होमHealth NewsSehat Ki Khabar: FSSAI का Energy Drinks पर बड़ा एक्शन, थायराइड के...

Sehat Ki Khabar: FSSAI का Energy Drinks पर बड़ा एक्शन, थायराइड के संकेत और नीचे बैठकर खाने के फायदे

Sehat Ki Khabar: आज की Sehat Ki Khabar में जानिए FSSAI ने किन Energy Drinks ब्रांड्स को नोटिस भेजा, थायराइड के शुरुआती लक्षण और नीचे बैठकर खाना क्यों फायदेमंद माना जाता है.

Sehat Ki Khabar: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. FSSAI ने 6 बड़े एनर्जी ड्रिंक्स ब्रांड्स को नोटिस जारी किया है. इसमें रेड बुल, स्टिंग, मॉन्स्टर, जैसी एनर्जी ड्रिंक पर नोटिस जारी किया है. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. बार-बार वजन बढ़ रहा या घट रहा है? कहीं थायराइड तो नहीं इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. नीचे बैठकर खाने से क्या होता है? जानेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में चलिए शुरू करते हैं.

यहां देखें पूरा VIDEO:

FSSAI ने लिया बड़ा एक्शन

हाल ही में फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 6 बड़े ब्रांड्स पर एक्शन लिया है. इनमें रेड बुल एनर्जी ड्रिंक, पेप्सिको का एड्रेनालाईन रश एनर्जी ड्रिंक, रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का कैम्पा एनर्जी ड्रिंक गोल्ड बूस्ट, स्टिंग एनर्जी ड्रिंक, हेल एनर्जी और कोका-कोला-बैक्ड मॉन्स्टर एनर्जी ड्रिंक का नाम शामिल हैं. जानकारी है कि ये ब्रांड्स अपने प्रोडक्ट को गलत जानकारी लिखकर बेच रही थी जो कानून का उल्लंघन है. इसलिए इनके खिलाफ एक्शन लेते हुए डिपार्टमेंट ने नोटिस जारी कर दिया है.

कुछ ऐसे ब्रांड्स थे जो अपने प्रडॉक्ट्स पर एनर्जी ड्रिंक का लेबल लगाकर उसे बेच रहे थे. जिसपर फूड सेफ्टी विभाग ने एक्शन लिया और कंपनियों के खिलाफ नोटिस जारी किया है. इसकी जानकारी डिपार्टमेंट की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दी गई है.

थायराइड है या नहीं?

थायराइड की समस्या महिलाओं में तेजी से फैलती जा रही है. कई बार ऐसे भी मामले सामने आ जाते हैं जिनमें पीड़ित को ये भी नहीं पता चलता कि उन्हें ये समस्या है. लेकिन अगर व्यक्ति लंबे समय तक इस बीमारी से ग्रसित रहता है या फिर डायग्नोसिस में देर हो जाती है तो समस्या बढ़ सकती है.

जानकारी मिली कि ये समस्या महिलाओं में अधिक देखने को मिल रही है. इसका कारण है हार्मोनल इंबैलंस की समस्या क्योंकि ये हार्मोन से जुड़ी है और महिलाएं अपनी लाइफ में कई हार्मोन में बदलाव की समस्या से गुजरती है. जैसे हर महीने पीरियड्स, प्रेग्नेंसी के दौरान, मेनोपॉज के दौरान. जो थायराइड ग्लैंड पर अफेक्ट डालता है. इसलिए एक्सपर्ट महिलाओं को जीवन के इन उतार-चढ़ाव के दौरान नियमित जांच कराने की सलाह दी जाती है.

इन लक्षणों को न करें इग्नोर

थायराइड के लक्षणों की अगर बात करें तो इनमें शामिल हैंः

  • बहुत ज्यादा थकान
  • दिल की धड़कन तेज होना
  • वजन तेजी से बदलना
  • हाथ कांपना
  • बाल बहुत झड़ना
  • सूजन या सांस में दिक्कत

नीचे बैठकर खाने के फायदे

घर में बड़े बुजुर्ग यही सलाह देते हैं कि नीचे बैठकर खाना खाओ सेहत अच्छी रहेगी. ऐसा इसलिए क्योंकि ये तरीका सेहत के लिए फायदेमंद होता है. नीचे बैठकर खाने से कोर स्टेबिलिटी बढ़ती है, हिप्स में कम स्ट्रेस पड़ता है, एक्ट्रा मसल एक्टिवीटी होती है जो फायदा पहुंचाती है. उन लोगों को ये तरीका नहीं अपनाना चाहिए जिन्हें कुछ पहले से समस्याएं हैं जैसे कमर दर्द, गर्दन में दर्द, घुटनों की समस्या. इन लोगों को नीचे बैठने से पहले जरूर सोचना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Viral News: Tetanus Injection से मौत? Sugar Side Effects समेत देखिए पूरा वीडियो

यहां देखें पूरा VIDEO:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments