होमWellnessHome Remediesथायराइड कंट्रोल करने के नेचुरल तरीके, आज ही आजमाएं

थायराइड कंट्रोल करने के नेचुरल तरीके, आज ही आजमाएं

Thyroid Natural Effective Home Remedies: भारत में थायराइड एक हार्मोनल समस्या है, जो महिलाओं और पुरुषों दोनों में देखने को मिलती है.

Thyroid Natural Effective Home Remedies: भारत में थायराइड एक हार्मोनल समस्या है, जो महिलाओं और पुरुषों दोनों में देखने को मिलती है. इसे नेचुरल तरीकों की मदद से आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है. दरअसल थायराइड एक छोटी, तितली के आकार की ग्रंथि होती है जो गर्दन के सामने स्थित होती है. इस ग्रंथि का मुख्य काम हार्मोन बनाना होता है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म, एनर्जी, हार्ट बीच, शरीर के तापमान और वजन को कंट्रोल करने में खास भूमिका निभाता हैं. वहीं अगर थायराइड ग्रंथि जरूरत से कम या ज्यादा हार्मोन बनाने लगे है, तो इसे थायराइड की समस्या कहा जाता है.

थायराइड बिगड़ने पर शरीर कई संकेत देता है. लगातार थकान, वजन का अचानक बढ़ना या घटना, बाल झड़ना, ठंड या गर्मी ज्यादा लगना, दिल की धड़कन तेज होना, नींद की समस्या और मूड में बदलाव इसके लक्षण हो सकते हैं. इसके अलावा अगर आपको किसी तरह की समस्या हो तो आप TSH, T3 और T4 टेस्ट करवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: थायराइड की समस्या से हो गए परेशान? डाइट से तुरंत हटाएं ये फूड्स, मिलेगा आराम

थायराइड कंट्रोल करने के नेचुरल तरीके

संतुलित और पौष्टिक आहार लें

थायराइड न बिगड़े इसके लिए आप बैलेंस्ड डाइट लें. अपनी डाइट में ताजे फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और प्रोटीन से भरपूर खाने को शामिल करें. शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलने से थायराइड ग्रंथि के कार्यों को सपोर्ट करने में मदद मिलती है.

आयोडीन का संतुलित सेवन करें

    थायराइड ग्रंथि सही तरीके से काम करें इसके लिए आयोडीन की जरूरत होती है. हम आयोडीन का सेवन नमक, मछली और कुछ समुद्री खाद्य पदार्थों से पूरा कर सकते हैं. अगर शरीर में आयोडीन की कमी हो जाए तो थायराइड की समस्या हो सकती है. लेकिन बहुत ज्यादा आयोडीन लेना भी नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए संतुलित मात्रा में सेवन करें.

    सेलेनियम और जिंक युक्त खाद्य पदार्थ खाएं

      सेलेनियम और जिंक ऐसे पोषक तत्व हैं जो थायराइड हार्मोन के संतुलन में भूमिका निभाते हैं. ये पोषक तत्व आपको नट्स, बीज, दालें, अंडे और साबुत अनाज से मिल सकते हैं. इसलिए सेलेनियम और जिंक युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करें.

      नियमित व्यायाम करें

        रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करना जरूरी है. जैसे तेज चलना, साइकिल चलाना, योग या स्ट्रेचिंग शरीर को एक्टिव रखने में मदद करती हैं. एक्सरसाइज मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने और वजन कंट्रोल में रखने में मदद करती है. इसलिए रोजाना आप एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करें. एक्सरसाइज खासकर हाइपोथायरायडिज्म के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होगी.

        तनाव को नियंत्रित करें

          वयक्ति का लगातार तनाव में रहना हार्मोन पर गहरा असर डालता है. इसलिए खुद को स्ट्रेस फ्री रखें. इसके लिए मेडिटेशन, गहरी सांस लेने वाले एक्सरसाइज करें. कुछ ऐसी एक्टिविटी करें जो मन को खुशी दें.

          पर्याप्त नींद लें

            अच्छी और पर्याप्त नींद शरीर के हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद करती है. रोजाना 7 से 8 घंटे की गुणवत्तापूर्ण नींद लेने की कोशिश करें. नींद की कमी थकान और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकती है.

            नियमित जांच करवाएं

              थायराइड की समस्या में समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेनी बहुत जरूरी है. थायराइड प्रोफाइल टेस्ट करवाते रहें. इससे हार्मोन लेवल का पता चलता रहेगा.

              यह भी पढ़ें: डैंड्रफ को जड़ से उखाड़ फेकेंगे ये 3 तरीके, आज ही आजमाएं

              FAQs

              सवाल: थायराइड की समस्या में कौन-से घरेलू उपाय मददगार हो सकते हैं?

              जवाब: थायराइड की समस्या में नियमित व्यायाम, योग, पर्याप्त नींद और तनाव को कम करने की आदतें फायदेमंद हो सकती हैं. हालांकि, घरेलू उपाय डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं का विकल्प नहीं हैं, बल्कि उनके साथ सहायक भूमिका निभा सकते हैं.

              सवाल: थायराइड के मरीजों को अपनी डाइट में क्या शामिल करना चाहिए?

              जवाब: थायराइड के मरीज संतुलित आहार लें, जिसमें फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, प्रोटीन और आयोडीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल हों. पर्याप्त पानी पीना और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन लेना भी जरूरी है.

              सवाल: क्या केवल घरेलू उपायों और डाइट से थायराइड ठीक हो सकता है?

              जवाब: नहीं, थायराइड एक मेडिकल स्थिति है और इसका सही इलाज डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही होना चाहिए. डाइट और स्वस्थ जीवनशैली लक्षणों को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है, लेकिन दवाओं को बिना डॉक्टर की सलाह के बंद नहीं करना चाहिए.

              (Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

              author avatar
              Surbhi . Content Writer
              लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
              Surbhi .
              Surbhi .
              लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
              RELATED ARTICLES

              बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

              5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

              Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

              Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

              ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

              Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

              कोई जवाब दें

              कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
              कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

              Most Popular

              जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

              Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

              बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

              Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

              खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

              Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

              घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

              Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

              Recent Comments