Sting Energy Drink: महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में एक बड़ा फैसला सुनाया है. सरकार के आदेश के अनुसार राज्य में स्कूलों के 500 मीटर के दायरे अंदर स्टिंग एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. सरकार की ये कार्रवाई फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट FSSAI द्वारा की गई कार्रवाई के बाद लिया गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में FSSAI ने रेड बुल और उसके समेत कई बड़े ब्रांड्स के खिलाफ नोटिस जारी किया है. इस नोटिस में कारण बताने का आदेश दिया गया है. डिपार्टमेंट के अनुसार कंपनियां ऐसी ड्रिंक्स पर एनर्जी शब्द का इस्तेमाल कर रही थी और उसे मार्केट में बेच रही थी. जो ग्राहक को गुमराह करने वाला क्लेम है. सरकार ने इसे इसलिए बैन किया है क्योंकि इससे कई हेल्थ प्रॉब्लम्स सामने आते हैं.
छात्रों के बीच बढ़ा इसका सेवन
दरअसल स्कूलों के बाहर इसकी बिक्री के कारण छात्रों के बीच इसका सेवन अधिक बढ़ गया है. एथलीट्स के साथ-साथ छात्र इसका सेवन करने लगे हैं जो हेल्थ के लिए खतरनाक है. ऐसा मानना भी है कि इसे पीने से तुरंत एनर्जी मिल जाती है. इसलिए इसे पीकर एनर्जी पाने की चाह में लोग इसका सेवन करने लगते हैं.
एनर्जी ड्रिंक पीने से क्या होता है
इसपर एक रिसर्च हुई और रिसर्च सामने आया कि एनर्जी ड्रिंक का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ने लगती है. ये साइनस टैकीकार्डिया का कारण बन सकता है. दिल पर असर पड़ता है. इसका कारण साफ है इसमें मौजूद कैफीन की मात्रा अधिक होती है, जो दिल की धड़कन को बढ़ाती है, ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ता है, बेचैनी हो सकती है, नींद न आने की समस्या हो सकती है, दात खराब हो सकते हैं, मोटापा यहां तक की टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को भी बढ़ाती है.इतना ही नहीं ये भी जानकारी मिली कि अगर आप एनर्जी ड्रिंक पीते हैं, तो इससे मौत का कारण भी बन सकता है. कई मामले ऐसे सामने आ चुके हैं. अब ऐसे में जब छात्र इसे शौक के लिए पी रहे हैं, तो इसके नुकसान भी जानना जरूरी हो जाता है.
एनर्जी ड्रिंक की भी लत लगती है?
अब तक आपने सुना होगा शराब पीने की लत लग जाना, चाय की लत, लेकिन क्या एनर्जी ड्रिंक पीने की भी लत लग सकती है, तो इसका जवाब है हां. क्योंकि ड्रिंक में कैफीन मौजूद होता है और इसमें शुगर भी होती है. जब ये दोनों चीज आपस में मिल जाती है तो ये डोपामाइन हार्मोन के लेवल को बढ़ा देती है. इससे व्यक्ति को खुशी मिलती है. इसकी वजह से वह बार- बार इनको पीने का आदी होता है. लेकिन सच्चाई तो यह है कि ये ड्रिंक ना तो एनर्जी का कोई सोर्स हैं और न ही शरीर के लिए हेल्दी है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में FSSAI की बड़ी रेड! एक्सपायर्ड Maggi, Bournvita, Cold Drink पर बदल रहे थे डेट, 40 हजार फूड पैक जब्त
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

