होमExplainersक्या नाभि में तेल लगाने से वजन कम होता है? जानें वायरल...

क्या नाभि में तेल लगाने से वजन कम होता है? जानें वायरल दावे की सच्चाई और एक्सपर्ट की राय

Oil In Navel For Weight Loss: सोशल मीडिया पर नाभि में तेल लगाने से वजन घटाने का दावा तेजी से वायरल हो रहा है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसका वजन कम करने से सीधा कोई वैज्ञानिक संबंध नहीं है.

Oil In Navel For Weight Loss: सोशल मीडिया लोगों के लिए ज्ञान और फिटनेस का केंद्र बनता जा रहा है. हेल्दी रहने के लिए वजन घटाने के लिए सोशल मीडिया पर तमाम जानकारियां और वीडियो आपको मिल ही जाएंगी. इसी के साथ कई ऐसी वीडियो वायरल हो जाती है जिनका फिटनेस से कोई लेना देना नहीं होता. लेकिन लोगों की नजर में आती है तो वो उसे फॉलो करने लगते हैं.

हम सोशल मीडिया और वायरल वीडियो की बात आपसे इसलिए कर रहे हैं क्योंकि ऐसे ही कई वीडियो इस समय वायरल हो रहे हैं. जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि नाभि में तेल डाल लेने से पतले हो जाएंगे. इस तरह के दावे वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खासतौर पर जब वजन की बात हो तो लोग ध्यान लगाकर ऐसी वीडियोज को देखते हैं और सुनते हैं. लेकिन इसके पीछे कितनी सच्चाई है आइए जानते हैं.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है कि अगर आप नाभि में तेल लगाना चाहते हैं, तो इसके फायदे मिल सकते हैं जैसेः

  • स्किन
  • बाल
  • आंखों की रोशनी और
  • पेट की नसों को फायदा मिल सकता है.

एक्सपर्ट कहते हैं कि आप नाभि में तेल डालने की प्रक्रिया को अपने डेली लाइफस्टाइल में जरूर जोड़ सकते हैं. लेकिन अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि इससे वजन कम हो जाएगा तो फिर आप गलत हैं. इससे वजन घटाने में मदद नहीं मिल सकती. इसका दूरो दूर तक कोई कनेक्शन नहीं है. वजन घटाने के लिए आपको मेहनत करनी होगी. कैलोरी बर्न करनी होगी, एक्सरसाइज करनी होगी, मेटाबॉलिज्म को ठीक करना होगा इसी से वजन कम करने में मदद मिलती है.

क्या होते हैं नाभि में तेल लगाने के फायदे?

नाभि में तेल लगाने के फायदों की अगर बात करें तो इससे पाचन बेहतर होगा, स्किन ग्लोइंग हो जाएगी, हार्मोनल असंतुलन की समस्या ठीक हो जाएगी. कुछ लोग नाभि को केवल एक निशान समझ लेते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. क्योंकि ये शरीर को एनर्जी देने का सोर्स है. यही से एनर्जी प्रड्यूस होती है, क्योंकि यहीं से हमारी हजारों तरह की नसें भी जुड़ी होती है. नाभि ही हमारी अंद्रूनी अग्नि की कंट्रोल करने में मदद करती है, जो मेटाबॉलिज्म, हेल्थ और इमोशनल बैलंस बनाए रखने में मदद करता है. नाभि में तेल लगाना त्वचा, बालों, आंखों की रोशनी और पेट की नसों के लिए एक बेहतरीन थेरेपी है.आयुर्वेद में इसे ‘नाभि पूरण’ या ‘नाभि चिकित्सा’ कहा जाता है.

यह भी पढ़ें: थायरॉइड को कंट्रोल करने में मदद करेंगे ये योगासन, 3 महीने में दिख सकता है असर! जानें सही तरीका

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन! 26 दिनों बाद खाना खाने पर क्या असर पड़ता है?

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: सोमम वांगचुक ने 26 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की. जानिए लंबे समय तक भूखे रहने के बाद अचानक खाना खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है और रीफीडिंग सिंड्रोम क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments