होमHealth NewsFather's Day 2026: पापा को दें सेहत का तोहफा, कराएं ये जरूरी...

Father’s Day 2026: पापा को दें सेहत का तोहफा, कराएं ये जरूरी टेस्ट

Best Gift Of Fathers Day 2026: फादर्स डे आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि पापा को क्या गिफ्ट दिया जाए तो उनके हेल्थ चेकअप से बेहतर कोई गिफ्ट्स हो ही नहीं सकता.

Best Gift Of Fathers Day 2026: फादर्स डे आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि पापा को क्या गिफ्ट दिया जाए तो उनके हेल्थ चेकअप से बेहतर कोई गिफ्ट्स हो ही नहीं सकता. जी हां, बढ़ती उम्र में पापा की सेहत सही रखने के लिए आपको नियमित रूप से हेल्थ चेकअप करवाना बेहद जरूरी है. इन टेस्टों की मदद से पता चलेगा कि पापा के शरीर में किन जरूरी पोषक तत्वों की कमी है. इन्हें कैसे पूरा किया जा सकता है? चलिए जानते हैं.

बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई नेचुरल बदलाव होने लगते हैं, जिनका असर हेल्थ पर भी पड़ता है. 50 वर्ष की उम्र के बाद पुरुषों में कई तरह की शारीरिक और मेंटल हेल्थ होने का खतरा रहता है. ऐसे में आपको उनका खास ख्याल रखने की जरूरत है. सबसे आम समस्याओं में हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, दिल की सेहत और हाई कोलेस्ट्रॉल शामिल हैं. इसके अलावा जोड़ों में दर्द, गठिया और हड्डियों की कमजोरी के कारण चलने-फिरने में परेशानियां भी शामिल हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर नियमित हेल्थ चेकअप, बैलेंस्ड डाइट, रोजाना एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद और स्ट्रेस को कंट्रोल करने से बढ़ती उम्र में होने वाली कई समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है. इसके अलावा आप डॉक्टर की सलाह भी लेते रहें.

पापा के लिए बेस्ट टेस्ट

ब्लड प्रेशर (BP) टेस्ट

    बढ़ती उम्र में हाई ब्लड प्रेश की समस्या आम समस्या है. इसे ‘साइलेंट किलर’ भी कहा जाता है. इसके लक्षण दिखाई नहीं देती. इसलिए इसे पहचाना मुश्किल हो जाता है. इसलिए इसका टेस्ट करवाते रहना चाहिए. लंबे समय तक अनियंत्रित BP हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी की बीमारी का कारण बन सकता है. इसलिए समय-समय पर बीपी का टेस्ट करवाते रहना चाहिए.

    ब्लड शुगर टेस्ट

    ब्लड शुगर की जांच में Fasting Sugar, Post Meal Sugar और HbA1c टेस्ट जरूरी हैं. Fasting टेस्ट खाली पेट, जबकि Post Meal टेस्ट खाना खाने के 2 घंटे बाद किया जाता है. वहीं HbA1c पिछले 2-3 महीनों का शुगर बताता है. अगर ज्यादा प्यास, बार-बार पेशाब या थकान जैसी समस्या हो तो नियमित जांच जरूर कराएं और डॉक्टर की सलाह लें.

    कोलेस्ट्रॉल टेस्ट

    पापा के लिए कोलेस्ट्रॉल टेस्ट (Lipid Profile Test) करवाना जरूरी. क्योंकि बढ़ती उम्र की समस्याओं में से एक है. Total Cholesterol, LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल), HDL (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) और Triglycerides की जांच की जाती है. यह टेस्ट दिल की सेहत और हार्ट डिजीज के जोखिम को समझने में मदद करता है. इसलिए इसका टेस्ट कराना जरूरी हो जाता है.

    ECG (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम)

    ECG (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम) टेस्ट करवाने से दिल की सेहत का पता चलता है. ये एक आसान और जरूरी टेस्ट है. इसमें दिल की धड़कन, रिदम और इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी को रिकॉर्ड किया जाता है. यह टेस्ट सीने में दर्द, सांस फूलना, धड़कन तेज होना या हार्ट से जुड़ी समस्याओं का पता लगाने में मदद करती है. इसलिए ये टेस्ट करवाना जरूरी हो जाता है.

    किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT)

    किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT) करवाना किडनी की सेहत जांचने के लिए जरूरी है. इसमें क्रिएटिनिन, यूरिया और eGFR जैसे पैरामीटर्स की जांच की जाती है. यह टेस्ट किडनी की काम करने की क्षमता और किसी समस्या के शुरुआती संकेतों का पता लगाने में मदद करता है.

    यह भी पढ़ें: 5 सेकंड रूल बोलकर जमीन से खाना उठाकर खा लेते हैं आप? जानें सच है या मिथक… क्या कहते एक्सपर्ट

    (Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

    author avatar
    Surbhi . Content Writer
    लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
    Surbhi .
    Surbhi .
    लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
    RELATED ARTICLES

    क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

    High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

    जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

    Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

    बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

    Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    Most Popular

    क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

    High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

    ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

    High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

    खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

    Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

    जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

    Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

    Recent Comments