होमHealth Newsडेंगू-मलेरिया पर अलर्ट! स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यों को दिए सख्त...

डेंगू-मलेरिया पर अलर्ट! स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यों को दिए सख्त निर्देश, जानें बचाव के उपाय

JP Nadda Dengue Review Meeting: डेंगू और मलेरिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने देशभर की तैयारियों की समीक्षा की. राज्यों को अस्पतालों में पर्याप्त बेड, दवाइयां और जांच सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

JP Nadda Dengue Review Meeting: मानसून के दौरान डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने देशभर की तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने राज्यों और सभी स्वास्थ्य संस्थानों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त बेड, जरूरी दवाइयां, जांच की सुविधाएं और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी उपलब्ध होने चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके.

राज्यों को दिए गए ये आदेश

बैठक में डेंगू और मलेरिया की समय पर पहचान, जांच और इलाज से जुड़े सभी सरकारी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने पर विशेष जोर दिया गया. साथ ही राज्यों से कहा गया कि वे बीमारी की निगरानी बढ़ाएं और संदिग्ध मामलों की तुरंत पहचान कर इलाज शुरू करें. जे.पी. नड्डा ने लोगों में जागरूकता बढ़ाने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि मच्छरों को पनपने से रोकना, घर और आसपास साफ-सफाई रखना, पानी जमा न होने देना और समय पर जांच कराना, डेंगू और मलेरिया से बचाव के सबसे प्रभावी उपाय हैं.

मानसून से पहले पूरी करें तैयारियां

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को निर्देश दिए हैं कि मानसून से पहले स्वास्थ्य व्यवस्था को पूरी तरह तैयार रखा जाए, ताकि डेंगू और मलेरिया के मामलों में बढ़ोतरी होने पर भी मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सके. सरकार का कहना है कि समय पर पहचान, सही उपचार और प्रभावी रोकथाम के जरिए इन बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

डेंगू से बचने के लिए क्या करें?

डेंगू से बचाव के लिए मच्छरों को पनपने से रोकना सबसे जरूरी है. इसके लिए कुछ आसान सावधानियां अपनाई जा सकती हैं:

  • घर के आसपास जमा पानी को तुरंत हटा दें.
  • कूलर की नियमित सफाई करें और हर 2-3 दिन में उसका पानी बदलें.
  • पानी की टंकियों, बाल्टियों और अन्य बर्तनों को ढककर रखें.
  • मच्छरदानी और मच्छर भगाने वाले उपायों का इस्तेमाल करें.
  • पूरी बाजू के कपड़े पहनें, खासकर सुबह और शाम के समय.

डेंगू होने पर क्या करें?

अगर आपको डेंगू जैसे लक्षण दिखाई दें, तो खुद से इलाज करने या घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहने की बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. समय पर जांच और सही इलाज से डेंगू को गंभीर होने से रोका जा सकता है.

यह भी पढ़ें: मानसून से पहले बढ़े डेंगू के मामले, जानें शुरुआती लक्षण और बचाव के जरूरी उपाय

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)




author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments