Yoga For Depression: कभी-कभार तेजी से बदलता जीवन लोगों के लिए डिप्रेशन और मानसित तनाव लेकर आता है. ऐसे में अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करते हैं तो आप अपनी मेंटल हेल्थ को बेहतर रख सकते हैं. इसके लिए सब आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ योगासन शामिल करने होंगे. इन योगासनों की मदद से आप आसानी से डिप्रेशन, एंग्जाइटी, तनाव को कम कर सकते हैं.
एक्सपर्ट के अनुसार योग (Yoga) न केवल शारीरिक लाभ पहुंचाता है बल्कि मानसिक सेहत भी सुधारता है. योग करने से दिमाग में कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल कम होता है. इसके अलावा एंडोर्फिन हार्मोन तेजी से बढ़ते हैं. इसलिए योग करने से मानसिक शांति मिलती है. इसके अलावा योग दिमाग के तांत्रिक तंत्र यानि नर्वस सिस्टम को शांत करने का काम भी करता है.
यह भी पढ़ें: शशांकासन करने से मिलती मानसिक शांति, इन लोगों को बरतनी विशेष सावधानी
डिप्रेशन दूर रखेंगे ये योगासन | Yoga For Depression
पवनमुक्तासन
पवनमुक्तासन शरीर और मन दोनों को शांत करने में लाभदायक है. ये योगासन पेट की समस्याओं में कारगर है. इस योगासन के करने से पेट की गैस बाहर निकालने में मदद करती है. पाचन तंत्र सुधरता है और पीठ के निचले हिस्से में मजबूती आती है.
तनाव कैसे दूर करता?
जब आप पवनमुक्तासन करते हैं तो ये आपको डिप्रेशन, स्ट्रेस और एंग्जाइटी दूर करने में मदद करता है. पवनमुक्तासन की मुद्रा में आप घुटनों को छाती के पास लाते हैं, तो यह तंत्रिका तंत्र (Nervous System) पर सकारात्मक प्रभाव डालता है और पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम (Parasympathetic Nervous System) को एक्टिव करता है, जिससे दिमाग को शांति मिलती है.
भ्रामरी प्राणायाम
भ्रामरी प्राणायाम एक सांस से जुड़ा योगासन है. इस योगासन में आप सांस छोड़ते समय भौंरे जैसी गुंजन (Humming) की ध्वनि निकालते हैं. यह मन को तुरंत शांत करने, तनाव दूर करने और अच्छी नींद लाने के लिए बहुत फायदेमंद है.
मन को कैसे शांत करता?
भ्रामरी प्राणायाम गहरी सांस लेने और भंवरे की तरह गुंजन (Humming Sound) करने का एक योगासन हैं. ये स्ट्रेस हार्मोन लेवल को कम करके पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम को एक्टिव करता है, जिससे मन शांत रहता है और तनाव में आराम मिलता है.
भुजंगासन
भुजंगासन को कोबरा पोज भी कहा जाता है. इसके करने से स्ट्रेस कम होता है. ये योगासन पेट के बल लेटकर किया जाने वाला योगासन है. इसके करने से रीढ़ की हड्डी फ्लेक्सिबिलिटी होती है. पीठ दर्द से राहत मिलता है, साथ ही जब गहरी सांस ली जाती है तो सांस लेने की क्षमता सुधरती है.
कैसे कम होता स्ट्रेस?
भुजंगासन करने से स्ट्रेस कम होता है. क्योंकि जब आप छाती खिंचती है और फेफड़ों को खोलकर गहरी सांस लेते हैं तो शरीर को अधिक मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है, जिससे तंत्रिका तंत्र शांत होती है और स्ट्रेस हार्मोन कम होते हैं.
यह भी पढ़ें: Best Time To Exercise: एक्सरसाइज करने का बेस्ट टाइम, जानिए बॉडी क्लॉक क्या कहती है?
सवाल: क्या सिर्फ योग से डिप्रेशन ठीक हो जाता है?
जवाब: नहीं, गंभीर डिप्रेशन में योग सहायक हो सकता है, लेकिन डॉक्टर या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह और उपचार भी जरूरी है.
सवाल: डिप्रेशन के लिए कौन-से योगासन फायदेमंद हैं?
जवाब: बालासन, भुजंगासन, सेतु बंधासन और शवासन के साथ अनुलोम-विलोम व भ्रामरी प्राणायाम लाभदायक माने जाते हैं.
सवाल: क्या योग डिप्रेशन में मदद कर सकता है?
जवाब: हां, नियमित योग और प्राणायाम तनाव कम करने, मन को शांत रखने और मूड बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

