होमHealth Newsमहिला के हाथों से निकला 10 सेंटीमीटर लंबा कीड़ा! डॉक्टर भी हुए हैरान

महिला के हाथों से निकला 10 सेंटीमीटर लंबा कीड़ा! डॉक्टर भी हुए हैरान

Parasite In Lump: चीन की एक महिला के हाथ की गांठ से 10 सेंटीमीटर लंबा जिंदा परजीवी निकला. जानें Sparganum Parasite क्या है, इसके लक्षण और बचाव के तरीके.

Parasite In Lump: क्या हो आपको पता चले कि आपके हाथों में कीड़े है. बेशक आप हैरान हो जाएंगे. ऐसा ही एक मामला चीन से सामने आया है. जिसने एक महिला और डॉक्टर को हैरत में डाल दिया है. जानकारी है कि महिला के हाथों से जिंदा कीड़े निकाले गए हैं. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट बताती है कि महिला के हाथों पर गांठ बनी हुई थी.

इस गांठ की ही सर्जरी की गई और सर्जरी करने पर 2 कीड़े हाथों से निकले. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़ित महिला का नाम वांग है. जिसके हाथों पर एक साल पहले ही गांठ बनी थी जो समय रहते धीरे-धीरे बढ़ गई. लेकिन कुछ समय के बाद ये गांठ एक अंडे की शेप लेने लग गई थी. महिला ने अपने हाथों पर सूजन देखते हुए इलाज के लिए शेनजेन पीपल्स नाम के अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची. जहां डॉक्टर भी इसे देखकर हैरान हो गए.

10 सेंटीमीटर लंबा कीड़ा निकला

जानकारी के अनुसार महिला के हाथों से 10 सेंटीमीटर लंबा जिंदा कीड़ा निकला. इसे स्पार्गनम कहा जाता है. ये एक पैरासाइट है. खासतौर पर उन लोगों के शरीर में ये पाया जाता है जिनका लाइफस्टाइल काफी अनहेल्दी होता है. दरअसल वांग चॉपिंग बोर्ड पर मेंढक को पकाती थी. उसी चॉपिंग बोर्ड पर मारती थी जिसमें वह कोल्ड डिशेज तैयार करती थी.

चॉपिंग बोर्ड का क्या कनेक्शन?

अब आप सोच रहे होंगे कि चॉपिंग बोर्ड का इसमें क्या कनेक्शन है? तो इसका जवाब है कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों का ऐसा मानना है कि वांग किचन में जिस चाकू का इस्तेमाल कर रही थी और चॉपिंग बोर्ड का भी वो स्पारगनम सिस्ट से प्रदूषित हो गए थे. अब जब वो कोल्ड डिशेज उसी पर बनाती थी तो वो सिस्ट सीधे महिला के खाने में चला गया होगा. इसी खाने से वो सीधे शीरर के अंदर पहुंचा और वहां जाकर फैल गया.

जानकारी के मुताबिक अस्पताल के ही डॉक्टर ने बताया कि इस तरह का स्पारगनम कीड़ा जो एक परजीवी है वो अक्सर अडल्ट्स के शरीर में रहते हुए बढ़ता नहीं है. लेकिन अलग-अलग टिशू में घूमता है. जिसके बाद ये सीधे आंखे, मसल्स, छाती, दिमाग और विसेरा में जाता है और गांठ बन जाता है.

क्या करना चाहिए?

अब ऐसी कंडिशन से बचने के लिए क्या करना चाहिए? तो इसका जवाब है कि किचन में खाना बनाते समय लापरवाही न बरतें. अगर खाना बनाते समय लापरवाही बरतेंगे तो इस तरह की समस्या खड़ी हो सकती है जैसी वांग के मामले में सामने आई है. क्योंकि वो कच्चा और आधा पका हुआ खाना खाती थी. यही कारण बना की ये कीड़ा उसके शरीर में घुस गया.

यह भी पढ़ें: कान में घुस जाए कीड़ा तो भूलकर भी न करें ये गलती, जानें तुरंत क्या करें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments