होमHealth NewsCDSCO Alert: मई 2026 में 159 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, 1...

CDSCO Alert: मई 2026 में 159 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, 1 नकली दवा भी पकड़ी गई

CDSCO Alert: CDSCO की मई 2026 रिपोर्ट में 159 दवा नमूने गुणवत्ता जांच में फेल पाए गए, जबकि असम में 1 नकली दवा भी पकड़ी गई। जानें NSQ दवाओं का मतलब और पूरी रिपोर्ट.

CDSCO Alert: देश में दवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) नियमित रूप से बाजार में उपलब्ध दवाओं की जांच करता है. इसी क्रम में मई 2026 की रिपोर्ट जारी की गई है, जिसमें कई दवाओं के नमूने गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं.

CDSCO के अनुसार, मई 2026 के दौरान केंद्रीय औषधि प्रयोगशालाओं (Central Drugs Laboratories) ने 46 दवा नमूनों को नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी (NSQ) यानी निर्धारित गुणवत्ता मानकों से कम पाया। वहीं, विभिन्न राज्यों की ड्रग टेस्टिंग लैब्स ने 113 दवा नमूनों को NSQ श्रेणी में रखा है.

क्या होता है NSQ दवा का मतलब?

NSQ (Not of Standard Quality) का मतलब यह है कि जांच के दौरान दवा का कोई एक या अधिक गुणवत्ता मानक निर्धारित मापदंडों पर खरा नहीं उतरा. हालांकि, CDSCO ने स्पष्ट किया है कि यह निष्कर्ष केवल उस विशेष बैच (Batch) पर लागू होता है जिसकी जांच की गई है.

इसका मतलब यह नहीं है कि बाजार में उपलब्ध उसी कंपनी या ब्रांड की अन्य सभी दवाएं भी खराब हैं. इसलिए आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है.

असम में मिली एक नकली दवा

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मई 2026 के दौरान असम में एक दवा का नमूना स्प्यूरियस (Spurious) यानी नकली पाया गया। जांच में सामने आया कि इस दवा का निर्माण एक अनधिकृत निर्माता द्वारा किया गया था, जिसने किसी दूसरी कंपनी के ब्रांड नाम का गलत इस्तेमाल किया था. फिलहाल इस मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट तथा संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी.

बाजार से हटाई जाएंगी खराब और नकली दवाएं

CDSCO ने कहा कि राज्य औषधि नियामकों के साथ मिलकर नियमित रूप से दवाओं की निगरानी की जाती है. इस प्रक्रिया का उद्देश्य ऐसी दवाओं की पहचान करना है जो गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरतीं या नकली होती हैं, ताकि उन्हें बाजार से हटाया जा सके और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

मरीजों की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि दवाओं की नियमित जांच से बाजार में गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलती है। साथ ही नकली और घटिया दवाओं पर कार्रवाई से मरीजों को सुरक्षित और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: घरेलु नुस्खें से हर्निया का इलाज करती रही महिला, गंभीर हालत में पहुंची अस्पताल!

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments