Yoga Beginners Guide: आज के समय में हेल्दी रहने के लिए हर कोई योगा को अपना रहा है. क्योंकि योगा से कई लाभ मिलते हैं. शरीर फिट रहता है. मेंटल पीस मिलती है. इसमें योगा को काफी असरदार माना जाता है. यही वजह भी है कि लोगों ने अपनी लाइफ में योगा को जोड़ना शुरू कर दिया है.
वहीं कुछ लोग फिटनेस के लिहाज से योगा को अपने रूटीन में शामिल करते हैं, और कुछ योग अपनाने का सोच रहे हैं. अगर आप भी पहली बार योगा करने के बारे में सोच रहे होंगे तो जरूर आपके मन में कुछ सवाल होंगे जिनका आप जवबा चाहते हैं जैसे कौन सा योगा मैट सही रहेगा, कपड़े कैसे होने चाहिए. आज इसी बारे में डिटेल में बात करने वाले हैं. ताकि योगा कि शुरुआत आपके लिए भी फायदेमंद साबित हो.
कौन सा मैट लेना चाहिए?
क्योंकि योगा के लिए एक मैट की जरूरत पड़ती है. अगर आप गलत मैट खरीद लें तो उसमें हाथ पैर फिसल सकते हैं. पोश्चर में गलती हो सकती है. चोट भी लगने का खतरा रहता है. इसलिे अगर आप 4-6 मिमी की मोटा मैट लेंगे तो वो आपको फायदा दे सकता है. जिसमें आपके घुटने और ज्वाइंट्स को कुशनिंग की मदद मिल सके. मैट खरीदते समय मटीरियल का भी ध्यान रखें. टीपीई या रबर से बनें मैट चुनें, जिनकी ग्रिप अच्छी होती है। पीवीसी से बने मैट सस्ते तो होते हैं, लेकिन ये जल्दी फिसल जाते हैं.
योगा का ये नियम रहे ध्यान
योगा का सबसे पहला और जरूरी नियम ही यही है कि इसे खाली पेट किया जाना चाहिए. यही कारण है कि अगर आप सुबह-सुबह खाली पेट योगा करें तो आपको फायदा मिलेगा. हालांकि शाम को भी योगा किया जा सकता है. लेकिन नियम के अनुसार सुबह अधिक फायदे आपको मिल सकते हैं. खाने के कम से कम 4 से 5 घंटे बाद योग करें अगर शाम का समय आप चुन रहे हैं.
सोशल मीडिया पर न दें ध्यान
आजकल सोशल मीडिया पर भी लोग कई योगा के बारे में जानकारी देते रहते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर मुश्किल भरे आसन जैसे शशांकसन, सुखासन, ताड़ासन ये सब भी सिखाए जाए, जो शुरुआत के हिसाब से मुश्किल हैं, तो इसे न अपमाएं. ये ध्यान रखें कि अगर कोई भी आसन आप कर रहे हैं और उसे करते हुए दर्द तेज दर्द महसूस हो तो रुक जाएं. क्योंकि इससे मसल्स को गंभीर नुकसान हो सकता है.
यह भी पढ़ें: बुजुर्गों के लिए किए जाने वाले आसान योगासन, कुर्सी करेंगी मदद
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

