होमHealth NewsCancer Alert! हर साल 15 लाख से ज्यादा मामले आते सामने, जानिए...

Cancer Alert! हर साल 15 लाख से ज्यादा मामले आते सामने, जानिए बड़े कारण

External Factors That Increase Cancer Risk: कैंसर एक ऐसी लाइलाज बीमारियों में से एक हैं, जिसके इलाज के लिए दुआएं और पैसा सब खर्च हो जाता है.

External Factors That Increase Cancer Risk: कैंसर एक ऐसी लाइलाज बीमारियों में से एक हैं, जिसके इलाज के लिए दुआएं और पैसा सब खर्च हो जाता है. लेकिन मरीज के लिए बच पाना 1 प्रतिशत उम्मीद पर टिकी होती है. हर साल कैंसर के लाखों मामले सामने आते हैं. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (World Health Organization) के मुताबिक, विश्व स्तर पर हर साल कैंसर के लगभग 2 करोड़ (20 मिलियन) नए मामले सामने आते हैं, जिनमें से लगभग 1 करोड़ (10 मिलियन) लोगों की मौत हो जाती है. भारत की बात करें तो, यहां हर साल कैंसर के 15 लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज किए जाते हैं.

दरअसल कैंसर कोई अचानक होने वाली बीमारी नहीं है. अगर आप अपनी लाइफस्टाइल, पर्यावरण, खानपान की आदतें पर ध्यान दें तो इस खतरनाक बीमारी से बच सकते हैं. डॉक्टर्स का कहना है कि कैंसर के पीछे कई बाहरी कारण जिम्मेदार होते हैं. अगर आप लगातार इन कारकों के संपर्क में रहते हैं तो कैंसर की बीमारी के शिकार हो सकते हैं. ऐसे में आपको यह जानना जरूरी है कि आपको किन बाहरी कारकों से बचकर रहना चाहिए, जिससे आप आसानी से बच सकते हैं.

किन बाहरी कारणों से कैंसर हो सकता है?

इनमें तंबाकू और धूम्रपान, शराब का अत्यधिक सेवन, वायु प्रदूषण, हानिकारक रसायनों के संपर्क में आना, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, मोटापा, शारीरिक गतिविधि की कमी, और सूरज की पराबैंगनी (UV) किरणों के संपर्क में आने से भी कैंसर हो सकता है. इसके अलावा कुछ वायरस और संक्रमण, जैसे HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) और हेपेटाइटिस B और C, भी कुछ प्रकार के कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं. हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर और जोखिम कारकों से बचकर कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

धूम्रपान: धूम्रपान यानि स्मोकिंग के कारण कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. यहां तक की ये ने केवल फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है बल्कि यह मुंह, गले, भोजन नली, मूत्राशय और अग्न्याशय यानी पैंक्रियाज कैंसर तक का खतरा बनाता है. इसलिए तंबाकू से पूरी तरह दूरी बनाना इससे बचाव उपायों में से एक माना जाता है.

खतरनाक केमिकल्स: कैंसर का एक कारण केमिकल्स भी होता है. वाहनों से निकलने वाला धुआं, हवा में मौजूद सूक्ष्म कण शरीर में पहुंचकर कैंसर का कारक बनते हैं. इनके अलावा फैक्ट्रियों और इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स भी कैंसर का कारण होता है. कुछ खतरनाक केमिक्ल यानि बेंजीन, आर्सेनिक और अन्य टॉक्सिक केमिकल्स के संपर्क में आने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है.

अनहेल्दी लाइफस्टाइल: अनहेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने से भी कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा चीनी, नमक और फैट वाले फूड्स का सेवन करना खतरनाक माना जाता है. ये कई तरह की लाइफस्टाइल बीमारियों का कारण बनता है.

फिजिकल एक्टिविटी की कमी: फिजिकल एक्टिविटी की कमी भी कैंसर का कारण बनता है. दरअसल फिजिकल एक्टिविटी की कमी से शरीर में एक्सट्रा फैट जमा होने लगती है, जिससे मोटापे का खतरा बढ़ जाता है. मोटापा शरीर में सूजन (Inflammation) और हार्मोनल बदलाव पैदा कर सकता है, जो कैंसर कोशिकाओं के विकास को बढ़ावा दे सकते हैं. इसलिए फिजिकल एक्टिविटी की कमी कैंसर का कारण बनाता है. ऐसे में आप डेली रूटीन में एक्टिविटी को जरूर शामिल करें.

वायरस और संक्रमण: वायरस और संक्रमण भी कुछ प्रकार के कैंसर का कारण बन सकते हैं. HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) सर्वाइकल कैंसर और कुछ गले के कैंसर से जुड़ा है. हेपेटाइटिस B और C वायरस लंबे समय तक संक्रमण रहने पर लिवर कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं. वहीं, H. pylori बैक्टीरिया पेट के कैंसर से संबंधित है. एक्सपर्ट के अनुसार, टीकाकरण, समय पर जांच और संक्रमण का सही इलाज कराकर इन कैंसरों के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: क्या कान के पास लगा डिवाइस बता देगा शरीर की एनर्जी? Deepinder Goyal के नए दावे पर डॉक्टरों ने उठाए सवाल

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments