होमHealth Newsक्या डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं पोहा? शेफ संजीव कपूर ने...

क्या डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं पोहा? शेफ संजीव कपूर ने बताया शुगर बढ़ाने वाला सच

Poha for Diabetes: पोहा को अक्सर हेल्दी ब्रेकफास्ट माना जाता है, लेकिन क्या यह डायबिटीज मरीजों के लिए भी सुरक्षित है? जानिए शेफ संजीव कपूर की राय और इसके पीछे की वजह.

Poha for Diabetes: सुबह जल्दी उठना और जल्दी नाश्ता बना लेना. आज के समय में लोग इसी तरह का लाइफस्टाइल जी रहे हैं. लेकिन रोज सुबह क्या बनाया जाए? भारत के कई घरों में जल्दी बनने वाले खाने में पोहा की डिमांड अधिक होती है. क्योंकि जल्दी बन जाता है, और खाने में भी टेस्टी होता है.

हालांकि डायबिटीज के मरीज या फिर शुगर के मरीज इसका सेवन नहीं कर सकते. अगर ऐसा कहा जाए तो ये काफी हैरानी वाली बात होगी. क्योंकि डायबिटीज और शुगर पेशंट के लिए खाने का एक-एक निवाला सोच समझकर ही देना पड़ता है. एक गलती और शुगर का लेवल बढ़ सकता है. सवाल अब भी यही है कि क्या डायबिटीज और शुगर के मरीज इसका सेवन नहीं कर सकते हैं? इसपर शेफ संजीव कपूर ने बड़ी जानकारी दी है कि आखिर डायबिटीज पेशंट इसका सेवन कर सकते हैं या नहीं.

कैसे तैयार होता है पोहा?

पहले जान लेते हैं पोहे को बनाने का क्या तरीका होता है? आखिर पोहा तैयार कैसे होता है जिसके कारण इसे डायबिटीज पेशंट को परोसने से पहले सोचना पड़ता है. इसका जवाब है कि पोहा असल में चावल को कूटकर और सुखाकर तैयार किया जाता है. यानी ये चावल का ही एक रूप है. लेकिन इसमें कार्बोहाइ़ड्रेट की मात्रा अधिक होती है. जिसे देखते हुए इसे डायबिटीज पेशंट को देने से पहले सोचना पड़ता है.

कार्बोहाइड्रेट से क्या है समस्या? Poha for Diabetes

दरअसल कार्बोहाइड्रेट्स की अधिक मात्रा किसी भी डायबिटीज पेशंट के लिए सेंसिटिव मानी जाती है. क्योंकि ये शरीर में जाकर ग्लोकोज में बदल जाता है. लेकिन, पोहा की एक खासियत इसे साधारण सफेद चावल से अलग बनाती है. जब पोहा तैयार किया जाता है उस दौरान इसे उबाला जाता है और फिर सुखाया जाता है. जिसके कारण इसमें रेजिस्टेंस स्टाक्ट की मात्रा बढ़ जाती है जो डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर डालता है. यानी उसे धीमा कर देता है.

हेल्दी नहीं है पोहा

अब शेफ संजीव कपूर की उस बात को जान लेते हैं जिसे उन्होंने एक पोडकास्ट के दौरान कही. उन्होंने पोडकास्ट के दौरान कहा कि खाने पीने की किसी भी चीज को विलेन कह देना ये सही नहीं होगा. ये बात पूरी तरह उसपर निर्भर करती है कि आखिर आप उसे पका कैसे रहे हैं और उसकी क्वांटिटी मैटर करती है. उन्होंने यहां तक कह दिया कि जो लोग पोहा को एक हेल्दी ऑप्शन मानते हैं वो गलत है. खासतौर पर ये शुगर के और डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. दरअसल साधारण पोहा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) हाई में आ सकता है, जिससे ब्लड शुगर अचानक स्पाइक कर सकता है.

यह भी पढ़ें: मौजे में तेज पत्ता रखकर सोने का नया ट्रेंड! क्या सच में मिलती है अच्छी नींद और स्ट्रेस से राहत?

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments