होमHealth NewsAIIMS को मिले 370 नए डॉक्टर, मरीजों के इलाज और मेडिकल शिक्षा...

AIIMS को मिले 370 नए डॉक्टर, मरीजों के इलाज और मेडिकल शिक्षा को मिलेगी मजबूती

AIIMS recruitment: एम्स ने 464 शिक्षक-चिकित्सक पदों पर भर्ती का रिजल्ट जारी किया. ब्लॉकचेन तकनीक से हुई चयन प्रक्रिया से इलाज, शिक्षा और रिसर्च को मजबूती मिलेगी.

AIIMS recruitment: देश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एम्स (AIIMS) ने 400 से अधिक शिक्षक-चिकित्सक (Faculty) पदों पर भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है. रविवार देर रात घोषित किए गए इस परिणाम के बाद एम्स और कैपफिम्स (CAPFIMS) को बड़ी संख्या में नए डॉक्टर-शिक्षक मिलेंगे.

एम्स की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 265 पदों पर नियुक्तियां एम्स में की गई हैं, जबकि 199 पद केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल चिकित्सा विज्ञान संस्थान एवं अस्पताल (CAPFIMS), मैदानगढ़ी के लिए भरे गए हैं. ये भर्तियां सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor) से लेकर प्रोफेसर (Professor) तक के पदों पर 50 से अधिक विभागों में की गई हैं.

3,200 से ज्यादा उम्मीदवारों ने किया था आवेदन

इन पदों के लिए 3,200 से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. भर्ती प्रक्रिया करीब छह महीने तक चली. इस दौरान चयन प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए एम्स ने आधुनिक ब्लॉकचेन (Blockchain) तकनीक का इस्तेमाल किया.

https://x.com/aiims_newdelhi/status/2073830911314194920?s=20
https://x.com/aiims_newdelhi/status/2073830911314194920?s=20

ब्लॉकचेन तकनीक से तैयार हुई मेरिट लिस्ट

एम्स के मुताबिक, उम्मीदवारों के अंकों को वन टाइम पासवर्ड (OTP) के जरिए डिजिटल रूप से सुरक्षित रखा गया. इसके बाद तय नियमों के अनुसार सॉफ्टवेयर ने खुद ही मेरिट लिस्ट तैयार की.

संस्थान का कहना है कि समान अंक (Tie Case) की स्थिति को छोड़कर पूरी चयन प्रक्रिया में किसी तरह के मानवीय हस्तक्षेप की जरूरत नहीं पड़ी. इससे भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष रही.

मरीजों और मेडिकल शिक्षा को मिलेगा फायदा

एम्स का कहना है कि नए शिक्षक-चिकित्सकों की नियुक्ति से मरीजों के इलाज, मेडिकल शिक्षा और रिसर्च को और मजबूती मिलेगी. इससे अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी और छात्रों को भी बेहतर शिक्षण का लाभ मिलेगा.

ब्लॉकचेन तकनीक क्या है?

ब्लॉकचेन एक ऐसी आधुनिक डिजिटल तकनीक है, जिसमें किसी भी जानकारी को सुरक्षित तरीके से रिकॉर्ड किया जाता है. एक बार डेटा दर्ज होने के बाद उसमें बिना अनुमति बदलाव करना बेहद मुश्किल होता है. इसी वजह से इसका उपयोग पारदर्शिता और डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है. एम्स ने पहली बार भर्ती प्रक्रिया में इसी तकनीक का इस्तेमाल कर उम्मीदवारों के अंक और चयन से जुड़ी जानकारी को सुरक्षित और निष्पक्ष तरीके से संभाला.

पद छोड़कर गए थे सीनियर डॉक्टर्स

इन भर्तियों की जरूरत एम्स को इसलिए भी पड़ी क्योंकि 2022 से 24 के बीच देशभर के 20 एम्स की ब्रांच से कुल 400 से अधिक डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया था. जानकारी है कि डॉक्टर्स का एम्स छोड़कर प्राइवेट अस्पताल पलायन होनी की बड़ी वजह यही है कि एम्स से दस गुना पैसा प्राइवेट अस्पताल में मिलता है. यही कारण है कि डॉक्टर्स प्रावइवेट अस्पताल की ओर रुख कर गए.

वहीं वर्कलोड भी बड़ा कारण है. क्योंकि एम्स में डॉक्टरों पर भी भारी वर्कलोड रहता है. लंबे समय तक ड्यूटी निभाना और लिमिटेड संसाधन के साथ ही काम करना जो डॉक्टर्स को भी मेंटल रूप से थका देता है. लेकिन प्राइवेट अस्पतालों में ये काम आरामदायक और बेहतर सुविधाओं के साथ चलता रहता है.

यह भी पढ़ें: हर शख्स लिवर की इस गंभीर बीमारी का शिकार! जानें बचाव के तरीके

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments