Insect In Ear First Aid Tips: गर्मी का और बरसात का मौसम आते ही कीड़े-मकौड़ों की भी समस्या कई अधिक बढ़ जाती है. घर में कॉकरोच, मच्छर, कीड़े-मकौड़े दिखाई देने लगते हैं. इनसे सबसे अधिक खतरा और घबराहट तब होने लगती है कि ये कान में न घुस जाए. गलती से अगर घुस भी जाए तो लोग इन्हें घरेलु नुस्खें जैसे चीमटी लगाकर, माचिस की तीली लगाकर, प्लकर डालकर हटाना शुरू करते हैं जो गंभीर नुकसान पैदा कर सकते हैं.
इससे कानों का पर्दा फट सकता है. ऐसे में अगर आपके साथ कभी ऐसी सिचुएशन हो तो सबसे पहले घबराने की जरूरत नहीं. क्योंकि अक्सर हम लोग घबराहट में ही अजीबोगरीब कदम उठाने लगते हैं. जिससे स्थायी नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए अगर ऐसी सिचुएशन हो कीड़ा घुस जाए तो कुछ तरीके हम आपको आज बताने वाले हैं. जिसकी मदद से आप ऐसी सिचुएशन से बच सकते हैं.
कान में डाले कपूर का पानी
कभी भी अगर इस तरह की सिचुएशन पैदा हो जाए तो उससे बाहर निकलने का सबसे बेस्ट तरीका है कि आप अपने कान में कपूर का पानी लें उसे अपने कान में डालें. बूंद-बूंद कर पानी को कान में डालें. ऐसा इसलिए क्योंकि कपूर की महक अधिकतर जीव-जंतु को पसंद नहीं आती है. इसके बाद जिस कान में कीड़ा घुसा हो उसी साइड में गर्दन को झुका लें और कीड़ा बाहर निकल जाएगा. इसी तरह से कीड़ा बाहर निकलेगा और खुद ही बाहर निकाल जाएगा.
पानी डालने का सही तरीका
पानी डालने का भी सही तरीका ये है कि आप एक सीरिंज से पानी लें और कान में उसे पिचकारी की तरह डालें इसके बाद कान को नीचे करें ऐसा करेंगे तो कीड़ा पानी के साथ खुद ही बाहर आ जाएगा. हालांकि अगर आपके पास कपूर नहीं है तो आप सॉल्ट वॉटर यानी नमक वाले पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: चुकंदर खाने के बाद चबाएं शुगर वाली गम, कम हो सकती है बीपी की समस्या!
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

