Broken wheat benefits: गर्मियों में दलिया का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. ये शरीर को हल्का और ठंडा रखने में मदद करता है. इसके सेवन से जल्दी भूख नहीं लगती. साथ ही इसमें कई जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि दलिया में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं? कितने तरह की होती है दलिया?
दलिया एक पौष्टिक खाद्य पदार्थ है, जिसे अनाज के दानों को मोटा-मोटा तोड़कर तैयार किया जाता है. भारत में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाली दलिया गेहूं से बनाई जाती है, लेकिन जौ, बाजरा, ज्वार, रागी और ओट्स जैसी अन्य अनाजों से भी दलिया तैयार की जाती है. ये खनिज लवणों का बेहतरीन सोर्स है. इसके सेवन से पेट भरा-भरा लगता है. ये खाने में हल्का और सुपाच्य होता है.
दिलया कितने प्रकार की होती है?
गेहूं की दलिया (Broken Wheat Dalia): सबसे अधिक खाए जाने वाली. ये फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है.
जौ की दलिया (Barley Dalia): पाचन और वजन कंट्रोल में मदद करती है.
ओट्स दलिया (Oats Porridge): फाइबर से भरपूर, दिल की सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है.
बाजरा दलिया (Pearl Millet Dalia): आयरन और मिनरल्स का बेस्ट सोर्स है.
ज्वार दलिया (Sorghum Dalia): ग्लूटेन-फ्री विकल्प, पोषक तत्वों से भरपूर.
रागी दलिया (Finger Millet Dalia): कैल्शियम से भरपूर, हड्डियों के लिए फायदेमंद.
मिक्स मिलेट दलिया: विभिन्न मोटे अनाजों को मिलाकर बनाई जाती है, जिससे कई पोषक तत्व एक साथ मिलते हैं.
गर्मियों में दलिया का सेवन क्यों किया जाता है?
गर्मियों में दलिया का सेवन इसलिए किया जाता है क्योंकि यह हल्का, सुपाच्य और पौष्टिक भोजन है. दिलया में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इनमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है और लंबे समय तक पेट भरा-भरा महसूस कराता है. इसे नमकीन और मीठे दोनें रूपों में बनाई जा सकती है. दलिया शरीर को धीरे-धीरे एनर्जी देना का काम भी करता है, जिससे थकान कम महसूस होती है. साथ ही यह पेट पर ज्यादा बोझ नहीं डालता, इसलिए गर्मियों के मौसम में इसके सेवन हेल्दी माना जाता है.
यह भी पढ़ें: Monsoon Season: कटे हुए फलों का सेवन सुरक्षित नहीं, बढ़ जाता फूड बोर्न इन्फेक्शन का खतरा
FAQs
सवाल: गर्मियों में दलिया खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
जवाब: गर्मियों में आप सब्जियों वाला नमकीन दलिया या दूध और फलों के साथ मीठा दलिया खा सकते हैं. इसे कम तेल और कम चीनी के साथ तैयार करना बेहतर होता है, ताकि इसकी पौष्टिकता बनी रहे और शरीर को आवश्यक पोषण मिल सके.
सवाल: वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए दलिया कितना लाभकारी है?
जवाब: दलिया में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है.इससे बार-बार भूख नहीं लगती और अतिरिक्त कैलोरी का सेवन कम हो सकता है. यही वजह है कि वजन नियंत्रित करने वाली डाइट में दलिया को शामिल करने की सलाह दी जाती है.
गर्मियों में डाइट में दलिया शामिल करना क्यों फायदेमंद माना जाता है?
जवाब: दलिया हल्का, पौष्टिक और आसानी से पचने वाला भोजन है. इसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने के साथ शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देने में मदद करते हैं. गर्मियों में यह पेट को हल्का रखता है और ओवरईटिंग से भी बचाता है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

