Socks Mein Patta Rakhna: सोशल मीडिया पर ढेरो नुस्खें और हैक वायरल होते रहते हैं. लोग झट से पढ़ते हैं और उन्हें अपनाने लगते हैं बिना ये सोचे कि आखिर ऐसा क्यों किया जा रहा है. ऐसा ही एक हैक इन दिनों खूब चर्चा में है. जिसमें एक इंसान अपने तलवे में एक तेज पत्ता रखना है उसके ऊपर सॉक्स यानी मौजा पहन लेता है.
सुनकर अजीब लग रहा होगा न? कि आखिर मौजों में कौन तेज पत्ता रखता है. लेकिन इसके खूब फायदे हैं. ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस तरकीब को अपनाते थे उनकी नींद की क्वालिटी अच्छी हुई उन्हें अच्छी नींद आने लगी, स्ट्रेस कम होने लगा, पैरों में से अगर बदबू आती थी तो वो दूर होने लगी. इसके लिए इस तरीके को अपनाया जाता था.
तेज पत्ता ही क्यों?
अगर आप सोच रहे हैं कि आराम, स्ट्रेस भगाने के लिए तेज पत्ते को ही क्यों इस्तेमाल में लिया गया तो इसका जवाब है आयुर्वेद. आयुर्वेद में तेज पत्ते को एक औषधि के रूप में देखा जाता है. इसका इस्तेमाल किया जाता है. क्योंकि इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं और इसमें नैचुनर तेल पाए जाते हैं जिनके अंदर यूजेनॉल, सिनिओल और लिनालूल जैसे तत्व शामिल होते हैं. अब इस हैक को कई लोग अपना रहे हैं मौजे में तेज पत्ता रखते हुए सोते हुए नजर आ रहे हैं. पूरी रात अगर ऐसा किया जाए तो इससे कई हेल्थ बेनिफिट्स मिलने का भी क्लेम किया जा रहा है.
इस हैक को अपनाने के क्या हैं फायदे?
तेज पत्ते की खुशबू से रिलैक्स महसूस कर सकते हैं. सोने से पहले आपका मन काफी शांत हो सकता है. स्ट्रेस कम हो सकता है. रिलीफ मिल सकता है. जब अरोमाथेरेपी की जाती है उस दौरान भी नींद की क्वालिटी को बेहतर करने के लिए इसका ही इस्तेमाल किया जाता है. क्योंकि कई लोग इस पत्ते की महक से जल्दी सो जाते हैं. अलग-अलग तरीके से इसका असर दिखाई दे सकता है.
तेज पत्ते में पाए जाते हैं ये गुण
अब आपको बता दें कि तेज पत्ते में नैचुरल एंटी-माइक्रोबियल गुण मिल जाते हैं, जो बैक्टीरिया को डेवलप को कम करने में मदद कर सकते हैं. इससे पैरों की बदबू में कुछ राहत मिल सकती है. जब हम दिनभर काम करके आते हैं तो हम काफी मेंटल स्ट्रेस में मौजूद होती है. इसलिए इस तकनीक को अपनाने से मानसिक स्ट्रेस दूर हो सकता है.
पैरों को आराम देने में मिलती मदद
दरअसल तेज पत्ते की तालीर हल्की गर्म होती है और ये पैरों को आराम देने में काफी हेल्प करती है. हालांकि अब तक इसके पीछे का कोई ठोस सबूत नहीं है. जिन लोगों को तेज पत्ते या किसी भी चीज से एलर्जी है तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल ना करें. साथ ही, अस्थमा या सांस संबंधी समस्या वाले लोगों को इस हैक को अपनाने से बचना चाहिए.
यह भी पढ़ें: 4 महीने की बच्ची को आया कार्डियक अरेस्ट! जानें इतने छोटे बच्चों में क्यों रुक सकती है दिल की धड़कन
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

