Yoga Helps Quit Smoking: कुछ लोग सिगरेट का सेवन कर तो लेते हैं, लेकिन फिर उसे छुड़वाने के लिए कई पापड़ उन्हें बेलने पड़ते हैं. हालांकि सभी जानते हैं कि स्मोकिंग हेल्थ के लिए नुकसानदायक होती है. जो लोग छोड़ना चाहते हैं, वो तरह-तरह के इलाज करवाते हैं च्युइंग गम भी खाते हैं. लेकिन जब असर नहीं दिखता तो वापस लौट जाते हैं.
जो लोग सिगरेट का सेवन करना छोड़ना चाहते हैं, उनके लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. एक रिसर्च सामने आई है जिसमें दावा किया गया है कि योगा करने से तंबाकू का सेवन छुड़वाने में काफी मदद मिल सकती है. जानकारी के लिए बता दें कि ये रिसर्च दिल्ली एम्स के सेंटर फॉर इंटीग्रेटिव मेडिसन एंड रिसर्च और कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉक्टर गौतम शर्मा की गाइडेंस भी की गई है. जिसके बाद इसकी रिपोर्ट निकोटीन एंड टोबैको रिसर्च जर्नल में भी पब्लिश भी हुई है.
कई देशों के लोगों को किया गया शामिल
जानकारी है कि इस रिसर्च को ये पता लगाने के लिए किया गया था कि क्या योगा करने से तंबाकू या फिर सिगरेट छोड़ने में कोई लाभ मिलता है? क्या किसी भी तरह का लाभ मिलता है? वहीं इस रिसर्च में अमेरिका और भारत उसके साथ-साथ कई देशों के 629 लोगों के डेटा लिया गया है.
डेटा के साथ-साथ अलग-अलग ट्रायल भी किए गए. जिसके नतीजें चौंकाने वाले थे. रिजल्ट्स से सामने आया कि योगा करने वाले लोगों में सिगरेट छोड़ने की संभावना काफी अधिक होती है. ये भी जानकारी मिली कि सभी रिसर्च में एक जैसे रिजल्ट नहीं मिल पाए हैं. लेकिन ये कहा जा सकता है कि योगा से फर्क दिखाई दे सकता है.
योगा कैसे करती है मदद?
सबसे बड़ा सवाल आखिर योगा से कैसे मदद मिलती है? इसपर डॉक्टर गौतम शर्मा कहते हैं कि रोज अगर योगा किया जाए तो मेंटल स्ट्रेस कम होता है.
- -मेंटल स्ट्रेस कम होता है
- -डिप्रेशन कम करने में मदद मिलती है
अब अगर मेंटल स्ट्रेस कम होगा तो सिगरेट या फिर तंबाकू का सेवन कम हो जाएगा. क्योंकि अक्सर लोगों का कहना होता है कि वो स्ट्रेस में स्मोकिंग करते हैं. इसलिए इसकी तलब भी कम होती है. इसलिए जो लोग स्ट्रेस में स्मोकिंग कर रहे हैं ये उनके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. योगा से न सिर्फ मेंटल स्ट्रेस कम होता है. बल्कि ब्रेन पर भी काफी असर पड़ता है. जो एक तरह से आपकी हेल्प करेगा. रिसर्च से यह साफ हुआ है कि तंबाकू छोड़ने की प्रक्रिया में योग काफी फायदेमंद है.
कौन सा योग देगा फायदा?
अब ये जान लिया कि आखिर योगा करने से फायदा होगा. लेकिन कौन सा योगा फायदा देगा? रिसर्च में बताया बताया गया कि
- हठ योग
- विन्यास योग
- अयंगर योग
ये कुछ योगासन है जो काफी लाभ पहुंचा सकते हैं. जानकारी के अनुसार इनसे मेंटल स्ट्रेस कम होता है, डिप्रेशन कम होता है. रिसर्च में ये भी जानकारी मिली कि योगा सिर्फ न सिर्फ इन सबमें फर्क मिलता है बल्कि क्वालिटी ऑफ लाइफ भी सुधरती है. इसलिए रोजाना लोगों को योगा करने की सलाह दी जाती है. रिसर्च में देखा गया कि जो लोग इस तरह के रूटीन को फॉलो करते हैं उनका मेंटल स्ट्रेस कम हुआ और उन्हें काफी अच्छा महसूस होने लगा है.
यह भी पढ़ें: COVID-19 Vaccine से दिल को सुरक्षा? रिसर्च में हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर को लेकर बड़ा खुलासा
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

