What is the right way to apply sunscreen: हर मौसम में सनस्क्रीन लगाया जाता है. ताकि स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाकर रखा जा सकें. इसके अलाव स्किन में पिंगमेंटेशन, टैनिंग ना हो इसके लिए भी सनस्क्रीन का प्रयोग किया जाता है. वहीं कहा जाता है कि स्किन पर क्रीम और लोशन का प्रयोग स्किन के पोर्स के लिए नुकसानदायक होते हैं. क्रीम और लोशन से स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं. तो ऐसे में सवाल बनता है कि क्या सनस्क्रीन लगाने से स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं या नहीं?
सनस्क्रीन लगाना इसलिए जरूरी है क्योंकि कई लोगों को सनबर्न स्किन पर झुर्रियां जैसी समस्याएं होती है. इसलिए सनबर्न और समय से पहले झुर्रियां और स्किन को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए सनस्क्रीन का प्रयोग किया जाता है.
सनस्क्रीन से स्किन पोर्स नहीं होगें बंद
एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आप सही सनस्क्रीन का चुनाव करते हैं तो स्किन के पोर्स बंद नहीं होंगे. वहीं स्किन सूरज के हानिकारक किरणों के नुकसान से भी बची रहेगी. बाजार में कई तरह की सनस्क्रीन आती है. सनस्क्रीन को खरीदते समय हमेशा उनका SPF देखकर ही खरीदें. इसके अलावा ब्रॉड-स्पेक्ट्रम (UVA और UVB दोनों से सुरक्षा) का लेबल और अपनी स्किन टाइप के अनुसार (ऑयली, ड्राई या सेंसिटिव) स्किन को देखकर ही सनस्क्रीन ही खरीदें. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर सही सनस्क्रीन लगाई जाए तो स्किन पोर्स बंद नहीं होते.
सही सनस्क्रीन कैसे चुनें?
- जिस सनस्क्रीन पर Non-Comedogenic लिखा हुआ हो वहीं खरीदें, ये पोर्स बंद नहीं होने देंगे.
- Oil-Free या Gel-Based फॉर्मूला ऑयली और एक्ने-प्रोन स्किन के लिए बेहतर रहता है.
- SPF 30 या उससे अधिक और Broad-Spectrum (UVA/UVB Protection) वाला सनस्क्रीन ही खरीदें.
- अगर आपकी स्किन सेंसिटिव हैं, तो आप Fragrance-Free और हल्के फॉर्मूले वाला सनस्क्रीन ही खरीदें.
- भारी या चिपचिपे सनस्क्रीन खरीदने से बचें, खासकर अगर आपकी स्किन ऑयली हो तो.
- सनस्क्रीन लगाने से पहले चेहरा साफ करें.
सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका
- चेहरा साफ करें: सनस्क्रीन लगाने से पहले जरूरी होता है कि चेहरे को साफ करें. साफ पानी या फेश वॉश से चेहरे को धो लें.
- मॉइश्चराइजर लगाएं: अगर आपकी स्किन ड्राई है तो मॉइश्चराइजर लगाना ना भूले. कम-से-कम हल्का मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.
- अपनी स्किन टाइप के अनुसरार सनस्क्रीन लगाएं. Non-Comedogenic और Oil-Free सनस्क्रीन का चुनाव करें. अगर आपकी स्किन ऑयली या एक्ने-प्रोन हो तो.
- बाहर निकलने से पहले 15–20 मिनट पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं.
- हर 2–3 घंटे में दोबारा लगाएं, खासकर पसीना आने या चेहरा धोने के बाद। रात में चेहरा अच्छी तरह साफ करें, ताकि सनस्क्रीन, धूल और तेल पोर्स में जमा न हो.
यह भी पढ़ें: Hair Growth: स्किन और हेयर ट्रीटमेंट के लिए Leech Therapy का इस्तेमाल, जानिए कैसे करती है काम
FAQs
सवाल: पोर्स बंद होने से कैसे बचें?
जवाब: रात में चेहरा अच्छी तरह साफ करें, मेकअप और सनस्क्रीन हटाएं तथा त्वचा के अनुसार सही सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें.
सवाल: किस तरह का सनस्क्रीन चुनना चाहिए?
जवाब: ऑयली या एक्ने-प्रोन स्किन के लिए Oil-Free और Non-Comedogenic सनस्क्रीन बेहतर रहता है.
सवाल. क्या सनस्क्रीन लगाने से पोर्स बंद हो जाते हैं?
जवाब: नहीं, सही तरह का Non-Comedogenic सनस्क्रीन पोर्स बंद नहीं करता.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

