होमDietजामुन खाने से हो सकता पेट दर्द, जानिए किन लोगों को बरतनी...

जामुन खाने से हो सकता पेट दर्द, जानिए किन लोगों को बरतनी सावधानी

Black Plum Benefits and Side Effects: गर्मियों के मौसम में जामुन का सेवन किया जाता है. ये सेहत के लिहाज से भी सही माने जाते हैं. वहीं डायबिटीज में ये रामबाण का काम करता है.

Black Plum Benefits and Side Effects: गर्मियों के मौसम में जामुन का सेवन किया जाता है. ये सेहत के लिहाज से भी सही माने जाते हैं. वहीं डायबिटीज में ये रामबाण का काम करता है. इसमें विटामिन C, फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है. बच्चें इनका सेवन बड़ा चाव के साथ करते हैं. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि स्वाद के चक्कर में इन्हें जरूरत से ज्यादा न खाएं. क्योंकि जरूरत से ज्यादा खाने पर ये कई तरह की समस्या कर सकता है.

एक्सपर्ट कहते हैं कि कुछ लोगों में ज्यादा जामुन खाने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. क्योंकि जामुन में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है. अगर आप जरूरत से ज्यादा जामुन खाते हैं तो आपको पेट फूलना, गैस, अपच, पेट दर्द या दस्त जैसी परेशानियां हो सकती हैं. खासतौर पर जिन लोगों का डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत नहीं है. आज के आर्टिकल में हम एक्सपर्ट से जानेंगे कि कितनी मात्रा में जामुन का सेवन करना चाहिए? साथ ही किन लोगों को इनके सेवन से बचना चाहिए.

ये लोग बरतें सावधानी

  • जिनका पाचन तंत्र कमजोर हो.
  • जिन्हें पहले से गैस, एसिडिटी या इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम की समस्या है.
  • छोटे बच्चों और बुजुर्ग.
  • जो लोग खाली पेट बड़ी मात्रा में जामुन खाते हैं. इन लोगों में ज्यादा जामुन खाने के बाद पेट दर्द, भारीपन या पाचन संबंधी परेशानी होने की संभावना अधिक हो सकती है.

एक दिन में कितनी मात्रा में खाएं जामुन

जामुन स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद फल माना जाता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि एक स्वस्थ वयस्क व्यक्ति दिन में 100 से 200 ग्राम जामुन (करीब 15-25 जामुन) का सेवन कर सकता है. जामुन में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन और इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए ज्यादा जामुन खाने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती है. इसके अलावा जामुन को अच्छी तरह धोकर खाएं और इसे खाने के तुरंत बाद दूध पीने से बचें.

डायबिटीज रोगियों के लिए कैसे फायदेमंद जामुन

जामुन को डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) होता है, जिससे व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ाता. जामुन में मौजूद जैम्बोलिन (Jamboline) और जैम्बोसिन (Jambosine) जैसे तत्व कार्बोहाइड्रेट को शुगर में बदलने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करते हैं. इसके अलावा, जामुन में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शुगर के अवशोषण को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. जामुन में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं, जो डायबिटीज से जुड़ी कई जटिलताओं के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं. हालांकि, व्यक्ति के ब्लड शुगर लेवल, दवाइयों पर निर्भर करती है. इसलिए नियमित सेवन से पहले डॉक्टर या डाइटीशियन की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: डाइट में शामिल किए हेल्दी स्नैक्स? बढ़ा सकता है वजन

FAQs

सवाल: जामुन खाने का सही तरीका क्या है?

जवाब: जामुन को अच्छी तरह धोकर खाएं और एक बार में बहुत ज्यादा मात्रा में सेवन न करें. आमतौर पर 100-200 ग्राम जामुन पर्याप्त माना जाता है. जामुन खाने के तुरंत बाद दूध पीने से भी बचना चाहिए.

सवाल: किन लोगों को जामुन खाते समय सावधानी बरतनी चाहिए?

जवाब: जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर है, जिन्हें गैस, एसिडिटी या पेट संबंधी समस्याएं रहती हैं, उन्हें जामुन सीमित मात्रा में खाना चाहिए. छोटे बच्चों और बुजुर्गों को भी अधिक सेवन से बचना चाहिए.

सवाल: क्या ज्यादा जामुन खाने से पेट दर्द हो सकता है?

जवाब: हां, जामुन का अधिक सेवन कुछ लोगों में पेट दर्द, गैस, अपच और दस्त जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है. इसलिए इसे संतुलित मात्रा में खाना चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

Fruits खाने के लिए जानें सही समय, इन सवालों को भी करें दूर

Is it good to eat fruit at night: हर दिन फलों का सेवन किया जाता है. लेकिन इसकी टाइमिंग का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments