Hair Warning Signs: आज के समय में न सिर्फ बीमारियों का दौर जारी है. बल्कि स्किन एंड हेयर फॉल से जुड़ी समस्याएं भी तेजी से देखने को मिल रही हैं. स्किन और बालों की समस्याओं को लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स मार्किट में हैं. लेकिन इसके बाद भी बालों के झड़ने की समस्या तेजी से बनी हुई है. वहीं अगर आपके बालों का गिरना-भी लगातार जारी है तो आप कुछ लक्षणों की भूलकर भी इग्नोर न करें. क्योंकि ये आपके किसी अन्य तरह की समस्या की ओर इशारा करती है.
आज के समय में बालों का गिरना, स्कैल्प पर खुजली, ड्रैंडफ की समस्या किसे नहीं है. ऐसे में उन्हें लगता है कि उन्हें बालों की समस्या हो रही है. इसलिए वह मार्किट से तरह-तरह के एंटी ड्रैंडफ और शैंम्पू खरीदकर ले आते हैं, उन्हें महीनों-महीनों इस्तेमाल करते हैं. लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि बालों की समस्याओं को सिर्फ बालों से जोड़कर नहीं देखना चाहिए. ये शरीर में किसी न किसी तरह की कमी की ओर भी इशारा कर रहे होते हैं. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि बालों की कौन-सी समस्या किस समस्या की ओर इशारा करते हैं.
बालों का सफेद होना
अगर किसी के बाल समय से पहले सफेद हो रहे हैं तो सावधान होने की जरूरत है. ये समस्या इस ओर इशारा करती है कि आपके शरीर में विटामिन B12 और कॉपर की कमी है. इसलिए सिर्फ मार्किट से तरह-तरह के डाई और नुस्खे अपनाने की बजाए आपको किसी एक्सपर्ट से मिलने की जरूरत है.
रूखे और बेजान बाल
अगर किसी के बाल रूखे, सूखे और बेजान दिख रहे तो ये सिर्फ आपके महंगे प्रोडक्ट के कारण नहीं है बल्कि इसके पीछे कुछ और कारण भी है. बालों का इस तरह का संकेत आपके शरी में प्रोटीन और ओमेगा-3 की कमी बताता है. इसलिए आप अपने महंगे प्रोडक्ट को ब्लेम करना छोड़ा.
बाल का गिरना
अगर आपके जरूरत से ज्यादा बाल झड़ रहे हैं तो अलर्ट हो जाए. ये आपके शरीर में विटामिन डी की कमी की ओर इशारा कर रहा है. इसके अलावा ये थायराइडड इंबैलेंस होने का संकेत भी हो सकता है. इसलिए सिर्फ तेल मालिश या फिर तरह-तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल करने की बजाए आप किसी डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
जिद्दी डैंड्रफ
अगर आपके सर से डैंड्रफ नहीं जा रहा, और आप ऐसे में एंटी डैंड्रफ प्रोडक्ट का इस्तेमाल करके थक गए हैं तो ये आपके शरीर में जिंक की कमी के कारण हो सकता है. ऐसे में आपको अपनी डाइट पर खास ध्यान देने की जरूरत है.
बालों का पतला होना
किसी-किसी के बाल मोटे और घने होते हैं. लेकिन समय के साथ-साथ वह पलते होते चले जाते हैं, ये आपके शरीर में क्रोनिक स्ट्रेस और हार्मोनल चेंजेस की ओर इशारा कर रहे होते हैं. ऐसे में आपको अपने स्ट्रेस की तरफ भी ध्यान देना चाहिए. उसे मैनेज करने का प्रयास करें.
ऑयली स्कैल्प
ऑयली स्कैल्प भी शरीर में किसी-न-किसी कमी की ओर इशारा करता है. अगर अपका स्कैल्प ऑयली होना शुरू हो चुका है, तो समझ जाए कि अपको गट हेल्थ की समस्या है. क्योंकि स्कैल्प पर जरूरत से ज्यादा खुजली होना, ऑयली होना गट हेल्थ इंबैलेंस की तरफ इशारा करता है.
धीमी हेयर ग्रोथ
बालों का धीरा बढ़ना भी शरीर में आयरन की कमी की ओर इशारा करता है. अगर आपके बाल धीमी गति के साथ बढ़ रहे हैं तो समझ जाएं कि आपके शरीर में आयरन की कमी है. इसके अलावा खराब ब्लड सर्कुलेशन भी इसका एक कारण है.
यह भी पढ़ें: Beauty Treatment: झुर्रियों से भर गया है चेहरा? डर्मल फिलर्स करेगा मदद
FAQs
सवाल: बार-बार डैंड्रफ क्यों होता है?
जवाब: जिद्दी डैंड्रफ की वजह सिर्फ रूखी स्कैल्प नहीं, बल्कि शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी, फंगल इंफेक्शन या गलत हेयर केयर भी हो सकती है.
सवाल: किस विटामिन की कमी से डैंड्रफ बढ़ सकता है?
जवाब: विटामिन B, विटामिन D, जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी कुछ लोगों में डैंड्रफ की समस्या बढ़ा सकती है.
सवाल: डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए क्या करें?
जवाब: संतुलित आहार लें, स्कैल्प को साफ रखें, जरूरत पड़ने पर एंटी-डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करें और समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

