Hand Tanning Remedies: गर्मियों के मौसम में स्लीव लैस कपड़े पहनने से हाथों में टैनिंग की समस्या हो जाती है. हाथों में काले-काले धब्बे पड़ जाते हैं. ये दिखने में बहुत बुरे लगते हैं. इसे आम भाषा में टैनिंग कहा जाता है. कई लोग टैनिंग से बचने के लिए सनस्क्रीन का प्रयोग करते हैं. वहीं अगर आप सनसक्रीन का प्रयोग नहीं करना चाहते तो आप कुछ घरेलु तरीके आजमा सकते हैं. इन्हें आप घर में कुछ सामग्री की मदद से बना सकते हैं. बिना ज्यादा मेहनत के बेहतर और असरदार उपाय मिनटों में बनकर तैयार हैं. चलिए जानते हैं.
टैनिंग स्किन की एक नेचुरल सुरक्षा प्रक्रिया है, जब स्किन लंबे समय तक सूरज की अल्ट्रावायलेट (UV) किरणों के संपर्क में आती है, तो शरीर स्किन को नुकसान से बचाने के लिए मेलेनिन नामक पिगमेंट का प्रोडक्शन बढ़ा देता है. मेलेनिन स्किन को UV किरणों से बचाने में मदद करता है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा त्वचा को गहरा या काला दिखाने लगती है, जिसे टैनिंग कहा जाता है.
मिनटों में हटेगी हाथों की टैनिंग
हल्दी–कच्चा दूध
टैनिंग हटाने के लिए हल्दी और कच्चा दूध का प्रयोग कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए 2 चम्मच कच्चे दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे हाथों पर 10-15 मिनट लगाएं, फिर साफ पानी से धो लें. हल्दी में मौजूद गुण स्किन को निखारने का काम करेगा. वहीं कच्चा दूध, डेड स्किन सेल्स को मिटाता है और स्किन की रंगत को साफ करता है. ऐसे में ये नुस्खा काम आएगा.
शहद और नींबू
हाथों का कालापन हटाने के लिए शहद और नींबू का नुस्खा काम आएगा. इसे आप कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं. 2 चम्मच शहद लें और इसमें नींबू का रस मिलाएं. इस पेस्ट को कम से कम आधे घंटे के लिए लगाएं, उसके बाद साफ पानी से धो लें. नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण और विटामिन C पाया जाता है, जो त्वचा की टैनिंग और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद कर सकता है. वहीं, शहद स्किन को नमी प्रदान करता है और उसे मुलायम बनाए रखता है.
टमाटर का रस लगाएं
एक ताजा टमाटर लेकर उसका रस निकाल लें. कॉटन की मदद से रस को टैन हुई स्किन पर लगाएं और 15-20 मिनट तक छोड़ दें. इसके बाद ठंडे पानी से धो लें. टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और लाइकोपीन स्किन की टैनिंग कम करने में मदद करता हैं.
एलोवेरा जेल लगाएं
हाथों का कालापन हटाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है. एलोवेरा जेल त्वचा पर नमी बनाए रखने में मदद करता है. एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दाग-धब्बों और पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करता है. कुछ दिनों तक रोजाना एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा का निखार भी बढ़ता है. एलोवेरा जेल लगाने से हाथों की टैनिंग धीरे-धीरे कम होने लगेगी.
यह भी पढ़ें: थायराइड कंट्रोल करने के नेचुरल तरीके, आज ही आजमाएं
FAQs
सवाल: गर्मियों में हाथों की त्वचा काली क्यों पड़ जाती है?
जवाब: गर्मियों में तेज धूप और UV किरणों के संपर्क में आने से त्वचा में मेलेनिन का उत्पादन बढ़ जाता है, जिससे हाथों की त्वचा टैन होकर काली दिखने लगती है. इसके अलावा धूल, प्रदूषण और सनस्क्रीन का इस्तेमाल न करना भी इसकी वजह हो सकता है.
सवाल: हाथों का कालापन दूर करने के लिए कौन से घरेलू उपाय मदद कर सकते हैं?
जवाब: हाथों का कालापन कम करने के लिए नींबू और शहद, दही और बेसन, आलू का रस, एलोवेरा जेल और खीरे का रस जैसे घरेलू उपाय इस्तेमाल किए जा सकते हैं. ये त्वचा को ठंडक देने और टैनिंग कम करने में मदद कर सकते हैं.
सवाल:हाथों की त्वचा को दोबारा काला होने से कैसे बचाएं?
जवाब: घर से बाहर निकलने से पहले हाथों पर सनस्क्रीन लगाएं, धूप में लंबे समय तक रहने से बचें और जरूरत पड़ने पर दस्ताने या फुल स्लीव कपड़े पहनें. साथ ही त्वचा को मॉइस्चराइज और हाइड्रेट रखना भी जरूरी है, ताकि वह स्वस्थ और चमकदार बनी रहे.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

