Monsoon Immunity Tips: मानसून के मौसम में गले खराब होने की शिकायत बनी रहती है. शरीर की इम्यूनिटी कमजोर पड़ जाती है. ऐसे में आप अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप तुलसी वाली चाय या फिर तुलसी का सेवन कर सकते हैं. तुलसी में ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि तुलसी की चाय कैसे बनाए और इसमें पाए जाने वाले औषधीय गुणों के बारे में. चलिए जानते हैं.
मानसून के मौसम में बैक्टीरिया, फंगस और वायरस तेजी से फैलते हैं. यहीं जीवाणु शरीर की इम्यूनिटी कमजोर करने लगते हैं. ऐसे में शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नेचुरल तरीका काम आ सकता है.
तुलसी में पाए जाने वाले औषधीय गुण
- तुलसी को आयुर्वेद में एक ‘अडैप्टोजेन’ (तनाव कम करने वाली औषधि) और शक्तिशाली Natural Immunity Booster माना गया है. यह इम्यूनिटी बढ़ाने में कई तरह से मदद करती है.
- तुलसी में विटामिन सी, जिंक और फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं. ये शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं.
- इसके अलावा तुलसी में यूजेनॉल नाम का यौगिक पाया जाता है जो वायरस, बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने में मदद करता है.
- तुलसी के सेवन कोर्टिसोल नाम के हार्मोन को कम करने में मदद करता है. ऐसे में तनाव कम होकर मानिस शांति मिलती है.
- यह खांसी, जुकाम और सीने के कंजेशन को दूर करने में बहुत प्रभावी है.
ऐसे बनाएं तुलसी की चाय?
तुलसी की चाय बनाने के लिए 1 कप पानी उबालें. उसमें 10-12 साफ तुलसी के पत्ते, कुटा हुआ अदरक (1/2 इंच), और स्वादानुसार काली मिर्च डालें. 2 मिनट उबालें, फिर 1 छोटा चम्मच चाय पत्ती और आधा कप दूध मिलाएं. 3 मिनट पकाएं, चीनी या गुड़ डालकर छान लें.
इन तरीको से करें तुलसी का सेवन
- इसके अलावा आप तुलसी के 2- 4 तुलसी की पत्तियां खा सकते हैं. इसमें पाए जाने वाले औषधीय गुण शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के काम करते हैं.
- तुलसी की चाय (काढ़ा) पीना भी बेहद फायदेमंद है. 2 कप पानी में 10-12 तुलसी के पत्ते, 1 इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक, 4-5 कुटी हुई काली मिर्च और 2 लौंग डालें. इसे धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए. छानकर, स्वादानुसार आधा चम्मच शहद मिलाकर पिएं.
NCBI की रिपोर्ट भी तुलसी के महत्त्व को बताती है. वहीं आयुर्वेद में तुलसी को औषधि माना गया है. इसमें एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं. ये शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है. वायरल बीमारियों को होने से रोकती है. रोजाना तुलसी का सेवन करने से आप वायरल बीमारियों से बचे रहते हैं. मानसून के दौरान तुलसी का सेवन किसी दवाई से कम नहीं हैं. दरअसल मानसून के मौसम में नमी बढ़ने के साथ-साथ जीवाणु-रोगाणु तेजी से बढ़ते हैं जिससे व्यक्ति बीमार होने लगता है. ऐसे में तुलसी का सेवन इन जीवाणु-रोगाणु से बचाते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या है Chronic Fatigue Syndrome? जानें इससे बचाव के तरीके
FAQs
सवाल: मानसून में त्वचा और शरीर को फंगल इंफेक्शन से कैसे बचाएं?
जवाब: फंगल और बैक्टीरिया के संक्रमण से बचने के लिए बारिश में भीगने से बचें, घर आने पर गुनगुने पानी से नहाएं, और हमेशा साफ-सुथरे सूखे कपड़े पहनें.
सवाल: बारिश के मौसम में पेट और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?
जवाब: पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए हमेशा ताजा और गर्म भोजन करें. बासी खाना, बाहर की खुली हुई चाट-पकौड़ी और दूषित पानी से बचें.
सवाल: मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आहार में किन चीजों को शामिल करना चाहिए?
जवाब: बारिश के मौसम में विटामिन-सी से भरपूर मौसमी फल (जैसे संतरा और अमरूद), मौसमी सब्जियां, और प्राकृतिक रूप से इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजें जैसे हल्दी, अदरक और लहसुन का सेवन करना चाहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

