होमHealth News6-8 महीने के बच्चे को दें अंडा? नई रिसर्च ने बताया एलर्जी...

6-8 महीने के बच्चे को दें अंडा? नई रिसर्च ने बताया एलर्जी से बचाने का तरीका

Infant egg introduction: नई रिसर्च में दावा किया गया है कि 6-8 महीने की उम्र में बच्चों को अंडा देने से आगे चलकर एलर्जी की समस्या कम हो सकती है. विशेषज्ञों के मुताबिक शुरुआती उम्र में कुछ फूड्स को धीरे-धीरे शामिल करना बच्चों के इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद हो सकता है.

Infant egg introduction: नए पेरंट्स अक्सर अपने बच्चों को लेकर तमाम सवाल-जवाब खोजते रहते हैं. जैसे किस उम्र में क्या खिलाना चाहिए, किस तरह का फूड बच्चे को देना चाहिए. इस तरह की चीजें नए पेरंट्स के मन में घूमती है. क्योंकि कही उन्हें एलर्जी न हो जाए, कुछ नई समस्या न खड़ी हो जाए. इसलिए डरना भी लाजमी है.

एक सवाल ये भी नए पेरंट्स के मन में आता है कि क्या बच्चे को अंडे का सेवन करवाना चाहिए या फिर नहीं? इस सवाल का जवाब अब एक नई रिसर्च में मिल गया है. हाल ही में नई ग्लोबल रिसर्च में इसका जवाब दे दिया गया है. JAMA Pediatrics में ये रिसर्च पब्लिश भी हो चुकी है. जिसके मुताबिक 6 से 8 महीने के बच्चे को अंडा दिया जा सकता है.

अंडा देने से दूर होगी समस्या

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर 6 से 8 महीने के बच्चे को अंडा दिया जाए तो आगे चलकर एलर्जी के खतरा कम हो जाता है. पहले माना जाता था कि बच्चों को अंडा और अन्य एलर्जी पैदा करने वाले फूड देर से देने चाहिए, खासकर अगर परिवार में किसी को एलर्जी रहा हो. लेकिन अब नई रिसर्च बताती है कि शुरुआती उम्र में धीरे-धीरे इन चीजों को शामिल करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.

ये स्टडी ऑस्ट्रेलिया में हुई जहां ये पाया गया कि जब बच्चों को 6 से 8 महीने की उम्र में अंडा देना शुरू किया गया तो उससे होने वाली एलर्जी के मामलों में काफी कमी देखी गई. खासतौर पर ये कमी उन बच्चों में देखी गई जिन्हें स्किन की समस्या होती है. स्टडी बताती है कि शुरुआती उम्र में ही अगर ऐसे फूड्स का सेवन कर लिया जाए तो इम्यून सिस्टम उन्हें पहचानना और उन्हें एक्सेप्ट करना सीख लेता है. जिसके कारण एलर्जी की समस्या काफी कम हो जाती है. जानकारी है कि जब अंडा देर से देने के बजाए 6 महीने के आसपास ही देना शुरू किया जाए तो एलर्जी के मामलों में 17 प्रतिशत तक की कमी देखी गई थी.

यह भी पढ़ें: क्या नाभि में तेल लगाने से वजन कम होता है? जानें वायरल दावे की सच्चाई और एक्सपर्ट की राय

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments