होमWellnessHome Remediesहिचकी आने पर घबराएं नहीं, अपनाएं ये उपाय...बरतें कुछ सावधानियां

हिचकी आने पर घबराएं नहीं, अपनाएं ये उपाय…बरतें कुछ सावधानियां

Home remedies for hichki: हिचकी के लिए आप कौन-सा नुस्खा ट्राई करते हैं? या फिर आपके घर में आपकी दादी-नानी कौन-सा नुस्खे की सलाह देती थी?

Home remedies for hichki: हिचकी के लिए आप कौन-सा नुस्खा ट्राई करते हैं? या फिर आपके घर में आपकी दादी-नानी कौन-सा नुस्खे की सलाह देती थी? अगर आपको याद नहीं है तो आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि किन घरेलु नुस्खों की मदद से आप हिचकी की समस्या को दूर कर सकते हैं. दरअसल कई बार हिचकी इस हद तक परेशान करती है कि वह एक बार आना शुरू हुई तो कई देर तक रूकती ही नहीं. कई बार ऐसा होता है कि कुछ देर के बाद अपने आप रूक जाती है. लेकिन कभी-कभार ऐसा नहीं होता. ऐसे में कुछ लोग नाक बंद करते हैं तो कुछ ज्यादा पानी पीते हैं. लेकिन उसके बाद भी कई देर तक हिचकी परेशान करती है.

क्या आपने कभी सोचा है कि हिचकी के पीछे कोई साइंटिस्ट कारण भी हो सकता है? जी हां, अगर किसी को बार-बार हिचकी आ रही है तो इसके पीछे कुछ साइंटिस्ट कारण भी छिपे हैं. National Institutes of Health (.gov) की वेबसाइट पर छपी रिसर्च बताती है कि हिचकी तब आती है जब डायफ्राम (फेफड़ों के नीचे स्थित मांसपेशी) अचानक सिकुड़ जाती है. ऐसे में वोकल कॉर्ड्स बंद हो जाते हैं, जिससे “हिक” जैसी आवाज निकलती है. डायफ्राम में होने वाली यही एक्टिविटी ही हिचकी का कारण बन सकती है.

हिचकी रोकने के उपाय

  • हिचकी आने धीरे-धीरे पानी का सेवन करें.
  • पानी पीने अलावा आप हिचकी आने पर खुद को शांत करें. गहरी सांस ले और इसकी बार-बार प्रैक्टिस करें. इससे हिचकी धीरे- धीरे दूर होने लगेगी.
  • एक चम्मच शहद धीरे-धीरे मुंह में रखने से गले की नसों को आराम मिल सकता है और कुछ लोगों में हिचकी कम हो सकती है.
  • अदरक का छोटा टुकड़ा चबाने से पाचन बेहतर हो सकता है और पेट से जुड़ी परेशानी कम होने पर हिचकी में राहत मिल सकती है.

बरतें सावधानी

  • हिचकी आने पर सबसे पहले घबराने से बचना चाहिए. ऐसे में मन शांत करके गहरी सांस लें. कई बार जल्दी-जल्दी खाना खाने, ज्यादा मसालेदार भोजन, ज्यादा ठंडा या गर्म पेय लेने और पेट भरकर खाने से हिचकी शुरू हो सकती है. इसलिए भोजन को आराम से और अच्छी तरह चबाकर खाना चाहिए.
  • हिचकी के दौरान पानी छोटे-छोटे घूंट में पीना फायदेमंद होगा. अचानक बहुत ज्यादा पानी पीने या सांस रोकने जैसी चीजें करने से बचें. कुछ लोग हिचकी रोकने के लिए डराने या शरीर को अचानक झटका देने जैसे उपाय करते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है.
  • अगर आपको बार-बार हिचकी आती है तो अपनी दिनचर्या और खान-पान पर ध्यान दें. कार्बोनेटेड ड्रिंक, ज्यादा तला-भुना खाना और जल्दी-जल्दी खाने की आदत को कम करें. खाने के तुरंत बाद लेटने से भी बचना चाहिए।
  • बच्चों और बुजुर्गों में हिचकी आने पर खास सावधानी बरतनी जरूरी है. छोटे बच्चों को हिचकी आने पर जबरदस्ती कुछ खिलाने-पिलाने की कोशिश न करें.
  • अगर हिचकी कई घंटों या दिनों तक लगातार बनी रहे, नींद में परेशानी हो, सांस लेने में दिक्कत हो, सीने में दर्द हो या कोई अन्य असामान्य लक्षण दिखाई दें, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए.
  • अधिकतर मामलों में हिचकी सामान्य होती है, लेकिन सही सावधानी और स्वस्थ आदतों से इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: टैनिंग ने छीन ली हाथों की खूबसूरती? बस करें ये 5 आसान घरेलू उपाय

FAQs

सवाल: हिचकी क्यों आती है?

जवाब: हिचकी तब आती है जब हमारी डायफ्राम मांसपेशी अचानक सिकुड़ जाती है. यह अक्सर जल्दी-जल्दी खाना खाने, ज्यादा खाना खाने, पेट में गैस बनने, मसालेदार भोजन या अचानक तापमान बदलने के कारण हो सकती है. आमतौर पर हिचकी कुछ समय बाद अपने आप ठीक हो जाती है.

सवाल: हिचकी रोकने के लिए कौन-कौन से घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं?

जवाब: हिचकी रोकने के लिए धीरे-धीरे पानी पीना, कुछ देर सांस रोकना, गहरी सांस लेना, शहद का सेवन करना और अदरक का छोटा टुकड़ा चबाना जैसे घरेलू उपाय मददगार हो सकते हैं. इसके अलावा खाना धीरे-धीरे खाने की आदत भी हिचकी से बचाने में मदद करती है.

सवाल: कब हिचकी आने पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए?

जवाब: अगर हिचकी कई घंटों या दिनों तक लगातार बनी रहे, बार-बार होने लगे या इसके साथ सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी, उल्टी या नींद में समस्या जैसी शिकायत हो, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए. लगातार रहने वाली हिचकी कभी-कभी किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकती है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments