होमHealth Newsभारत में 3 लाख बच्चे डायबिटीज का शिकार…गर्मी में बच्चों की करें...

भारत में 3 लाख बच्चे डायबिटीज का शिकार…गर्मी में बच्चों की करें खास देखभाल

What helps diabetes in kids: गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं. छुट्टियों में बच्चे खूब मस्ती करते हैं. इधर-उधर घूमते फिरते हैं, मनचाहा खाते-पीते हैं.

What helps diabetes in kids: गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं. छुट्टियों में बच्चे खूब मस्ती करते हैं. इधर-उधर घूमते फिरते हैं, मनचाहा खाते-पीते हैं. लेकिन मनचाहा खाना-पीना उन बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है जिन्हें डायब‍िटीज की समस्या है. दरअसल मनचाहा खाना-पीना, असमय खाना, अनहेल्दी खाना ये सभी आदतें बच्चों का शुगर लेवल बढ़ सकता है. उनकी तबियत खराब हो सकती है.

एक आंकड़ों के मुताबिक भारत में बच्चों और किशोरों के बीच टाइप-1 डायबिटीज के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन (IDF) डायबिटीज एटलस के अनुसार, भारत में 0-19 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 3 लाख (300,788) बच्चे और किशोर टाइप-1 डायबिटीज के साथ जीवन जी रहे हैं. IDF की एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, भारत लंबे समय से उन देशों में शामिल रहा है जहां बच्चों में टाइप-1 डायबिटीज के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. इन आंकड़ों से पता चलता है कि अब डायबिटीज की बीमारी सिर्फ बड़ों की नहीं रही.

डायबिटीज एक ऑटोइम्यून बीमारी

डायबिटीज एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली इंसुलिन बनाने वाली कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा देती है, जिसके कारण बच्चे को जीवनभर इंसुलिन की जरूरत होती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि बच्चों में लगातार प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, अचानक वजन कम होना, थकान और भूख बढ़ना टाइप-1 डायबिटीज के शुरुआती संकेत हो सकते हैं. समय पर जांच और इलाज से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है.

गर्मी में बच्चों की ऐसे करें देखभाल

समय पर जांंच कराएंं

समय-समय पर डॉक्टर की सलाह लें. रोजाना बच्चों का शुगर लेवल जांचें. अगर बच्चों का वजन ज्यादा है तो कंट्रोल में रखें. नियमित जांच से डायबिटीज को शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है. साथ ही बच्‍चे को हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल फॉलो कराएं.

समय पर खाना दें

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों का रूटीन बिगड़ जाता है. वह देर से उठने की जिद्द करते हैं. देर रात तक जागते हैं. पूरे दिन खेलने में व्यस्त रहते हैं. वहीं खाने-पीने का रूटीन भी पूरी तरह से बिगड़ जाता है. कोई तय समय-सीमा नहीं रहती. लेकिन डायबिटीज से पीड़ित बच्चों के लिए मुश्किल हो सकती है. इसल‍िए बच्‍चों को एक तय समय पर खाना दें और बच्‍चों को हेल्‍दी रूटीन फॉलो कराएं.

आइसक्रीम-मीठी चीजों से दूर रखें

दरअसल गर्मी का मौसम में हो बच्चें आइसक्रीम की जिद्द तो करेंगे हीं. लेकिन आपको बच्चे की सेहत को ध्यान में रखते हुए उन्हें इसके सेवन से बचाना चाहिए. अगर बच्चा ज्यादा जिद्द करें तो आइसक्रीम और मीठी चीजों का सेवन सीमित करें. बाहर के बजाय घर पर ही आइसक्रीम बनाकर दें.

एक्‍ट‍िव रखें

बढ़ते शुगर लेवल में शरीर को एक्टिव रखना जरूरी होता है. ऐसे में ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है. आप बच्चों को एक्टिव रखने के लिए रन‍िंग, स्‍व‍िम‍िंग, साइकिलिंग जैसी गतिविधियां करा सकते हैं. क्योंकि इससे शरीर इंसुलिन का बेहतर उपयोग कर पाता है और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है. रोजाना शारीरिक गतिविधियां करने से मांसपेशियां ग्लूकोज का उपयोग ऊर्जा के रूप में करती हैं, जिससे ब्लड में शुगर की मात्रा कम हो सकती है.

हेल्‍दी स्नैक्स दें

गर्मियों की छुट्टियां है. बच्चें असमय खाना खाना और पैकेट बंद खाने की मांग तेजी से करेंगे. लेकिन ऐसे में आपको हेल्दी और सेहतमंद स्नैक्स देने हैं. बच्‍चोंं को चॉकलेट, कुकीज या म‍िठाई ख‍िलाने के बजाय ड्राई फ्रूट्स, हेल्दी फ्रट्स खाने को दें. इनके सेवन से बच्चों को भरपूर मात्रा में एनर्जी भी मिलेगी और थकान भी नहीं होगी. साथ ही ब्‍लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहेगा.

    यह भी पढ़ें: कैसे करें असली और नकली दूध की पहचान? घर बैठे अपनाएं ये तरीकें

    (Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

    author avatar
    Surbhi . Content Writer
    लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
    Surbhi .
    Surbhi .
    लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
    RELATED ARTICLES

    क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

    High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

    जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

    Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

    बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

    Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    Most Popular

    क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

    High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

    ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

    High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

    खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

    Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

    जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

    Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

    Recent Comments