FSSAI Raid Over Expiry Date: फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी यानी FSSAI ने 3 जुलाई शुक्रवार को दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में एक बड़ी छापेमारी की. इस छापेमारी में डिपार्टमेंट ने नकली फूड प्रोडक्ट्स का पर्दाफाश किया है. जानकारी है कि वेस्टएंट कॉपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड पर एक्सपायर्ड प्रोडक्ट्स पर फर्जी मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट डालकर उन्हें दोबारा बेचने का आरोप है.
अब इस मामले में पुलिस ने 40 हजार से अधिक संदिग्ध फूड पैक्ट को जब्त किया है. जिसमें टाटा नमक, मैगी, कोल्ड ड्रिंक जैसे कई प्रोडक्ट्स शामिल थे. जानकारी है कि ये ऐसे प्रोडक्ट्स हैं कि जिनका इस्तेमाल रोजाना लाखों लोग करते हैं. हालांकि इस पर्दाफाश के बाद केस दर्ज कर लिया गया है.
लेबल को दोबारा किया जा रहा था प्रिंट
जानकारी है कि ये छापेमारी FSSAI ने एक गुप्त सूचना मिलने के बाद की थी. जिसमें ये जानकारी मिली कि ऑपरेटर फूड प्रोडक्ट्स पर लगे लेबल को हटाकर और उसे दोबारा से प्रिंट कर रहे थे. जब छापेमारी हुई तो इन नकली प्रोडक्ट्स को जब्त कर लिया गया है. साथ ही उस ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई कर ली गई है. जांच में ये भी सामने आया कि ये कंपनी कई सारे ब्रैंड्स के फूड प्रोडक्टस को अनऑथराइज्ड तरीके से स्टोर कर रही थी.
डिपार्टमेंट ने क्या बरामद किया है?
अब ये जान लेते हैं कि किन प्रोडक्ट्स को डिपार्टमेंट ने बरामद किया है. जानकारी है कि पुलिस ने 20 लाख रुपये से भी अधिक कीमत के एक्सपायर प्रोडक्ट्स बरामद किए हैं. उनमें शामिल हैंः
- Bournvita
- Maggie
- Thums Up
- Fanta
- Horlicks
- Ghee
- Paper Boat Juice
- 2 Litre Cold Drinks
- Cold Drink Can
अधिकारियों ने ऐसी प्रिंटिंग मशीनें भी जब्त कीं, जिनका इस्तेमाल रैपर और स्टिकर पर नई मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट छापने के लिए किया जाता था. इतना ही नहीं सीलिंग मशीन, डेट बदलने वाली मशीन, केमिकल थिनर, नए रैपर, लेबल, प्रोडक्ट इंफॉर्मेशन स्टिकर, फर्जी बारकोड, बैच नंबर साथ ही MRP स्टिकर भी बरामद कर लिए गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि इनका इस्तेमाल दोबारा से एक्सपायर्ड प्रोडक्ट पर लगाने के लिए किया जाने वाला था.
यह भी पढ़ें: फड़फड़ाती आंख पर शख्स ने मारे इतने थप्पड़, चली गई आंखों की रोशनी!
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

