Best Time To Exercise: हमारे शरीर के पास एक नॉर्मल बॉडी क्लॉक होता है, जिसेक कारण हमारा दिमाग हमे अलर्ट भेजता है कि अब आपको ये काम करना है. जब हम किसी उचित समय अपना काम कर रहे होते हैं तो ये समझ जाए कि आपका बॉडी क्लॉक एक्टिव है. एक उदाहरण के जरिए समझें, जैसा आप रोजाना सुबह 6 बजे अपने आप उठ जाते हैं, बिना किसी अलार्म के. इसका मतलब है कि आपके शरीर का बॉडी क्लॉक काम कर रहा है.
हमारे शरीर के इस आंतरिक तंत्र को वैज्ञानिक भाषा में सर्केडियन रिदम (Circadian Rhythm) कहा जाता है. वहीं एक्सपर्ट कहते हैं कि बॉडी क्लॉक के अनुसार एक्सरसाइज करना बेहतर होता है.
बॉडी क्लॉक क्या है? What Is Body Clock
हमारे शरीर में नेचुरल क्लॉक होती है, जिसे जैविक घड़ी, या सर्केडियन रिदम कहा जाता है. ये बॉडी क्लॉक ये तय करती है कि आपको कब सोना है, कब जागना है. या फिर कब भूख लगनी है और कब शरीर एक्टिव रहेगा. इसे साइटिंस्ट भाषा में सर्केडियन रिदम (Circadian Rhythm) या जैविक घड़ी कहा जाता है.
यह भी पढ़ें: Yoga vs Exercise: जानिए योग और एक्सरसाइज में अंतर, कौन है ज्यादा फायदेमंद?
बॉडी क्लॉक के अनुसार करें एक्सरसाइज
एक्सपर्ट कहते हैं कि बॉडी क्लॉक के अनुसार सुबह के समय एक्सरसाइज करना बेहतर होता है. क्योंकि दिन के समय शरीर एक्टिव रहता है. दिनभर बॉडी में एनर्जी लेवल सही रहता है. इसलिए सुबह के समय एक्सरसाइज करना बेहतर होता है. वहीं रात के समय बॉडी आराम करता है यानि नींद लेता, दिनभर की थकान मिटाता है. वैसे तो हर व्यक्ति की दिनचर्या और शारीरिक क्षमता के अनुसार एक्सरसाइज करने का समय-अलग हो सकता है. इसलिए आप अपने शरीर की क्षमता पहचानें और उसी के अनुसार एक्सरसाइज करें.
कौन- सा समय बेहतर होगा?
एक्सरसाइज के लिए सबसे बेहतर समय वह है जो आपकी दैनिक दिनचर्या के अनुकूल हो और जिसमें आप लगातार (कंसिस्टेंट) रह सकें। हालांकि, शारीरिक घड़ी के अनुसार सुबह और शाम दोनों के अपने-अपने अलग फायदे हैं:
बॉडी क्लॉक के अनुसार अलग-अलग समय पर एक्सरसाइज करने के अलग फायदे होते हैं. जैसे, सुबह के समय पर एक्सरसाइज करने से दिनभर के लिए शरीर में एनर्जी लेवल बना रहता है. मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है. साथ ही अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो कहा जाता है कि आपको सुबह के समय एक्सरसाइज करनी चाहिए.
इसके अलावा शाम के समय एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों की स्ट्रेंथ बढ़ती है. मांसपेशियों में फ्लेक्सिबिलिटी बेहतर होती है. भारी वजन उठाने (Weightlifting) और हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज के शाम का समय बेहतर माना जाता है.
इन बातों का रखें ध्यान
- एक्सरसाइज से पहले हमेशा वार्म-अप करें, कम से कम पांस से दस मिनट वार्म अप करें। ताकि मांसपेशियों में एक्सरसाइज के दौरान किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो.
- एक्सरसाइज करने के लिए सही तकनीक अपनानी चाहिए, हमेशा एक्सपर्ट की मदद से एक्सरसाइज करें। क्योंकि गलत तरीके से की कई एक्सरसाइज से चोट लग सकती है
- एक्सरसाइज करने से पहले हमेशा पहले छोटी एक्सरसाइज से शुरू करे, उसके बाद बड़ी और भारी एक्सरसाइज करें।
- एक्सरसाइज के दौरान और पहले भरपूर मात्रा में पानी पिएं, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे.
- कभी भी एक्सरसाइज के दौरान सांस रोकने की गलती ना करें।
- एक्सरसाइज के लिए कंफर्टेबल कपड़े पहनें, सही स्पोट्र्स शूज और कंफर्टेबल कपड़े जिनसे चोट ना लगे.
- अगर आपको एक्सरसाइज के दौरान किसी प्रकार की चोट या फिर दर्द महसूस हो तो तुरंत बिना देरी के रूक जाएं.
- वर्कआउट खत्म होने के बाद कूल-डाउन करना बेहद जरूरी होता है. ये मांसपेशियों को आराम देने के लिए जरूरी है.
यह भी पढ़ें: Upper Back Pain Relief Exercises: पीठ के ऊपरी हिस्से में हो रहा दर्द? ये आसन करेंगे मदद
FAQs
सवाल : एक्सरसाइज का सबसे अच्छा समय कौन-सा है?
जवाब: सुबह और शाम दोनों अच्छे समय हैं. सबसे बेहतर वही समय है जिसे आप रोज़ नियमित रूप से फॉलो कर सकें.
सवाल : बॉडी क्लॉक क्या होती है?
जवाब: बॉडी क्लॉक शरीर की प्राकृतिक 24 घंटे की जैविक घड़ी है, जो नींद, ऊर्जा और शारीरिक गतिविधियों को नियंत्रित करती है.
सवाल: एक्सरसाइज करते समय क्या ध्यान रखें?
जवाब: वार्म-अप करें, सही तकनीक अपनाएं, पर्याप्त पानी पिएं और शरीर की क्षमता के अनुसार ही वर्कआउट करें.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

