Covid Vaccine and Heart Attack: अक्सर कोरोना वायरस की वैक्सीनेशन को हार्ट अटैक से जोड़कर देखा जाता है. जब भी हार्ट अटैक के मामले सामने आते हैं, तो वैक्सीन पर सवाल उठना शुरू हो जाते हैं. इसके पीछे का कारण है महामारी से देश उभरा है, इसी के बाद से हार्ट अटैक के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है.
जिसके बाद से ही वैक्सीनेशन को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं कि वैक्सीनेशन के बाद हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. अब इसे लेकर एक रिसर्च हुई और रिसर्च में एक जानकारी सामने आई है. जामा इंटरनल मेडिसिन में इसी पर एक रिसर्च पब्लिश हुई है. इसी रिसर्च में दिल से जुड़ी दिक्कतें जैसे MACE और कोविड-19 के बीच में एक कनेक्शन देखा गया है.
क्या है MACE?
MACE यानी मेजर एडवर्स कार्डियोवैस्कुलर इवेंट. इसमें हार्ट अटैक, इस्केमिक ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट फेलियर और दिल की बीमारी से होने वाली परेशानियों को गिना जाता है. इसी पर जामा नेटवर्क में रिसर्च मौजूद है. रिपोर्ट बताती है कि कोविड इंफेक्शन से राहत पाने के बाद कार्डियोवैस्कुलर फंक्शन से जुड़ी इन दिक्कतों में बढ़ोत्तरी देखी गई.
वैक्सीन से बढ़ता है खतरा?
इन सब बातों के बीच भी सवाल अब भी यही है कि आखिर कि क्या कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद हार्ट अटैक बढ़ता है या फिर नहीं तो इसका जवाब है कि अगर आप कोविड 19 का इंजेक्शन लगवाते हैं, तो इससे खतरा बढ़ेगा नहीं उल्टा कम होगा. स्टडी में ही जानकारी दी गई कि जो लोगों ने 2024-25 के बीच वैक्सीन लगवाई थी उनके अंदर कोविड 19 से जुड़े MACE का खतरा काफी कम देखा गया है.
वहीं ये भी जानकारी मिली कि ये रिसर्च 75 वर्ष या फिर उससे बुजुर्ग उन लोगों पर किया गया जो कई दूसरी बीमारियां भी झेल रहे थे. ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसे लोगों के ऊपर बीमारियों का खतरा अधिक रहता है. कोविड वैक्सीनेशन लगवाने के 8 महीने बाद कोविड से जुड़े MACE के मामलों में 38 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई.
पिछली रिसर्च का नया वर्जन
आपको बता दें कि ये पिछली कुछ रिसर्च का एक्टेंडेड वर्जव है. पहले कई लोगों को साल 2024 के दौरान वैक्सीन लगवाई जा चुकी थी. पिछली रिसर्च में भी कोविड 19 जैसे वैक्सीन को MACE के खतरे में कमी लाने वाला पाया गया था. यानी उस दौरान भी हार्ट अटैक से जुड़ी बीमारियों को कम पाया गया था. ये रिसर्च केवल बुजुर्ग, पुरुष पर किया गया है. यानी इसकी भी कुछ बॉर्डर लाइन होंगी. जिसके रिजल्ट अलग भी आ सकते हैं.
यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: खिलाड़ियों के लिए नया ‘विरोधी’ बनी गर्मी, 93% मैचों पर पड़ सकता है असर
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

