होमWellnessHome Remediesलहसुन और शहद खाने के फायदे, जानें सही मात्रा और सेवन का...

लहसुन और शहद खाने के फायदे, जानें सही मात्रा और सेवन का तरीका

What are the benefits of garlic and honey: लहसुन और शहद का इस्तेमाल हर भारतीय किचन में किया जाता है.

What are the benefits of garlic and honey: लहसुन और शहद का इस्तेमाल हर भारतीय किचन में किया जाता है. लहसुन अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है, वहीं शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण इसे सेहत के लिए गुणों के खजाने से कम नहीं है. कई लोग इम्यूनिटी बढ़ाने, सर्दी-जुकाम से राहत और बेहतर पाचन के लिए इन दोनों का सेवन करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लहसुन और शहद की सही मात्रा कितनी होनी चाहिए? आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि किन लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए? साथ ही जानेंगे इसके फायदे, सही तरीका और जरूरी सावधानियों के बारे में.

लहसुन और शहद का मिश्रण एक प्राकृतिक औषधि है, जो मुख्य रूप से सर्दी-जुकाम, खांसी, गले के इंफेक्शन, कमजोर इम्यूनिटी और खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में किया जाता है. इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं.

लहसुन और शहद में कितनी मात्रा लें?

  • लहसुन: रोजाना 1 से 2 छोटी कलियां (कच्चा लहसुन) सही मानी जाती हैं.
  • शहद: रोजाना 1 से 2 चम्मच तक लिया जा सकता है.

इन्हें लेने का आसान तरीका है कि लहसुन की कली को हल्का कूटकर कुछ मिनट रखें और फिर एक चम्मच शहद के साथ इसका सेवन करें. हालांकि, किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए सीमित मात्रा में इसका सेवन करें.

लहसुन खाने के फायदे

लहसुन में एलिसिन (Allicin) नामक तत्व पाया जाता है, जिसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है. वायरल इंफेक्शन जैसी बीमारियों में राहत पहुंचाने का काम करता है. शरीर में सूजन कम करने में भी असरदार है. इसके अलावा इनका सेवन हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहतर माना जाता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि ये ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल मैनेजमेंट में भी मददगार साबित हो सकता है. कच्चे लहसुन में एलिसिन की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए इसे ताजा खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

शहद के फायदे

शहद में फ्लेवोनॉयड्स और पॉलीफेनोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. इसमें नेचुरल रूप से एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं. इसके सेवन से गले की खराश और खांसी में राहत देता है. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को सपोर्ट करता है. स्किन समस्याओं में भी मददगार है. इसके अलावा शहद का सेवन पाचन को बेहतर बनाने और शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने में मदद करता है.

लहसुनशहद खाने के नुकसान और सावधानियां

लहसुन के नुकसान

  • ज्यादा लहसुन खाने से पेट में जलन, गैस या एसिडिटी हो सकती है.
  • कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है.
  • जो लोग ब्लड थिनर दवाएं लेते हैं, उन्हें लहसुन का सेवन डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए.

शहद के नुकसान

  • डायबिटीज वाले लोगों को शहद का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए.
  • ज्यादा शहद लेने से कैलोरी और ब्लड शुगर बढ़ सकता है.
  • 1 साल से छोटे बच्चों को शहद नहीं देना चाहिए.

लहसुन और शहद कब लेना बेहतर है?

कई लोग इसे सुबह खाली पेट लेते हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं है. अगर खाली पेट लेने से गैस या जलन की समस्या हो सकती है. इसलिए इसे खाना खाने के बाद लेना फायदेमंद साबित होगा. हालांकि, इसे किसी बीमारी का इलाज समझकर ज्यादा मात्रा में नहीं लेना चाहिए. सही मात्रा और सावधानी के साथ इसका सेवन करना बेहतर साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: हिचकी आने पर घबराएं नहीं, अपनाएं ये उपाय…बरतें कुछ सावधानियां

FAQs

सवाल: लहसुन और शहद साथ खाने से क्या फायदे होते हैं?

जवाब: लहसुन और शहद का मिश्रण इम्यूनिटी को सपोर्ट करने, पाचन बेहतर करने, सर्दी-जुकाम में राहत देने और शरीर को एंटीऑक्सीडेंट गुण देने में मदद कर सकता है.

सवाल: लहसुन और शहद की कितनी मात्रा लेनी चाहिए?

जवाब: आमतौर पर स्वस्थ व्यक्ति रोजाना 1-2 लहसुन की कलियां और 1-2 चम्मच शहद का सेवन कर सकते हैं. हालांकि, जरूरत से ज्यादा सेवन करने से पेट में जलन या दूसरी समस्याएं हो सकती हैं.

सवाल: किन लोगों को लहसुन और शहद का सेवन सावधानी से करना चाहिए?

जवाब: डायबिटीज वाले लोगों, ब्लड थिनर दवा लेने वालों और जिन लोगों को लहसुन या शहद से एलर्जी है, उन्हें इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद करना चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments