Food Poisoning Prevention: महाराष्ट्र के भिवंडी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शावरमा और पिज्जा का सेवन करना कई लोगों के लिए भारी पड़ गया. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार एक लोकल आउटलेट से खाना खाने के बाद कम से कम 88 लोग बीमार पड़ गए. जिनमें महिलाएं और बच्चें दोनों शामिल थे.
जानकारी के अनुसार कुछ ही घंटों के अंदर सभी को पेट दर्द हुआ. उल्टी, जी मिचलाना और डायरिया की समस्या होने लगी. जिसके बाद इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. जहां अधिकारियों ने दुकान को सील कर दिया है. साथ ही खाने के सैंपल को लैब में भेज दिया गया है. इन सबके बीच अच्छी बात यही रही कि फिलहाल सभी मरीजों की हालत ठीक है और स्थिर बताई जा रही है. सभी को इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था.
अस्पताल ने क्या कहा?
इस पूरे मामले पर इंदिरा गांधी मेमोरियल (IGL) की सुपरिटेंडेंट डॉक्टर माधवी पंधारे ने कहा कि हमने FSL कलिना में केमिकल एनालिसिस टेस्ट और कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज हॉस्पिटल में बायोलॉजिकल जांच के लिए उल्टी और स्टूल के सैंपल लिए हैं. ज़्यादातर मरीज़ इलाज पर अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं और अभी स्थिर हैं.
डॉक्टरों का कहना है कि आखिर इन सबकी हालत क्यों अचानक नाजुक हुई इसका पता जांच से ही चल पाएगा. हालांकि खाने पीने से तबियत बिगड़ जाने की समस्या ने एक बार फिर से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है और फूड पॉइजनिंग को लेकर सवाल उठना शुरू हो गए. ये समस्या अक्सर पेट की मामूली सी खराबी के साथ शुरू होती है लेकिन कुछ समय के बाद ये फिर से हेल्थ चिंता बनकर सामने आ सकती है.
खराब खाने के कारण होती है फूड पॉइजनिंग?
लोगों के मन में अक्सर ये सवाल रहता है कि फूड पॉइजनिंग की समस्या खराब दिखने वाले खाने से ही होती है. लेकिन ऐसा नहीं है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कभी-कभी ऐसा भी होता है जो खाना बिल्कुल सही या फिर नॉर्मल भी दिख रहा होता है उसमें भी बैक्टीरिया, वायरस, पैरासाइट्स या फिर टॉक्सिन हो सकते हैं. इसलिए जरूरी नहीं कि खराब खाने के कारण ही फूड पॉइजनिंग की समस्या हो.
वहीं गर्मी का मौसम है खराब मौसम भी फूड पॉइजनिंग के मामलों को बढ़ा देते हैं. इसलिए खाने से पहले उन्हें अच्छे से चेक करें. बाहर रखा हुआ खाना न खाएं, स्ट्रीट फूड मत खाएं, बचा हुआ खाना न खाए, पानी को स्टोर करने की सही जगह देखिए, बर्तनों को अच्छे से धोएं. यही सब तरीके आपको इस समस्या से बचा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: महिला के हाथों से निकला 10 सेंटीमीटर लंबा कीड़ा! डॉक्टर भी हुए हैरान
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

