होमHealth Newsअस्पतालों और क्लिनिकों को बड़ी राहत! छोटे नियम उल्लंघन पर अब नहीं...

अस्पतालों और क्लिनिकों को बड़ी राहत! छोटे नियम उल्लंघन पर अब नहीं होगा केस, सरकार ने बदले कानून

Clinical Establishments Act Amendment: केंद्र सरकार ने क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन कर छोटे नियम उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया। जानिए अस्पतालों और क्लिनिकों पर इसका क्या असर होगा.

Clinical Establishments Act Amendment: केंद्र सरकार ने हेल्थकेयर सेक्टर में काम करने वाले अस्पतालों और क्लिनिकों को बड़ी राहत दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट (रजिस्ट्रेशन और रेगुलेशन) एक्ट, 2010 में कुछ महत्वपूर्ण बदलावों को लागू किया है.

इन बदलावों का उद्देश्य नियमों का पालन आसान बनाना, अनावश्यक कानूनी कार्रवाई कम करना और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कारोबार करना आसान बनाना है. मंत्रालय ने यह संशोधन जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) अधिनियम, 2026 के तहत 22 जून 2026 को अधिसूचित किए हैं.

क्या है सरकार का उद्देश्य?

सरकार का कहना है कि इन सुधारों का मकसद भरोसे पर आधारित प्रशासन को बढ़ावा देना, नियमों का बोझ कम करना और रेगुलेटरी सिस्टम को अधिक प्रभावी बनाना है. साथ ही मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट में क्या बदलाव हुए?

सरकार ने इस एक्ट के पांच महत्वपूर्ण प्रावधानों में संशोधन किया है. सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब कुछ मामलों में “फाइन” (जुर्माना) की जगह “पेनल्टी” (दंडात्मक शुल्क) शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा. इसका मतलब है कि मामूली प्रक्रियागत गलतियों के लिए अब सीधे आपराधिक मुकदमा चलाने के बजाय प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी.

अस्पतालों और कंपनियों के लिए नया नियम

संशोधित नियमों के तहत यदि कोई कंपनी या स्वास्थ्य संस्थान नियमों का उल्लंघन करता है तो उस पर उल्लंघन की गंभीरता के अनुसार अलग-अलग स्तर की पेनल्टी लगाई जा सकेगी. यानी अब हर गलती के लिए एक जैसा दंड नहीं होगा, बल्कि गलती की प्रकृति और गंभीरता को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी.

सुनवाई का मिलेगा पूरा अवसर

सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि किसी भी संस्था पर पेनल्टी लगाने से पहले उसे अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा.

नए प्रावधानों के तहत:

  • पेनल्टी लगाने से पहले सुनवाई होगी.
  • पेनल्टी वसूली की स्पष्ट व्यवस्था होगी.
  • प्रभावित पक्ष को अपील करने का अधिकार मिलेगा.
  • पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और जवाबदेह होगी.

क्या होगा इसका फायदा?

विशेषज्ञों के अनुसार इन बदलावों से छोटे और तकनीकी नियम उल्लंघनों पर मुकदमेबाजी कम होगी, अस्पतालों और क्लिनिकों पर कानूनी दबाव घटेगा, स्वैच्छिक रूप से नियमों का पालन बढ़ेगा, स्वास्थ्य क्षेत्र में कारोबार करना आसान होगा, प्रशासनिक प्रक्रिया अधिक तेज और पारदर्शी बनेगी, मरीजों की सुरक्षा पर नहीं पड़ेगा असर. स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया है कि इन सुधारों का मतलब नियमों में ढील देना नहीं है. मरीजों की सुरक्षा, उपचार की गुणवत्ता और स्वास्थ्य संस्थानों की जवाबदेही पहले की तरह बनी रहेगी.

सरकार ने क्यों उठाया यह कदम?

यह फैसला रेगुलेटरी सुधारों से जुड़ी उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है. सरकार का मानना है कि छोटी प्रक्रियागत गलतियों को अपराध की श्रेणी में रखने के बजाय प्रशासनिक तरीके से निपटाना अधिक प्रभावी और व्यावहारिक होगा. सरकार को उम्मीद है कि इन सुधारों से हेल्थकेयर सेक्टर में पारदर्शिता बढ़ेगी, नियमों का पालन आसान होगा और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी.

यह भी पढ़ें: दवाओं पर लगेगा QR कोड, नकली दवाओं पर लगेगी रोक! जानिए सरकार का नया प्लान

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments