होमHealth Newsरोज 30 मिनट पैदल चलने का पैसा देगी सरकार, जानें NHS की...

रोज 30 मिनट पैदल चलने का पैसा देगी सरकार, जानें NHS की ये स्कीम कैसे करेगी काम

NHS Walking Challenge: NHS England की नई Walking Challenge Scheme में रोज 30 मिनट पैदल चलने पर लोगों को रिवॉर्ड और डिस्काउंट मिलेंगे. जानिए कैसे काम करेगी यह हेल्थ पहल.

NHS Walking Challenge: अपनी हेल्थ का ख्याल रखना जरूरी होता है ये तो सभी जानते हैं. लेकिन फॉलो कुछ ही लोग करते हैं. लेकिन अगर सेहत का ख्याल रखने के लिए ही कुछ इनाम मिलना शुरू हो जाए तो लोग कभी सेहत का ख्याल रखने से चूकेंगे नहीं. बीबीसी एक रिपोर्ट के अनुसार NHS इंग्लैंड ऐसा ही कुछ करने का प्लान करने वाला है.

जानकारी है कि अगले साल की शुरुआत में ही NHS मैराथन ए मंथ वॉकिंग चैलंज की शुरुआत करने जा रहा है. इसमें जो लोग हर दिन लगभग 30 मिनट चलेंगे ऐसे अडल्ट्स को इनाम और छूट की पेशकश की जाएगी. हालांकि ये पहली बार है जब ऐसी हेल्थ सर्विस को लोगों के बीच इंट्रोड्यूस किया गया. यानी एक्सरसाइज करने के लिए लोगों को पे किया जाएगा.

मुश्किल होगा टारगेट?

अब क्योंकि टारगेट की बात आई है तो कुछ लोग ऐसा भी मानते हैं कि इसे मुश्किल बनाया जाएगा ताकि पार न किया जा सके. लेकिन ऐसा नहीं है. इसे आसान बनाया जाएगा. बस टारगेट को पूरा करने के लिए रोजाना आपको 30 मिनट वॉकिंग करनी होगी. हर महीने लगभग 26 मील दौड़गें तो ये एक मैराथन के बराबर की दूरी तय हो जाएगी. आपकी इस परफॉमेंस को ऐप, फोन या फिर स्मार्टवॉच के जरिए ट्रैक किया जाएगा. और NHS के अनुसार महीने के टोटल अनलॉक रिवॉर्ड्स को पूरा करने पर डिस्काउंट और दूसरे इंसेंटिव मिल सकते हैं.

क्यों पैदल चलने के लिए दिए जा रहे पैसे?

सबसे बड़ा सवाल कि आखिर चलने के लिए पैसा क्यों दिया जा रहा है. इसका जवाब है कि ये स्कीम इंग्लैंड के 10 साल के हेल्थ प्लान का एक हिस्सा है. इसमें पूर्व ओलंपिक मेडलिस्ट सर ब्रेंडन फोस्टर को पब्लिक फेस बनाया गया है। फोस्टर, जिन्होंने ग्रेट नॉर्थ रन शुरू किया था. उनका कहना है कि ये टास्ट मुश्किल नहीं है. हम सिर्फ ये चाहते हैं कि लोग पैदल चलें.

दरअसल इंग्लैंड का ऐसा मानना है कि देशभर में हर छह में से एक मौत का कारण कम फिजिकल एक्टीविटी से लिंक होता है. एक व्यक्ति अगर एक हफ्ते में 30 मिनट से कम एक्सरसाइज करता है. ये इनएक्टिव की कैटेगरी में गिना जाता है. वहीं साल 2025 को कवर करने वाला एक सर्वे डेटा बताता है कि लगभग एक चौथाई अडल्ट यानी लगभग 12 मिलियन अडल्ट इस कैटेगरी में आते हैं. जिसके चलते इसे एक हेल्थ स्कीम के तहत लागू किया जा रहा है. इसपर फोस्टर कहते हैं कि अगर व्यक्ति हफ्ते में पांच बार सिर्फ 30 मिनट पैदल चलता है तो उसे उसकी लाइफ के एक्स्ट्रा चार साल मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: भारत आई विदेशी महिला के दिमाग से मिले 38 पैरासाइट्स! 15 साल तक रही परेशान

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments