Kidney Stones Problems: आज के समय में किडनी स्टोन की समस्या तेजी से देखी जा रही है. भारत में एक अनुमान के जरिए लगभग 12% भारतीय आबादी को किडनी स्टोन होने का खतरा रहता है और हर साल लाखों नए मामले सामने आते हैं. कई स्टडी के मुताबिक दुनिया की लगभग 10-15% आबादी अपने जीवन में कभी न कभी किडनी स्टोन के शिकार जरूर होते हैं. वहीं स्टोन की समस्या के दौरान खान-पान की चीज़ों को लेकर कई तरह की सावधानी बरतनी जरूरी होती है.
कई तरह के फल-सब्जियों को लेकर ये मिथक जुड़े होते हैं कि ये स्टोन की समस्या बढ़ा सकती है. ऐसे में आज हम केले को लेकर इस मिथक को दूर करेंगे. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि क्या किडनी स्टोन में केला खाना चाहिए या नहीं?
यह भी पढ़ें: Kidney Stones: गुर्दे की पथरी का बिना ऑपरेशन इलाज, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
कब होती किडनी स्टोन की समस्या?
स्टोन की समस्या तब होती है जब मूत्र में मौजूद मिनरल्स और नमक जैसे कैल्शियम, ऑक्सलेट और यूरिक एसिड आपस में मिलकर क्रिस्टल बना लेते हैं. ये क्रिस्टल धीरे-धीरे कठोर होकर पथरी का रूप ले लेते हैं. पानी कम पीना, गलत खानपान और कुछ मेडिकल स्थितियां इसके बनने का खतरा बढ़ा देती हैं.
रिसर्च से समझें
मेडिसन की रिसर्च कहती है कि किडनी स्टोन की समस्या में आप केले का सेवन कर सकते हैं. केले में मौजूद पोटैशियम शरीर में कैल्शियम के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है. जब शरीर से अत्यधिक कैल्शियम बाहर निकलता है, तो ऑक्सालेट जमा होकर कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन बनने का खतरा बढ़ा सकता है. ऐसे में केले का सेवन पोटैशियम कैल्शियम और ऑक्सालेट के संतुलन को बेहतर बनाकर पथरी बनने की संभावना को कम करता है. इसके अलावा यह मूत्र की अम्लता (Acidity) को भी संतुलित रखने में मदद करता है. इसलिए आप किडनी स्टोन की समस्या में केले का सेवन कर सकते हैं.
किडनी स्टोन में केला कैसे खाएं?
केला विटामिन B6 का अच्छा सोर्स है. यह विटामिन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है और लिवर और किडनी से अनावश्यक रासायनिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि किडनी स्टोन की समस्या में केला का सेवन किया जा सकता है. लेकिन कुछ सावधानियों के साथ केला का सेवन किया जाना चाहिए. एक दिन में एक केला ही खाएं. साथ में भरपूर पानी का सेवन करें. ध्यान रखें कि सिर्फ केला खाने से स्टोन का इलाज नहीं होगा. इसके साथ बैलेंस्ड डाइट के साथ कम के सेवन पर खास तौर पर ध्यान देना जरूरी है.
किडनी स्टोन के मरीज क्या खाएं?
- दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.
- कम ऑक्सालेट वाले खाद्य पदार्थ चुनें.
- नमक का सेवन कम करें.
- तले-भुने और अधिक वसा वाले खाद्य पदार्थों से बचें.
- कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ संतुलित मात्रा में लें.
- प्रोटीन का सेवन सीमित रखें.
- सॉफ्ट ड्रिंक और ज्यादा चीनी वाले पेय पदार्थों से दूरी बनाएं.
FAQs
सवाल: किडनी स्टोन में रोज कितने केले खा सकते हैं?
जवाब: आमतौर पर 1-2 केले प्रतिदिन खाए जा सकते हैं, लेकिन मात्रा व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करती है.
सवाल: क्या केला पथरी को घोल देता है?
जवाब: नहीं, केला पथरी को घोलता नहीं है, लेकिन पथरी बनने के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है.
सवाल: किडनी स्टोन में सबसे जरूरी क्या है?
जवाब: पर्याप्त पानी पीना, संतुलित आहार लेना और डॉक्टर की सलाह के अनुसार उपचार कराना सबसे महत्वपूर्ण है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

