होमHealth NewsFSSAI का बड़ा एक्शन! Red Bull, Sting समेत 6 एनर्जी ड्रिंक ब्रांड्स...

FSSAI का बड़ा एक्शन! Red Bull, Sting समेत 6 एनर्जी ड्रिंक ब्रांड्स को नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

FSSAI Action on Energy Drinks: FSSAI ने Red Bull, Sting, Monster समेत 6 एनर्जी ड्रिंक ब्रांड्स को भ्रामक दावों और "Energy Drink" ब्रांडिंग को लेकर नोटिस जारी किया. जानिए पूरा मामला.

FSSAI Action on Energy Drinks: फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी FSSAI ने बुधवार को छह एनर्जी ड्रिंक ब्रांड्स को नोटिस जारी किया है. दरअसल ये ब्रैंड्स एनर्जी ड्रिंक्स के तौर पर मार्केट में गलत और गुमराह करते हुए अपने प्रोडक्ट्स को बेच रहे थे. जानकारी के अनुसार जिन छह ब्रांड्स के नाम सामने आए हैं उनमें रेड बुल एनर्जी ड्रिंक, पेप्सिको का एड्रेनालाईन रश एनर्जी ड्रिंक, रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का कैम्पा एनर्जी ड्रिंक गोल्ड बूस्ट, स्टिंग एनर्जी ड्रिंक, हेल एनर्जी और कोका-कोला-बैक्ड मॉन्स्टर एनर्जी ड्रिंक का नाम शामिल हैं.

इसे लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया गया है. जिसमें फूड रेगुलेचर की ओर से जानकारी है कि जिन ड्रिंक्स को एनर्जी ड्रिंक होने का दावा करके ये ब्रांड्स ब्रांडिंग कर रहे हैं और उनके प्रमोशनल दावों को देखते हुए ये नोटिस उन्हें जारी किया गया है.

ऐसे प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग की

FSSAI ने “एनर्जी ड्रिंक्स” या इसी तरह के बेवरेज के तौर पर क्लासिफाइड प्रोडक्ट्स के लिए कोई खास स्टैंडर्ड नोटिफाई नहीं किया है. इसने आरोप लगाया कि ब्रांड्स ने ऐसी नोटिफाइड कैटेगरी न होने के बावजूद ब्रांडिंग और लेबलिंग पर “एनर्जी ड्रिंक” जैसे डिस्क्रिप्टर का इस्तेमाल करके अपने प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग की. डिपार्ट्मेंट ने ये साफ किया कि ये उसके रेगुलेशंस के तहत फूड कैटेगरी सिस्टम क्लासिफिकेशन के मकसद से है, न कि प्रोडक्ट के नाम या लेबलिंग के लिए.

शरीर और दिमाग को देता है एनर्जी

अब कुछ ब्रांड्स अपने प्रोडक्ट्स को ये कहकर बेच देते हैं कि इसे पीने से एनर्जी मिलती है. दिमाग फ्रेश होता है दिमाग को भी एनर्जी मिलती है. लेकिन फूड रेगुलेटर ने ऐसे ही प्रोडक्ट्स पर आपत्ति जताई है, और कहा कि ये शरीर में एनर्जी देता, फोकस बढ़ाता, एनर्जी लेवल बढ़ाता है, कमजोरी में मदद करता है. इस तरह के क्लेम करना फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 और उनसे जुड़े नियमों के तहत फूड प्रोडक्ट्स के लिए बिल्कुल भी मंजूर नहीं है. यानी इसकी परमिशन ही नहीं है. फिर भी इस तरह से इन्हें बेचा जा रहा है. हालांकि फिलहाल ब्रांड्स की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

डिपार्टमेंट ने की सख्त कार्रवाई

हालांकि ये पहली बार नहीं है कि जब फूड डिपार्टमेंट ने इस तरह की कार्रवाई की हो. हाल के कुछ महीनों में ही FSSAI ने ऐसे गलत ब्रांडिंग, गुमराह करने वाले विज्ञापनों और फूड सेफ्टी के नियमों का पालन न करने और उनका उल्लंघन करने वाले क्लेम पर कार्रवाई काफी तेज कर दी है. उधर कंज्यूमर्स की ओर से भी लगातार शिकायते मिलने के बाद भी कार्रवाई तेज की गई है.

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया देखकर जिम में भारी वजन उठाना पड़ सकता है भारी! शुरुआती 3 महीने में सबसे ज्यादा लगती हैं चोटें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments