होमWellnessFitnessबुजुर्गों के लिए किए जाने वाले आसान योगासन, कुर्सी करेंगी मदद

बुजुर्गों के लिए किए जाने वाले आसान योगासन, कुर्सी करेंगी मदद

Easy Yoga for Senior Citizen: बढ़ती उम्र में शरीर का फिट रहना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ऐसे में कुछ आसान योगासन मदद करेंगे, जो बढ़ती उम्र में आपको फिट रखेंगे.

Easy Yoga for Senior Citizen: बढ़ती उम्र में शरीर का फिट रहना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ऐसे में कुछ आसान योगासन मदद करेंगे, जो बढ़ती उम्र में आपको फिट रखेंगे. ये योगासन कमर दर्द, जोड़ों के दर्द और शरीर में स्थिरता बनाने में मदद करेंगे. एक्सपर्ट कहते हैं कि शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहें इसके लिए शरीर का एक्टिव रहना जरूरी है. ऐसे में आप कुछ आसान योगासन की मदद ले सकते हैं. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि बढ़ती उम्र में किस तरह के योगासन करने से आप फिट रह सकते हैं.

बुजुर्गों के लिए जमीन पर बैठकर योग करना या कठिन एक्सरसाइज करना संभव नहीं होता. इसलिए आप कुर्सी की मदद ले सकते हैं. कुर्सी योग यानी चेयर योगा की मदद से आप कुछ आसान एक्सरसाइज कर सकते हैं. व्यक्ति कुर्सी पर बैठकर या कुर्सी का सहारा लेकर योगासन कर सकते हैं. इससे शरीर पर एक्सट्रा दबाव नहीं पड़ता और बुजुर्ग आराम से अपनी क्षमता के अनुसार योगा की प्रैक्टिस कर सकता है.

चेयर की मदद से करें ये योगासन

चेयर माउंटेन पोज

  • कुर्सी पर सीधा बैठें.
  • रीढ़ को सीधा रखें और कंधों को ढीला छोड़ें.
  • गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथ ऊपर उठाएं.
  • कुछ सेकंड रुककर सामान्य स्थिति में लौट आएं.
  • यह आसन शरीर की मुद्रा सुधारने और फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकता है.

चेयर कैट-काउ स्ट्रेच

  • कुर्सी पर बैठकर हाथ घुटनों पर रखें.
  • सांस लेते हुए छाती को आगे करें और गर्दन ऊपर उठाएं.
  • सांस छोड़ते हुए पीठ को हल्का गोल करें और ठोड़ी नीचे लाएं.
  • इस प्रक्रिया को 8-10 बार दोहराएं.
  • इससे रीढ़ की लचक बढ़ाने और कमर की जकड़न कम करने में मदद मिल सकती है.

सीटेड ट्विस्ट

  • कुर्सी पर सीधे बैठें.
  • धीरे-धीरे शरीर को दाईं ओर मोड़ें और कुर्सी के किनारे को पकड़ें.
  • कुछ सेकंड रुकें और फिर दूसरी दिशा में दोहराएं.
  • यह आसन रीढ़ को सक्रिय रखने और शरीर में लचीलापन बढ़ाने में सहायक हो सकता है.

चेयर लेग लिफ्ट

  • कुर्सी पर बैठकर एक पैर को धीरे-धीरे सामने की ओर सीधा करें.
  • 5 सेकंड तक रोकें और वापस नीचे लाएं.
  • यही प्रक्रिया दूसरे पैर से करें.
  • इससे पैरों की मांसपेशियों को मजबूती मिल सकती है और संतुलन बेहतर हो सकता है.

सीटेड प्राणायाम और ध्यान

  • आराम से कुर्सी पर बैठें.
  • आंखें बंद करें और गहरी सांस लें।
  • धीरे-धीरे सांस छोड़ें.
  • 5 से 10 मिनट तक यह अभ्यास करें.
  • इससे तनाव कम करने, मन को शांत रखने और एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

चेयर योगा करते समय रखें ये सावधानियां

  • हमेशा मजबूत और स्थिर कुर्सी का इस्तेमाल करें, ताकि गिरने का खतरा न रहे.
  • योगासन करते समय शरीर पर ज्यादा जोर न डालें और अपनी क्षमता के अनुसार ही मूवमेंट करें.
  • चेयर योगा धीरे-धीरे करें और अचानक झटके वाले स्ट्रेच से बचें. अगर किसी आसन के दौरान दर्द, चक्कर या असहजता महसूस हो तो तुरंत रुक जाएं.
  • कमर, घुटने या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या से परेशान लोग योग शुरू करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
  • सही मुद्रा और नियमित अभ्यास से चेयर योगा शरीर को एक्टिव और लचीला बनाए रखने में मदद करता है.
  • किसी भी आसन को जोर लगाकर न करें.

यह भी पढ़ें: शशांकासन करने से मिलती मानसिक शांति, इन लोगों को बरतनी विशेष सावधानी

FAQs

सवाल: बुजुर्गों के लिए कुर्सी पर बैठकर योगासन करना क्यों फायदेमंद होता है?

जवाब: कुर्सी पर बैठकर किए जाने वाले योगासन बुजुर्गों के लिए आसान और सुरक्षित होते हैं. इससे शरीर में लचीलापन बढ़ाने, मांसपेशियों को सक्रिय रखने और जोड़ों की जकड़न कम करने में मदद मिल सकती है. जिन लोगों को जमीन पर बैठने या संतुलन बनाने में परेशानी होती है, उनके लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है.

सवाल:कुर्सी पर बैठकर कौन-कौन से योगासन किए जा सकते हैं?

जवाब: बुजुर्ग कुर्सी पर बैठकर गर्दन स्ट्रेच, कंधों का स्ट्रेच, बैठे हुए ताड़ासन, बैठे हुए ट्विस्ट और पैरों की हल्की एक्सरसाइज जैसे योगासन कर सकते हैं. इन्हें धीरे-धीरे और अपनी क्षमता के अनुसार करना चाहिए.

सवाल:कुर्सी योग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

जवाब: कुर्सी योग करते समय मजबूत कुर्सी का इस्तेमाल करना चाहिए और शरीर पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए. योगासन धीरे-धीरे करें, सही मुद्रा बनाए रखें और किसी भी तरह का दर्द या असहजता महसूस होने पर रुक जाएं. जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर होता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments