होमHealth NewsSehat Ki Khabar: जंग लगे चाकुओं पर FSSAI का सख्त एक्शन, घुटनों...

Sehat Ki Khabar: जंग लगे चाकुओं पर FSSAI का सख्त एक्शन, घुटनों के दर्द और डेंगू के लक्षण भी जानें

Sehat Ki Khabar: FSSAI ने रेस्टोरेंट और फूड वेंडर्स को जंग लगे चाकू व खराब उपकरण हटाने का निर्देश दिया है. इसके अलावा घुटनों के दर्द के कारण और डेंगू के शुरुआती लक्षणों को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है.

Sehat Ki Khabar: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. खाना तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले चाकू पर FSSAI ने रेस्टोरेंट, स्टॉल्स मालिकों को सख्त चेतावनी दी है. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. उठते-बैठते समय घुटनों में क्यों होती है तकलीफ? क्यों जोड़ों में अकड़न महसूस होती है. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. मानसून से पहले बढ़ रहे डेंगू के मामले. क्या होते हैं डेंगू के शुरुआती लक्षण और इससे बचने के तरीके जानेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में. चलिए शुरू करते हैं.

यहां देखें पूरा VIDEO:

चाकुओं को लेकर सख्त हुआ FSSAI

कुछ रेस्टोरेंट के मालिक, स्ट्रीट फूड वेंडर्स जंग लगे हुए चाकुओं का इस्तेमाल कर रहे थे. ये स्वास्थय के लिए काफी हानिकारक है. अब इसपर फूड सेफ्टी एंट स्टैंडर्ड ऑथोरिटी ऑफ इंडिया यानी FSSAI ने कड़े आदेश लागू किए हैं. जिसमें रोस्टोरेंट मालिकों को साफ आदेश दिया गया कि अगर किसी भी संस्थान में जंग लगे, टूटे हुए या फिर कटिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले खराब उपकरण का इस्तेमाल किया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होगी. FSSAI ने कहा है कि खाने के संपर्क में आने वाले सभी उपकरण साफ, सुरक्षित और फूड-ग्रेड मटेरियल से बने होने चाहिए. यानी अब रेस्टोरेंट, होटल, कैफे और फूड कंपनियों को ऐसे चाकू और ब्लेड हटाने होंगे जो जंग लगे, टूटे हुए या खराब हालत में हैं.

जोड़ों में क्यों होता है दर्द?

आप अभी जवान है तो शरीर सही काम कर रहा है. काफी एकेटिवली आप अपने शरीर को चला-फिरा रहे हैं. अभी अगर मैराथॉन रेस हो तो उसमें भी आप दौड़ लगा ही लेंगे. लेकिन बुजुर्गों के साथ ऐसा नहीं होता. अक्सर बुजर्ग लोग घुटनों में दर्द से परेशान रहते हैं. इसका कारण है उनका शरीर वीक होता है. हालांकि उम्र वाला फैक्टर भी होता है. लेकिन उसके साथ-साथ हमारे जोड़ घिस जाते हैं ये भी एक बड़ा कारण हो सकता है. जब जोड़ घिसते हैं तो ज्वाइंट वीयर और टियर की समस्या होने लगती है. यानी हमारे जोड़ों के बीच में एक खास परत होती है जिसे कार्टिलेज कहा जाता है. अगर ये घिस जाए तो हड्डियां आपस में रगड़ खाती हैं. दर्द बढ़ता है सूजन होती है और अकड़न महसूस होती है. इसलिए समय रहते पहचान और इलाज आपकी काफी मदद कर सकता है.

कई मामलों में जेनेटिक भी बड़ा कारण हो सकता है. लेकिन अगर दर्द लगातार है, सुबह उठकर अकड़न महसूस हो रही है, चलने में दिक्कत हो रही है, दर्द लंबे समय तक बना रहे, सूजन हो, रोज के काम काज में दिक्कत परेशानी होने लगे तो इन्हें बिल्कुल भी इग्नोर न करें. समय रहते अगर आप ध्यान देंगे तो इसे कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.

मलेयिरा के लक्षण क्या होते हैं?

मानसून में मच्छरों से बढ़ने वाली समस्या भी काफी बढ़ जाती है. अभी मानसून आया नहीं उससे भी पहले मच्छरों की संख्या बढ़ गई है और डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारी का खतरा बढ़ने का भी अधिक है. क्योंकि दिल्ली में इसके मामले भी बढ़ते जा रहे हैं. MCD की इसपर रिपोर्ट भी जारी हुई है.

रिपोर्ट बताती है कि जनवरी से लेकर जून तक में 162 मामले सामने आ चुके हैं. हालांकि इसे कम किया जा सकता है. आपको कुछ सावधानी बरतनी होगी जैसे अगर तेज बुखार हो, सिर दर्द महसूस हो, आंखों के पीछे दर्द महसूस हो रहा हो, हड्डियों और जोड़े में दर्द हो, मसल्स में दर्द हो, जी मिचला रहा हो, उल्टी आ रही हो, भूख कम लगे, त्वचा पर लाल चकत्ते या रैशेज दिखना अगर ये लक्षण दिखें तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें.

यह भी पढ़ें: FSSAI का हेल्दी फूड पर बड़ा एक्शन, AIIMS की नई खोज और Reels से Memory Loss! पढ़ें फटाफट खबरें

यहां देखें पूरा VIDEO:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments