होमDietडाइट में शामिल किए ये हेल्दी स्नैक्स? बढ़ा सकता है वजन

डाइट में शामिल किए ये हेल्दी स्नैक्स? बढ़ा सकता है वजन

Does healthy snacking cause weight gain: कई लोग डाइट में हेल्दी स्नैक्स लेना पसंद करते हैं, जिससे वह फिट एंड फाइन रहें.

Does healthy snacking cause weight gain: कई लोग डाइट में हेल्दी स्नैक्स लेना पसंद करते हैं, जिससे वह फिट एंड फाइन रहें. लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि यहीं हेल्दी स्नैक्स आपका वजन भी बढ़ा सकते हैं. जी हां, ये सुनने में जरा अजीब लग सकता है कि आखिरकार हेल्दी स्नैक्स वेट कैसे बढ़ा सकते हैं?

लोग अपनी डाइट में अक्सर फ्रूट्स, ड्राई फ्रूट्स, नट्स, भुना चना, मखाना, स्प्राउट्स, दही, पनीर, ओट्स, पोहा, मूंग दाल चाट और उबले अंडे जैसे स्नैक्स शामिल करते हैं. लेकिन ये सभी चीजें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती हैं. ये स्वाद से भरपूर होने के साथ-साथ शरीर को जरूरी पोषण देने का काम भी करते हैं. लेकिन अगर आप इनका सेवन असंतुलित तरीके से तरीके से करते हैं तो ये वैट बढ़ा सकते हैं. वहीं सही मात्रा में लिए गए ये स्नैक्स फिटनेस और अच्छी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

हेल्दी स्नैक्स बढ़ा सकता वजन

ज्यादा कैलोरी वाले हेल्दी स्नैक्स

हेल्दी स्नैक्स में कैलोरी की मात्रा ज्यादा पाई जाती है. इसलिए इनके सेवन से वजन बढ़ सकता है. कई लोग डाइट में बादाम, अखरोट, काजू, पीनट बटर, बीज और एवोकाडो जैसी चीज़ें लेते हैं. संतुलित मात्रा में इनका सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है. लेकिन बार-बार और ज्यादा मात्रा में खाने से ये शरीर में कैलोरी बढ़ाने का काम कर सकता है.

हेल्दी लेकिन हाई-कैलोरी ड्रिंक्स

कई लोग डाइट में फलों की स्मूदी, शेक लेते हैं. इनमें दूध, नट्स, बीज, पीनट बटर और ज्यादा मात्रा में फल मिलाने से कैलोरी काफी बढ़ जाती है. ऐसे में इनका सेवन भी कैलोरी बढ़ाता है. खासकर जब इन्हें स्नैक्स के साथ लिया जाता है, तो कुल कैलोरी बढ़ जाती है.

एक्सरसाइज कम और कैलोरी ज्यादा होना

अगर आप हेल्दी स्नैक्स ले रहे हैं, ये तो अच्छी बात है. लेकिन अगर आप किसी भी प्रकार की कोई एक्टिविटी नहीं कर रहे तो आपका वजन बढ़ सकते हैं. शारीरिक गतिविधि कम होने से शरीर उस एक्सट्रा एनर्जी को फैट के रूप में स्टोर कर सकता है. ऐसे में बॉडी में फैट बढ़ ज्यादा है.

बार-बार स्नैकिंग की आदत

अगर कोई व्यक्ति दिनभर थोड़ी-थोड़ी देर में स्नैक्स खाता रहता है, तो शरीर की कुल कैलोरी जरूरत से ज्यादा हो सकती है. भूख न होने पर भी हेल्दी स्नैक्स लेना धीरे-धीरे वजन बढ़ा सकता है.

हेल्दी स्नैक्स खाने का सही तरीका

  • वैट कंट्रोल में रखने के लिए स्नैक्स चुनते समय प्रोटीन और फाइबर से भरपूर विकल्प चुनें. जैसे- स्प्राउट्स, दही, फल, भुना चना.
  • इन्हें सीमित मात्रा में ही खाएं. साथ ही अपनी दिनभर की कैलोरी जरूरत के अनुसार ही स्नैक्स लें.
  • जरूरत से ज्यादा खाने पर कैलोरी बढ़ सकती है.
  • केवल आदत या बोरियत में स्नैकिंग करने से बचें.
  • दही, स्प्राउट्स, भुना चना, फल और नट्स जैसे स्नैक्स लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करते हैं.
  • शुगर, नमक और कैलोरी की मात्रा जरूर जांचें, भले ही उत्पाद खुद को “हेल्दी” बताता हो.
  • बार-बार कुछ न कुछ खाने की बजाय भोजन के बीच तय समय पर स्नैक लें.
  • कई बार प्यास को लोग भूख समझ लेते हैं। स्नैक लेने से पहले एक गिलास पानी पी सकते हैं.
  • टीवी या मोबाइल देखते समय लोग अक्सर जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं.
  • फलों, सब्जियों, मखाना, ड्राई फ्रूट्स और घर पर बने स्नैक्स को प्राथमिकता दें.
  • देर रात हाई-कैलोरी स्नैक्स लेने से वजन बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें: गर्मी के मौसम में दलिया है परफेक्ट हेल्दी मील? पेट को रखे हल्का और बनाए सेहत

FAQs

सवाल: क्या हेल्दी स्नैक्स खाने से भी वजन बढ़ सकता है?

जवाब: हां, हेल्दी स्नैक्स भी वजन बढ़ा सकते हैं अगर उन्हें जरूरत से ज्यादा मात्रा में खाया जाए. नट्स, ड्राई फ्रूट्स, पीनट बटर और हेल्दी बार जैसे स्नैक्स पौष्टिक होते, लेकिन इनमें कैलोरी ज्यादा हो सकती है.

सवाल: वजन नियंत्रित रखने के लिए हेल्दी स्नैक्स कैसे खाएं?

जवाब: हेल्दी स्नैक्स को सीमित मात्रा में खाना चाहिए. खाने से पहले पोर्शन साइज का ध्यान रखें और ऐसे स्नैक्स चुनें जिनमें प्रोटीन, फाइबर और कम कैलोरी हो, जैसे फल, स्प्राउट्स या दही.

सवाल:कौन से हेल्दी स्नैक्स वजन बढ़ाने का कारण बन सकते हैं?

जवाब: ज्यादा मात्रा में खाए जाने वाले ड्राई फ्रूट्स, नट्स, ग्रेनोला, प्रोटीन बार और स्मूदी वजन बढ़ा सकते हैं क्योंकि इनमें कैलोरी अधिक होती है. हेल्दी होने का मतलब हमेशा लो-कैलोरी होना नहीं होता.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

Fruits खाने के लिए जानें सही समय, इन सवालों को भी करें दूर

Is it good to eat fruit at night: हर दिन फलों का सेवन किया जाता है. लेकिन इसकी टाइमिंग का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments