Father’s Weight And Child Obesity: अक्सर प्रेग्नेंट महिला को ही अपना ख्याल उनकी सेहत का ख्याल रखने जैसी सलाह दी जाती है. उनकी डाइट और हेल्थ का खास ख्याल रखा जाता है. इसके पीछे का कारण है कि मां की सेहत अच्छी होगी वो अच्छा खाएगी तो बच्चा भी स्वस्थ यानी हेल्दी होगा. अब तक आपने ये जरूर सुना होगा.
लेकिन क्या कभी आपने ये सुना है कि बच्चे के होने वाले पिता का बढ़ता हुआ वजन उनका पेट निकलना बच्चे की हेल्थ पर असर डाल सकता है? आपने बिल्कुल सही सुना.. बच्चे के होने वाले पिता का पेट निकलना भी बच्चे की सेहत पर असर डाल सकता है. इसपर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट भी सामने आई है.
बच्चों में बढ़ सकती है ये समस्या
दरअसल स्प्रिंगर के जर्नल करंट में ओबेसिटी रिपोर्ट जारी हुई है. ये रिपोर्ट में एक नई साइंटिफिक रिसर्च में ये जानकारी मिली की पुरुषों के वजन का कनेक्शन उनके होने वाले बच्चे के मोटे होने का रिस्क बढ़ सकता है. यानी होने वाला बच्चा भी ओबेसिटी का शिकार हो सकता है.
रिपोर्ट में ये बताया गया कि आखिर बच्चा पैदा होने से पहले एक पुरुष का लाइफस्टाइल कैसा है? ये बच्चे का मेटाबॉलिज्म कैसा होगा ये तय करता है. कैसे? तो इसका जवाब है कि जब किसी पुरुष का वजन ज्यादा होता है तो इसका सीधा असर उसके स्पर्म में मौजूद केमिकल सिग्नल्स पर पड़ता है. जिसे एपिजेनेटिक मार्क्स कहा जाता है.
एपिजेनेटिक मार्क्स क्या होता है?
अगर बात करें कि आखिर एपिजेनेटिक मार्क्स क्या होता है तो इसका जवाब है कि ये मार्क्स बच्चे के जीन्स के काम करने के तरीके को बदलकर रख सकते हैं, इसलिए सिर्फ मां की हेल्थ ही नहीं पिता की हेल्थ भी उतनी ही जरूरी है क्योंकि ये उनके सपर्म के जरिए मोटापे वाला सिग्नल बच्चे के अंदर चला जाता है जो आगे चलकर समस्या बनता है और बच्चा भी ओबेसिटी का शिकार हो सकता है.
मिट सकते हैं ये मार्क्स
वहीं इस रिसर्च में राहत देने वाली बात भी सामने आई है. वो ये कि .ये बायोलॉजिकल सिग्नल्स होते हैं जो हमेशा के लिए फिक्स नहीं होते है. क्योंकि मेल्स का शरीर लगातार नए स्पर्म्स बनाता रहता है. यानी बच्चा कंसीव होने से 3 या फिर 6 महीने पहले भी अगर लाइफस्टाइल सुधार लिया जाए तो ये समस्या दूर हो सकती है. इसलिए लिए रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए, वजन कम करना चाहिए जिससे की ये मार्क्स मिट जाए.
यह भी पढ़ें: सस्ती HPV जांच से सर्वाइकल कैंसर पर लगेगी लगाम! लाखों महिलाओं को राहत
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

