होमExplainers4 महीने की बच्ची को आया कार्डियक अरेस्ट! जानें इतने छोटे बच्चों...

4 महीने की बच्ची को आया कार्डियक अरेस्ट! जानें इतने छोटे बच्चों में क्यों रुक सकती है दिल की धड़कन

Heart Problems In Babies: खराब लाइफस्टाइल और खराब खानपान ही हमने हार्ट अटैक के लक्षणों में गिनते हुए सुना है. लेकिन 4 महीने के मासूम का लाइफस्टाइल कैसे खराब हो सकता है? महाराष्ट्र से एक मामला सामने आया है जिसने कई पेरेंट्स की नींद उड़ाकर रख दी है. जानकारी है कि यहां एक चार महीने […]

Heart Problems In Babies: खराब लाइफस्टाइल और खराब खानपान ही हमने हार्ट अटैक के लक्षणों में गिनते हुए सुना है. लेकिन 4 महीने के मासूम का लाइफस्टाइल कैसे खराब हो सकता है? महाराष्ट्र से एक मामला सामने आया है जिसने कई पेरेंट्स की नींद उड़ाकर रख दी है. जानकारी है कि यहां एक चार महीने की मासूम कार्डियक अरेस्ट का शिकार हुई.

हालांकि उसे इलाज के बाद बचा लिया गया था. लेकिन इस वाक्या ने सवाल खड़े कर दिए है कि आखिर इतनी छोटी बच्ची कैसे इस समस्या का शिकार हो गई? क्योंकि आमतौर पर इसे बढ़ती उम्र या फिर टेंशन लेने की वजह से माना जाता था या फिर खराब लाइफस्टाइल या खानपान का कारण माना जाता था.

इलाज न मिलने पर हो सकती परेशानी

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर समय रहते हुए इसका इलाज न किया जाए तो परेशानी हो सकती है. इस घटना ने लोगों को ये तो बता दिया कि आखिर बच्चे भी इस समस्या शिकार हो सकते हैं. कार्डियक अरेस्ट यानी दिल की धड़कन अचानक से बंद हो जाना. ऐसा तब होता है जब खून का फ्लो रुक जाता है और दिमाग तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है.

बड़ो से अलग होता है कारण

हालांकि बच्चों में कार्डियक अरेस्ट आने का कारण बड़ों के मुकाबले काफी अलग हो सकता है. जैसे कि बच्चे को जन्म के समय से ही सांस की परेशानी हो तो डॉक्टर जब बच्चा पैदा होता है उसी दौरान इसका आसानी से पता लगा सकते हैं. दरअसल जब बच्चा पैदा होता है तो जन्म से ही दिल की समस्या हो सकती है.

जैसे दिल में छेद, वाल्व की खराबी या फिर ब्लड का सर्कुलेशन अच्छे तरीके से न हो पाना तो ऐसे मामले कार्डियक अरेस्ट के खतरे को काफी हद तक बढ़ा देते हैं. कई बार ऐसा देखा जाता है कि कई बच्चों के दिल की धड़कन काफी तेज हो जाती है, या काफी धीमी हो सकती है या फिर अनकंट्रोल्ड हो सकती है. इसे अतालता कहते हैं जो अगर कंडिशन इसकी गंभीर हो जाए तो ये कार्डियक अरेस्ट में भी बदल सकती है.

इन दूसरे कारणों से भी हो सकती है ये समस्या

इतना ही नहीं कई बार नियोमिनया, सेप्सिस या फिर दूसरे गंभीर संक्रमण के कारण भी ये समस्या हो सकती है. जिससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी पैदा होती है और कार्डियक अरेस्ट का रिस्क बढ़ता चला जाता है. अगर बच्चे में लंबे समय तक सांस रुकना या फिर ऑक्सीजन न मिलने की समस्या होना दिल के किसी भी काम करने के तरीके को अफेक्ट डाल सकता है. हालांकि कई बच्चों में ऐसी समस्या जेनेटिकली भी बन सकती है.

इन लक्षणों को न करें इग्नोर

अब आपको किन लक्षणों का ध्यान रखना चाहिए. जिन्हें अगर आपने इग्नोर किया तो समस्या हो सकती है.

  • अचानक बच्चा बेहोश हो जाए
  • सांस लेने में परेशानी हो रही हो
  • दूध पीने में परेशानी होती हो
  • भूख कम लगती हो

अगर इस तरह के लक्षण दिखाई दें तो तुंरत ही डॉक्टर से जांच करवा लेना जरूरी होता है.

यह भी पढ़ें: पशु वैक्सीन की क्वालिटी पर सरकार का बड़ा कदम, अब इन 42 वैक्सीन की होगी जांच

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन! 26 दिनों बाद खाना खाने पर क्या असर पड़ता है?

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: सोमम वांगचुक ने 26 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की. जानिए लंबे समय तक भूखे रहने के बाद अचानक खाना खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है और रीफीडिंग सिंड्रोम क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments