Leech Therapy: जोंक एक तरह का ऐसा जीव है, जो इंसान के शरीर का खून चूसने के लिए जाना जाता है. लेकिन हाल ही में अब ये जीव स्किन और हेयर ट्रीटमेंट के लिए प्रयोग किया जा रहा है. भारत में हेयर ट्रांसप्लांट का कुल खर्च आमतौर पर ₹30,000 से ₹1,50000 के बीच आता है. ऐसे में जोंक थेरेपी की डिमांड तेजी से बढ़ी है.
दरअसल जयपुर स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में जोंका का इस्तेमाल स्किन और हेयर ट्रीटमेंट के लिए किय जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 वर्षीय महिला ने यहां जोंक थेरेपी अपनाई. महिला को अचानक बाल झड़ने और सिर पर पैच बनने की समस्या हो गई थी. हालांकि महिला ने एलोपैथिक ट्रीटमेंट भी कराया लेकिन उसके बाद उन्होंने जोंक थेरेपी करवाई जिससे उन्हें बाल झड़ने की समस्या में राहत मिली.
क्या है जोंक थेरेपी? What Is Leech Therapy
जोंक थेरेपी (Leech Therapy) या हिरुडोथेरेपी एक प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जिसमें शरीर से अशुद्ध खून निकालने या ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने के लिए जिंदा जोंक (Hirudo medicinalis) का इस्तेमाल किया जाता है.
महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट की बजाए अब लोग नेचुरल ट्रीटमेंट की ओर रूख कर रहे हैं. संस्थान का कहना है कि जोंक थेरेपी स्किन रोगों में औषधी की तरह काम करता है. जोंक स्किन इंफेक्शन, पिग्मेंटेशन, एक्ने, एक्जिमा, झाइयां, पुराने घाव और सर्जरी के निशानों को हटाने में कारगर है.
बाल झड़ने में जोंक थेरेपी कैसे मददगार
संस्थान का कहना है कि जोंक की लार में औषधीय गुण मौजूद होते हैं जो ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में मदद करते हैं. जब जोंक व्यक्ति के शरीर से खून चूसते हुए अपनी लार (saliva) छोड़ता हुआ जाता है. वहीं लार औषधी का काम करते हैं. क्योंकि उसकी लार में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीकोएगुलेंट गुण होते हैं, जो सूजन कम करने और ब्लड सर्कुलेशन सुधारने में मदद करते हैं. वहीं जोंक की लार में हिरुडिन तत्व भी पाया जाता है, जो खून को पतला करता है. सूजन और दर्द में राहत देता है. ये ब्लड क्लॉटिंग कम करके सर्कुलेशन सुधारता है. इसके साथ ही स्किन के रंग और सूजन में सुधार आता है.
जोंक थेरेपी कैसे काम करती है?
जब जोंक स्किन से चिपकती है, तो वह एक दर्द निवारक (एनेस्थेटिक) और खून को पतला करने वाला पदार्थ (एंटी-कोगुलेंट, जैसे हिरुडिन) लार के माध्यम से छोड़ती है. इससे बिना किसी दर्द के प्रभावित हिस्से से गंदा खून निकलता रहता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है.
यह भी पढ़ें: Hair Warning Signs: नहीं हट रहा जिद्दी डैंड्रफ, शरीर में हो सकती है ये कमी
FAQs
सवाल: Leech Therapy क्या है?
जवाब: लीच थेरेपी (जोंक चिकित्सा) में प्रशिक्षित विशेषज्ञ त्वचा पर विशेष मेडिकल जोंक लगाते हैं. जोंक की लार में मौजूद कुछ बायोएक्टिव तत्व रक्त प्रवाह को बेहतर बनाने और सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल केवल मेडिकल निगरानी में किया जाता है.
सवाल: क्या Leech Therapy से बाल उगते हैं?
जवाब: कुछ शुरुआती अध्ययनों में रक्त संचार बेहतर होने के कारण इसके संभावित लाभ बताए गए हैं, लेकिन बाल उगाने या हेयर लॉस रोकने के लिए इसके पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण अभी उपलब्ध नहीं हैं. इसे Hair Growth का प्रमाणित इलाज नहीं माना जाता.
सवाल: Leech Therapy कराने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?
जवाब: यह थेरेपी केवल प्रशिक्षित डॉक्टर या प्रमाणित विशेषज्ञ से ही कराएं. जिन लोगों को खून बहने की समस्या, एनीमिया, ब्लड थिनर दवाएं चल रही हों या संक्रमण का खतरा हो, उन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के यह थेरेपी नहीं करानी चाहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

