत जानेंगे लेकिन उससे पहले जान लेते हैं कि आखिर लगातार पीठ में होने वाले दर्द का क्या कारण है? आइए इसपर डिटेल में बात करते है.

कई तरह के होता है पीठ का दर्द

क्या आप जानते हैं कि पीठ का दर्द कई तरह का होता है. अचानक चुभन वाला दर्द, हल्का मसल्स में होने वाला दर्द या फिर पीठ में नुकीली चीज जैसे चुभने वाला दर्द. इसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसे ही दर्द पीठ से हाथों और पैरों तक भी पहुंच सकते हैं. नतीजा झुकने, शरीर को मोड़ने या फिर कोई भारी सामान उठाने अधिक देर तक खड़े रहने चलने-फिरने में दिक्कत खड़ी कर सकते हैं.

इन 8 संकेतों को न करें इग्नोर

अगर आप लंबे समय से दर्द का एहसास झेल रहे हैं, तो इन संकेतों को इग्नोर न करें जैसेः

  1. कई हफ्तों से होने वाला दर्द

कुछ लोगों को कई हफ्तों तक इस तरह का दर्द परेशान करता है. कई घरेलु उपाय भी अपना लेते हैं जैसे सिकाई, बाम लगाना, रेस्ट करना. लेकिन फिर भी कोई आराम नहीं मिल पाता. अगर इन सबके बाद भी आपके दर्द में राहत नहीं मिल पा रही है, तो डॉक्टर से जांच करनाएं. संभव कोई और वजह हो सकती है.

  1. रोज के काम हो रहे अफेक्ट

अगर आपको दर्द इतना हो कि आपके रोज के कामकाज भी अफेक्ट होने लगे तो इसे इग्नोर न करें. जैसे अगर ऐसे दर्द के कारण आपको चलने में, उठने में या फिर किसी भी काम को करने में तकलीफ हो रही हो तो तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए.

  1. दर्द से होने लगे स्ट्रेस

इस दर्द के कारण अगर आपको स्ट्रेस होने लगे. ऐसा दर्द हो कि अब कंट्रोल नहीं हो पा रहा यानी आपकी मेंटल हेल्थ पर असर पड़ रहा हो तो डॉक्टर को चेक करवाएं.

  1. वजन घट रहा हो

पीठ में दर्द के कारण अगर आपके वजन में बदलाव हो रहा हो. जबकि आप कोई डाइटिंग भी न कर रहे हो तो ये एक गंभीर संकेत की ओर इशारा करता है.

  1. पीठ का आकार बदलना

ऐसे दर्द में अपने पीठ को छूकर देखें. अगर पीठ के किसी भी हिस्से में गांठ हो सूजन महसूस हो रही है, या आपको ऐसा लग रहा हो कि पीठ के साइज में नैचुरली बदलाव हो रहा है, तो अलर्ट हो जाएं और डॉक्टर से जांच करवाएं.

  1. रेस्ट के बाद भी आराम नहीं

कई बार रेस्ट करने जैसे थोड़ी देर के लिए लेट जाने से आराम मिल जाता है. अगर आराम भरपूर कर लिया है और तब भी दर्द कम नहीं हो रहा तो किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है.

  1. तेज झटका महसूस होना

अगर आपको छींकते या फिर खांसते हुए पीठ में अचानक झटका महसूस होता है, तो इसे इग्नोर न करें. क्योंकि ये रीढ़ की हड्डी पर प्रेशर पड़ने का संकेत हो सकता है.

  1. डॉक्टर को दिखाना बहुत जरूरी

ज्यादातर लोगों को पीठ के निचले हिस्से में दर्द होता है, जो कि सामान्य है. लेकिन एनएचएस (NHS) के अनुसार, अगर आपका दर्द पीठ के बिल्कुल ऊपरी हिस्से में यानी दोनों कंधों के बीच से शुरू हो रहा है, तो डॉक्टर को दिखाना बहुत जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Healthy sleep habits: थकान के बाद भी नहीं आ रही नींद? बिगड़ सकती है फिटनेस

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments