FSSAI issued notices Heritage Foods Limited and DIA Foods: देश में लगातार फूड प्रोडक्ट्स पर भ्रामक और गुमराह करने वाले दावे किए जा रहे हैं. इसके खिलाफ अब FSSAI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सख्त नोटिस जारी किए हैं.
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने Heritage Foods Limited और DIA Foods निजी कंपनियों को नोटिस जारी किया है. दोनों कंपनियों से सरकार ने चंद दिनों के अंदर जवाब देने को कहा है. बता दें कि FSSAI ने अब तक 30 से अधिक फूड और बेवरेज कंपनियों को नोटिस जारी किए हैं. इन कंपनियों पर Healthy, Fresh, Natural, Organic, Vegan और Energy Drink जैसे दावे किए जा रहे हैं. इन दावों के जरिए कंपनी उपभोक्ताओं को गुमराह कर अपने प्रोडक्ट बेच रही हैं. वहीं अगर ये प्रोडक्ट एक्ट के तहत सही नहीं पाए जाते तो इन कंपनियों पर कंनूनी कार्रवाई की जाएगी.
Heritage Foods कंपनी पर लगा आरोप
FSSAI के मुताबिक, कंपनी के Heritage Fresh Paneer प्रोडक्ट पर Fresh Paneer लिखा गया है, जबकि यह दावा फूड सेफ्टी के नियमों के अंदर नहीं पाया गया. सरकार का कहना है कि इस तरह के शब्द उपभोक्ताओं को गुमराह कर सकते हैं.
इसके अलावा कंपनी के Healthy Happiness नाम में इस्तेमाल किया गया Healthy शब्द भी FSSAI के विज्ञापन और दावों से जुड़े नियमों के अनुरूप नहीं पाया गया. इससे ग्राहकों को यह गलत संदेश मिल सकता है कि यह प्रोडक्ट हेल्थ के लिए खासतौर पर लाभदायक है.
DIA Foods कंपनी पर क्या आरोप
दरअसल DIA Foods कंपनी पर आरोप लगा है कि, La Casa Vegan Hazelnut Chocolate Spread प्रोडक्ट को लेकर नोटिस जारी किया है. इस प्रोडक्ट पर कंपनी ने All Natural, 100% Organic और Vegan जैसे दावे किए हैं. इन दावों को लेकर ही कंपनी पर सरकान ने जवाब मांगा है.
सरकार के अनुसार प्रोडक्ट पर All Natural का दावा लगाकर उपभोक्ताओं को प्रोडक्ट बेचना नियमों के खिलाफ है. इस तरह के दावे गैरकानूनी हैं. इसके अलावा प्रोडक्ट पर 100% Organic और Vegan जैसे दावे भी भ्रामक प्राचर में आते हैं.
दोनों कंपनियों से 7 दिन के भीतर मांगा जवाब
FSSAI ने दोनों कंपनियों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए 7 दिन के अंदर जवाब देने को कहा है. अगर कंपनियों का जवाब Food Safety and Standards Act, 2006 के अंदर नहीं पाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: AIIMS को मिले 370 नए डॉक्टर, मरीजों के इलाज और मेडिकल शिक्षा को मिलेगी मजबूती
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

