होमWellnessBeautyHealthy Scalp For Hair Growth: हेल्दी स्कैल्प के लिए करें ये काम,...

Healthy Scalp For Hair Growth: हेल्दी स्कैल्प के लिए करें ये काम, तेजी से बढ़ेंगे बाल

Why Scalp Health Matters For Thick Hair: अगर आपको भी बालों के झड़ने की समस्या है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं.

Why Scalp Health Matters For Thick Hair: अगर आपको भी बालों के झड़ने की समस्या है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. रूखी, स्कैल्प में लगातार खुजली, गलत हेयर प्रोडक्ट का चयन. इसके अलावा मौसम के कारण भी अक्सर बालों झड़ने की समस्या बनी रहती है. लेकिन अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखें तो इस समस्या से राहत पा सकते हैं.

अगर आपकी स्कैल्प ही मजबूत नहीं रहेगी तो आपके बालों के झड़ने की समस्या बनी रहेगी. इसलिए बालों के झड़ने की समस्या रोकने के लिए अपनी स्कैल्प को मजबूत रखें. एक्सपर्ट भी कहते हैं कि बालों की जड़ें (हेयर फॉलिकल्स) स्कैल्प में ही होती हैं. अगर आपकी स्कैल्प (सिर की त्वचा) हेल्दी और मजबूत नहीं रहेगी, तो बालों को पोषण मिलने में दिक्कत होगी जिससे उनाक लगातार झड़ना बना रहेगा. इसलिए बालों की मजबूती के लिए स्कैल्प का हेल्दी रहना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Hair Warning Signs: नहीं हट रहा जिद्दी डैंड्रफ, शरीर में हो सकती है ये कमी

हेल्दी स्कैल्प के लिए करें ये काम

स्कैल्प को साफ रखें

आपके बालों की ग्रोथ के लिए स्कैल्प को साफ रखना भी जरूरी है. स्कैल्प में जमी गंदगी, पसीना, धूल, अतिरिक्त तेल (सीबम) और डेड स्किन डैंड्रफ, खुजली ये सभी बालों के झड़ने की समस्या बढ़ा सकते हैं. इसलिए स्कैल्प को साफ रखना जरूरी है. स्कैल्प को साफ रखने के लिए अपने हेयर टाइप के अनुसार सप्ताह में 2–3 बार माइल्ड शैंपू से बाल धोएं. अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है तो आप हफ्ते में एक से अधिक बार भी शैंपू कर सकते हैं

तेल से मसाज करें

स्कैल्प की मजबूती के लिए हफ्ते में एक या फिर दो बार हल्के हाथों से मसाज करें. इसके लिए आप नारियल या फिर बादाम का तेल ले सकते हैं. मसाज करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा, जड़ों तक पोषण पहुंचने में मदद मिलेगी. लेकिन ध्यान रहे कि मसाज करते समय नाखूनों का इस्तेमाल न करें और बहुत ज्यादा दबाव न डालें, क्योंकि इससे स्कैल्प में जलन या चोट हो सकती है.

बालों के लिए फायदेमंद डाइट लें

एक्सपर्ट बताते हैं कि बालों की ग्रोथ के लिए आपको बालों के पोषण के लिए डाइट लेना भी जरूरी है. मौसमी फल, हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, अंकुरित अनाज, नट्स, बीज और प्रोटीन से भरपूर चीज़ें अपनी डाइट में शामिल करें. ये डाइट अपके स्कैल्प को भी पोषण देंगे और बालों की ग्रोथ में भी मदद करेंगे. इनके अलावा आप आंवला, तिल, करी पत्ता और ताज़ी सब्ज़ियों का नियमित रूप से सेवन करें.

तनाव कम करें और नींद लें

बालों के झड़ने का सबसे बड़ा कारण है स्ट्रेस भी होता है. अगर आप स्ट्रेस में रहते हैं तो आपके बालों का झड़ना जारी रहेगा. इसलिए बालों की ग्रोथ के लिए अपना स्ट्रेस मैनेज करें, और अच्छी नींद लें. दरअसल स्ट्रेस (तनाव) के कारण शरीर में ‘कोर्टिसोल’ हॉर्मोन का लेवल बढ़ जाता है, जो बालों की जड़ों को कमजोर करता है. इसलिए लाइफस्टाइल में कुछ अच्छे योगासन शामिल करें, जो स्ट्रेस मैनेज में मदद करेंगे.

हर्बल हेयर पैक का इस्तेमाल करें

आप स्कैल्प और बालों की ग्रोथ के लिए कुछ खास प्रकार के हेयर पैक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. ये नेचुरल हेयर पैक आपके स्कैल्प को पोषण देने और बालों की ग्रोथ में मदद करेंगे. हर्बल हेयर मास्क में आंवला, मेथी, गुड़हल और नीम जैसी नेचुरल चीज़ों का इस्तेमाल करें. ये जड़ी-बूटियाँ बालों को पोषण देती हैं और साथ ही डैंड्रफ और स्कैल्प की जलन को कम करने में मदद करेंगी, जिससे बालों की तेजी से ग्रोथ होगी.

FAQs

सवाल : किन गलतियों से स्कैल्प को नुकसान पहुंच सकता है?

जवाब: बार-बार केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल, बहुत गर्म पानी से बाल धोना, गंदी स्कैल्प रखना और तनाव लेना स्कैल्प की सेहत को खराब कर सकता है.

सवाल : स्कैल्प को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

जवाब: स्कैल्प को नियमित साफ रखें, सप्ताह में 1–2 बार हल्के हाथों से तेल की मालिश करें, संतुलित आहार लें और पर्याप्त पानी पिएं.

सवाल: हेल्दी स्कैल्प बालों की ग्रोथ के लिए क्यों जरूरी है?

जवाब: हेल्दी स्कैल्प बालों की जड़ों को सही पोषण और ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करती है, जिससे बाल मजबूत होते हैं और उनकी ग्रोथ बेहतर होती है.

यह भी पढ़ें: Sunscreen लगाने से स्किन पोर्स हो जाएंगे बंद! जानें सही तरीका

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments