होमHealth NewsFIFA वर्ल्ड कप के बीच बड़ा संकट! अस्पताल में भर्ती हुए मेसी...

FIFA वर्ल्ड कप के बीच बड़ा संकट! अस्पताल में भर्ती हुए मेसी के पिता

FIFA World Cup 2026 के बीच लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी अस्पताल में भर्ती. परिवार ने निधन की अफवाहों को बताया गलत, जानें पूरी खबर.

FIFA World Cup 2026 में जहां एक ओर रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं, वहीं अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी से जुड़ी एक चिंताजनक खबर भी सामने आई है. मेसी के पिता जॉर्ज मेसी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि परिवार ने अभी तक उनकी बीमारी के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है.

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर जॉर्ज मेसी के निधन की अफवाहें फैल रही थीं. अब मेसी के परिवार ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है और लोगों से अपील की है कि वे बिना पुष्टि के ऐसी खबरों पर विश्वास न करें. परिवार का कहना है कि जॉर्ज मेसी की सेहत को लेकर सही जानकारी केवल परिवार की ओर से ही साझा की जाएगी.

पहले मैच में भावुक नजर आए थे मेसी

अर्जेंटीना ने अपने पहले मैच में अल्जीरिया को 3-0 से हराया था. इस मुकाबले में लियोनेल मेसी ने शानदार हैट्रिक लगाई थी। मैच के दौरान गोल करने के बाद मेसी भावुक नजर आए थे और उनकी आंखों में आंसू भी दिखाई दिए थे. उस समय मेसी ने अपने पिता की तबीयत के बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा था, लेकिन उन्होंने यह जरूर बताया था कि निजी जीवन में चल रही कुछ कठिनाइयों की वजह से वह भावुक हो गए थे.

मेक्सिको ने नॉकआउट में बनाई जगह

दूसरी ओर, मेजबान देशों में शामिल मेक्सिको फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. मेक्सिको ने ग्रुप ए के मुकाबले में साउथ कोरिया को 1-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. दोनों ग्रुप मैच जीतने के बाद मेक्सिको ने नॉकआउट चरण के लिए अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है.

मेसी रच सकते हैं नया इतिहास

16 जून को खेले गए पहले मुकाबले में हैट्रिक लगाने के साथ ही लियोनेल मेसी ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में जर्मनी के पूर्व स्ट्राइकर Miroslav Klose की बराबरी कर ली है. अब मेसी को विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाला खिलाड़ी बनने के लिए सिर्फ एक और गोल की जरूरत है.

कब है अर्जेंटीना का अगला मैच?

अर्जेंटीना का अगला मुकाबला 22 जून को Austria के खिलाफ खेला जाएगा. फुटबॉल प्रशंसकों की नजरें एक बार फिर मेसी पर होंगी, जो इस मैच में नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 5 सेकंड रूल बोलकर जमीन से खाना उठाकर खा लेते हैं आप? जानें सच है या मिथक… क्या कहते एक्सपर्ट

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments