Erling Haaland Sleep Secret: आप ये खाइए तो पावर आएगी, ऐसा खाना खाएंगे तो ताकत मिलेगी. शरीर को ताकत देने के लिए कई सलाहें दी जाती है. हालांकि डाइट हमें ताकत देने का काम तो करती है. लेकिन नींद भी उतना ही इंपॉर्टेंट रोल प्ले करती है. नींद की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि दुनिया के फास्ट फुटबॉलर एर्लिंग हालैंड ने अपनी सुपरपावर का खुलासा किया है.
जिसके जरिए वो अच्छा परफॉम कर पाते हैं. उनका खेल देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. आपको बता दें कि हालैंड के अनुसार नींद ही उनकी सुपरपावर है. उनका ऐसा मानना है कि नींद सबसे जरूरी चीज है. अच्छी नींद के लिए खिलाड़ी ने कुछ टिप्स भी अपने सोशल मीडिया पर साझा की. जिसकी इस समय खूब चर्चा भी हो रही है. आप भी इन्हें अपना सकते हैं और ये सुपरपावर पा सकते हैं.
क्या हैं अच्छी नींद के हैक्स
- सोने से पहले ये चश्मा पहने
पहला तरीका खिलाड़ी ने बताया कि वो सोने से कुछ घंटे पहले ब्लू लाइट ब्लॉकिंग ग्लास का इस्तेमाल करते हैं. उनका इस्तेमाल फोन, टीवी या फिर किसी भी स्क्रीन को चलाते हुए करते हैं. उनका मानना है कि ये तीरका इन स्क्रीन से निकलने वाली खतरनाक लाइट्स को आंखों तक पहुंचने से रोकता है. जिससे हमारी नींद खराब होती ही हैं. दिमाग भी ये सिग्नल भेजता है कि सोने का समय आ चुका है.
- बेडरूम से इन चीजों को बाहर कर देना
दूसरा तरीका अपने बेडरूम में एक ऐसा माहौल शांत माहौल बनाने की कोशिश जिससे नींद अच्छी आए. इसके लिए वो सोने से पहले अपने कमरे में वाई-फाई, मोबाइल नेटवर्क और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से दूरी बना लेते हैं. ताकि कोई डिस्टर्बेंस न हो और माइंड शांत रहे नींद आने में किसी तरह की रुकावट न पैदा हो.
- मुंह पर टेप लगा लेना
तीसरा तरीका काफी शॉकिंग था. उन्होंने बताया कि वो सोते समय अपने मुंह पर टेप लगा लेते हैं. हालांकि ये हैरान करने वाला तरीका है. लेकिन इसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताई खिलाड़ी का कहना है कि टेप लगाने से मुंह बंद रहता है और वो सिर्फ नाक के जरिए सांस ले पाते हैं. साइंस भी इस बात को मानता है कि हमारी बॉडी को सांस लेने के शरीर के लिए फेफड़े अच्छे से काम करते हैं. ये तरीका खर्राटों की समस्या को भी दूर करता है.
इन तीन तीरकों को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया और कहा कि रोजाना अगर कोई व्यक्ति इन छोटी-छोटी आदतों को अपना लें तो उनकी बॉडी को रिकवर करने में मदद करती है. इससे होगा ये कि आपकी स्लीप की क्वालिटी अच्छी होगी और आप फिटनेस, एनर्जी से भरपूर महसूस करेंगे.
यह भी पढ़ें: Yoga For Depression: मेंटल हेल्थ होगी बेहतर, रोजाना करें ये योगासन
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

