Nakli Dudh Ki Pehchan Kaise Karein: मिलावटी चीजों का दौर है. खाने से लेकर लोगों तक हर जगह मिलावट भरी है. लोगों तक तो ठीक है लेकिन खाना आपकी सेहत बिगाड़ सकता है. खासतौर पर फल-सब्जियां और दूध जिन्हें ताकत का सबसे बढ़िया सोर्स माना जाता है. इनमें भी मिलावट होने लगी है. हाल ही में कई लीटर नकली दूध पकड़ा गया था.
अगर आप सोचते हैं कि पैकेट वाला दूध लेते हैं वो सेफ होता है, तो ऐसा नहीं है. क्योंकि रोजाना हजारों लीटर में नकली दूध का कारोबार होता है. इसलिए आपको स्मार्ट बनना होगा और नकली दूध की पहचान कैसे करें ये जानना होगा. कैसे? आइए जानते हैं.
दूध में मिलावट कैसे होती है?
कुछ जगहों पर दूध में पानी मिला दिया जाता है, और दूध पतला हो जाता है और क्वांटिटी ज्यादा हो जाती है. जिससे मुनाफा ज्यादा कमाया जा सकता है. लेकिन कुछ लोग दूध को गाढ़ा करने के लिए स्टार्च मिला देते हैं. कुछ डिटर्जेंट घोल देते हैं. नतीजा इससे में मौजूद पोषण कम होता है और उसका स्वाद भी खत्म हो जाता है. इसलिए अगर आप ऐसा दूध पी भी रहे हैं, तो इसका फायदा नहीं होगा. क्योंकि अगर आप डिटेर्जेंट या फिर यूरिया वाला दूध पीते हैं तो इससे सेहत को काफी नुकसान हो सकता है. इसलिए आप खुद से ही असली नकली की पहचान कर सकते हैं. आइए जानते हैं.
कैसे करें पहचान?
- एक लकड़ी या फिर कांच की शीशी लें
- दूध की बूंद उसमें डाले
अब देखें कि दूध अगर बह रहा है या अपने पीछे लकीर छोड़े तो वो असली है. लेकिन अगर दूध फौरन फिसल रहा है और बह रहा है तो इसमें पानी मिला हुआ है. असली दूध की पहचान उसके गाढ़ेपन से होती है. लेकिन अगर पानी की मिलावट की जाती है तो दूध पतला हो जाता है. हालांकि गाय का दूध भी पतला होता है लेकिन वो धीरे-धीरे ही बहता है. ये तो हुई पानी वाले दूध की पहचान हो गई. अब जानते हैं कि डिटेर्जेंट या यूरिया जैसे कैमिकल्स का इस्तेमाल किया जाए तो उसकी पहचान कैसे करें?
कैमिकल वाले दूध की पहचान कैसे करें?
कैमिकल वाले दूध की पहचान के लिए छोटे कांच का ग्लास लें उसमें 5 मिलीलीटर दूध और बराबर मात्रा में पानी मिलाएं. इसे जोर से शेक करें, दूध में झाग कम बने और जल्दी झाग खत्म हो जाए तो ये असली दूध है. लेकिन अगर झाग अधिक बन रहा है और वो झाग खत्म नहीं हो रहा है तो ये नकली दूध हो सकता है.
स्टार्च वाले दूध की कैसे करें पहचान?
अब जान लेते हैं कि स्टार्च मिलाया जाए दूध में तो उसकी पहचान कैसे कर सकते हैं. तो इसके लिए एक ग्लास लें 5 मिलीलीटर दूध लें. 2-3 बूंद आयोडीन नमक डालें. दूध का रंग अगर बदलकर नीला हो जाए तो समझ जाइए कि उसमें स्टार्च मिला हुआ है. आप अरहर की दाल के पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. उसे दूध में डालकर पांच मिनट के लिए हिलाएं अब इसमें लाल रंग का लिटमस पेपर डालकर चेक करें. अगर पेपर का रंग बदलकर नीला हो जाता है, तो समझ लीजिए वह नकली हो सकता है.
यह भी पढ़ें: योगा छुड़वाएगी Smoking की आदत! कैसे? AIIMS की रिसर्च में सामने आई बड़ी जानकारी
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

