5 Second Rule Research: कई बार खाने की चीजें खाते समय हमारे हाथों से फिसल जाती है, या फिर गिर जाते हैं. जैसे अंगूर का हाथों से फिसल जाना, खीरे का टुकड़ा गिर जाना या फिर नाशने में करने वाला टोस्ट का टुकड़ा गिर जाना. कुछ लोग इधर-उधर देखते हैं और उसे उठाकर खा लेते हैं.
ऐसे समय में लोग 5 सेकंड रूल को याद करते हैं. इस 5 सेकंड रूल से खुद को तसल्ली देना शुरू करते हैं कि अगर 5 सेकंड में खाना खा लिया तो वो खराब नहीं सेफ होता है. यानी पांच सेकंड से पहले उठाकर आपने खा लिया तो वो सेफ है. यानी उसमें किसी तरह के किटाणु नहीं है.
कई सालों से फॉलो कर रहे ये रूल
इसी रूल को कई लोग काफी सालों से मानते हुए आ रहे हैं, और फॉलो कर रहे हैं. कि आखिर पांच सेकंड में खाने को कितना ही नुकसान हो सकता है? लेकिन अब इसपर एक रिसर्च हुई. जिसपर साइंटिस्ट का मानना है कि बैक्टीरिया किसी भी काउंटडाउन का इंतजार नहीं करते हैं. यानी जैसे ही खाना फर्श पर गिरा और वो खाने में चले जाता है.
5 सेकंड रूल में ये बातें करती हैं निर्भर
एक्सपर्ट्स ऐसा मानते हैं कि असली रिस्क कई बातों पर निर्भर करता है जैसेः
- खाने का क्या टाइप था
- किस सर्फेस पर गिरा है
- फर्श असल में कितना साफ है
- फर्श पर कितने बैक्टीरिया बचे हैं. यानी ये पूरी तरह इसी बात पर निर्भर करता है कि खाना किस सर्फेस पर गिरा है. इसका रिस्क भी उसी पर निर्भर करता है.
क्या पांच सेकंड का नियम काम करता है?
लेकिन सवाल अब भी यही है कि क्या आपको ऐसे नियम मानने चाहिए या फिर नहीं, तो स्टडी कहती है कि नियम सही है या नहीं इसके नतीजे एक जैसे थे. यानी बैक्टीरिया किस खराब सर्फेस को छूने के तुरंत खाने के बाद ट्रांसफर हो सकते हैं. स्टडी में रिसर्चर्स ने अलग-अलग खाने की चीजों को टेस्ट किया. इसमें
- ब्रेड
- बटर वाली ब्रेड
- तरबूज
- गमी बेयर प्रोडक्ट्स शामिल थे. इन प्रोडक्ट्स को टाइल, स्टेनलेस स्टील, लकड़ी और कालीन पर गिराया गया था. जिसके रिजल्ट्स भी काफी शॉकिंग सामने आए. रिजल्ट में पता लगा कि बैक्टीरिया तुंरत ही खाने में चले जाते हैं. गीले खाने में भी ज्यादा बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं. सभी खाने की चीजों में जर्म्स जमा होने की भी संभावना भी एक जैसी नहीं होती है.
घंटों तक जिंदा रह सकते बैक्टीरिया
स्टडी में जानकारी मिली की घंटों तक बैक्टीरिया एक सतह पर जिंदा रह सकते हैं. गंदगी होने के काफी समय बाद भी रह सकते हैं. साइंटिस्ट्स ने देखा कि जब पका हुआ सॉसेज गंदी सतहों पर गिराया गया, तो बैक्टीरिया वहाँ पहुँच गए, भले ही जर्म्स वहाँ घंटों पहले रखे गए हों. कुछ मामलों में, बैक्टीरिया 24 घंटे तक खाने को खराब कर सकते हैं. इसका मतलब है कि किचन का काउंटर या फ़र्श जो साफ़ दिखता है, उसमें कच्चे मीट, गंदे जूतों या पालतू जानवरों के पंजों से बचे हुए नुकसानदायक माइक्रोऑर्गेनिज़्म हो सकते हैं.
क्या गिरा हुआ खाना धोना काफ़ी है?
बहुत से लोग खाना गिरने के बाद उसे बस बहते पानी के नीचे धो देते हैं. हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह बैक्टीरिया हटाने का भरोसेमंद तरीका नहीं है. धोने से दिखने वाली गंदगी तो धुल सकती है, लेकिन यह गारंटी नहीं दे सकता कि नुकसानदायक जर्म्स हट गए हैं. एक बार जब बैक्टीरिया खाने, खासकर नरम फलों और सब्ज़ियों से चिपक जाते हैं, तो वे जल्दी से धोने के बाद भी रह सकते हैं. पालतू जानवरों वाले घरों में यह खतरा और भी ज़्यादा हो सकता है, जहाँ जूते, पंजे और बाहर की गंदगी फ़र्श पर और बैक्टीरिया ला सकती है.
यह भी पढ़ें: Covid Vaccine से बढ़ता है Heart Attack का खतरा? नई रिसर्च में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

