होमHealth NewsSehat Ki Khabar: गलत CPR से टूटीं महिला की पसलियां, पैदल चलने...

Sehat Ki Khabar: गलत CPR से टूटीं महिला की पसलियां, पैदल चलने पर मिलेगा पैसा, दिमाग में मिले 38 परजीवी

आज की Sehat Ki Khabar में जानें कब देना चाहिए CPR, पैदल चलने पर पैसा देने की नई योजना और महिला के दिमाग में मिले 38 परजीवियों की चौंकाने वाली कहानी.

Sehat Ki Khabar: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. एक महिला की दो पसलियां गलतफहमी के चलते टूट गई. कुछ युवकों ने उन्हें CPR दिया. जिसके कारण ये हादसा हुआ. CPR कब देना चाहिए और कब नहीं जानेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. पैदल चलने के लिए पैसा देगी सरकार. क्यों दिया जा रहा पैसा इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. UK की 48 साल की महिला न्यूरोसिसर्कोसिस का शिकार हो गई. क्या होती है ये बीमारी जानेंगे सेहत की खबर की तीसरे और आखिरी सेगमेंट में.

यहां देखें पूरा VIDEO:

CPR देते हुए टूट गई महिला की पसलियां

मध्य-प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया. जहां एक महिला की पसलियां तब टूट गई जब युवक उन्हें CPR दे रहे थे. दरअसल तेज गर्मी के कारण महिला स्कूटी से नीचे गिर गई. जिसके चलते युवकों को लगा कि उन्हें हार्ट अटैक आया है. गलतफहमी में युवक तब तक महिला को CPR देते रहे जब तक अस्पताल नहीं पहुंचे. हालांकि अस्पताल पहुंचर इलाज हुआ. महिला की जान तो बच गई. लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि गलत तरीके से सीपीआर देने के कारण महिला की दो पसलियां टूट गई है. इसलिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर कब सीपीआर देना चाहिए और कब नहीं.

CPR कब देना चाहिए तो इसका जवाब है कि जब व्यक्ति बेहोश हो सांस नहीं ले पा रहा हो, उसकी सांसे न चल रही हो, कार्डियक अरेस्ट का शक हो. अब कब नहीं देना चाहिए? तो इसका जवाब है कि जब सिर्फ चक्कर आने की समस्या हो जैसा इस समय भी हुआ, बेहोशी होने पर, हीट स्ट्रोक की कंडिशन में, कमजोरी होने पर, बीपी लो होने पर. इमरजेंसी कंडिशन में डॉक्टर के पास जाना चाहिए. अब सवाल ये कि क्या CPR से पसलियां टूट सकती हैं.. तो इसका जवाब है हां, कि CPR के दौरान पसलियां टूटना संभव है. क्योंकि गलत तकनीक से या फिर लंबे समय तक अगर आप प्रेशर देते हैं, तो इसका रिस्क बढ़ सकता है.

पैदल चलने के लिए पैसे देगी सरकार

NHS इंग्लैंड ने कुछ ऐसा प्लान बनाया है. जिसके तहत जो व्यक्ति पैदल चलेगा उसे पैसा दिया जाएगा. जानकारी है कि जो लोग 30 मिनट पैदल चलेंगे ऐसे अडल्ट्स को इनाम की छूट पेशकस की जाएगी. ऐसा पहली बार है जब इस तरह की हेल्थ सर्विस को लोगों के बीच लाया गया है. यानी जो एक्सरसाइज करेगा उसे पैसा दिया जाएगा. इसके लिए सिर्फ 30 मिनट वॉकिंग करनी होगी. यानी हर महीने अगर 26 मील दौड़ेंगे तो मैराथन के बारबर की दूरी तय करने में मदद मिल सकती है. इतना ही नहीं आपकी परफॉमेंस ट्रैक होगी फोन, ऐप या फिर स्मार्टवॉच की मदद से. NHS का कहना है कि अगर आप टोटल रिवॉर्ड्स को अनलॉक करते हैं तो रिवॉर्ड्स और दूसरे इंसेटिव मिल सकते हैं.

महिला के दिमाग से मिले 38 कीड़े

UK में रहने वाली एक महिला इस समय खूब सुर्खियां बटौर रही हैं. दरअसल महिला साल 2010 में एक ऐसी बीमारी का शिकार हुईं. बताया गया कि एक रेस्टोरेंट का इस्तेमाल करते हुए उन्हें पता चला कि उनके शरीर में एक मीटर लंबा येपवर्म यानी कीड़ा निकला है. इस कीड़े ने उनके दीमाग पर गंभीर असर डाला. कीड़े के अंडे दिमाग में मिले जिसके कारण 38 परजीवी दिमाग में पाए गए. उन्होंने कई हेल्थ टेस्ट करवाए जिससे पता चला कि महिला न्यूरोसिस्टीसर्कोसिस का शिकार हुई हैं.

क्योंकि काफी सालों कक महिला को इसका पता नहीं चला थ. महिला सालों भर से अपने दिमाग में ही 38 पैरासाइट्स लेकर घूम रही थी. इनसे उसे तेज सिरदर्द होता था, दौरे, साइकोसिस. इस तरह की समस्याएं होती रहती थीं. उनका कहना है कि जब डॉक्टर ने उन्हें बताया कि उनके दिमाग में 38 पैरासाइट्स हैं तो वो और उनकी मां दोनों काफी हैरान हो गए. आखिर ये कैसे हो गया. इन पैरासाइट्स से बचने के लिए महिला एंटी पैरासिटिक दवाओं का सेवन करती रही. स्टेरॉयड लेती रही. जिससे दिमाग में कई समस्याएं होने लगी.

यह भी पढ़ें: Sehat Ki Khabar: FSSAI का Energy Drinks पर बड़ा एक्शन, थायराइड के संकेत और नीचे बैठकर खाने के फायदे

यहां देखें पूरा VIDEO:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments