Side Effects Of Eating Late At Night: आज के समय में लोग लेट नाइट खाना खाते हैं. इसके पीछे एक बड़ी वजह है ड्यूटी आवर्स का ऐसा होना, कई लोगों की ड्यूटी आवर्स लेट नाइट होती है. या फिर शिफ्ट ही ऐसी लगती है. उनकी शिफ्ट देर रात तक होने के कारण वह लेट नाइट खाना खाते हैं. इस तरह की लाइफस्टाइल अब किसी गिने-चुने लोगों की नहीं बल्कि हर दूसरे इंसान की बन गई है. लेकिन रिपोर्ट कहती है कि लेट नाइट खाना खाना सेहत के लिहाज से नुकसानदायक होता है.
वहीं आज के समय में न सिर्फ ये रूटीन वर्करों का बचा है बल्कि देर रात पढ़ाई करने वाले बच्चे, लंबे समय तक मोबाइल या टीवी देखने वाले साथ ही देर शाम तक जिम जॉइन करने वाले लोगों में आमतौर पर ये आदतें देखी जाती है. देर रात खाना खाने की आदत तेजी से बढ़ रही है. लेकिन इस पर हुई रिसर्च क्या कहती है? सेहत के लिहाज से ये कितनी खतरनाक है?
क्या कहती है रिसर्च?
दरअसल रिसर्च कहती है कि देर रात खाना नुकसानदायक नहीं हो सकता, लेकिन इसका असर व्यक्ति की सेहत पर निर्भर करता है. ये रिसर्च अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ रोचेस्टर मेडिकल सेंटर द्वारा की गई है. इस रिसर्च में बताया गया है कि देर रात खाना खाने के क्या नुकसान हैं. साथ ही ये भी बताया है कि हमें देर रात भूख क्यों लगती है?
देर रात खाना खाने के नुकसान
एसिड रिफ्लक्स: सोने से 2-3 घंटे पहले खाने से पेट में एसिड बन सकता है. खाने के तुरंत बाद लेटने से एसिड एसोफैगस (खाने की नली) में ऊपर आ सकता है, जिससे बेचैनी और जलन हो सकती है.
डायबिटीज़: डायबिटीज़ वाले लोगों के लिए, तय समय के अलावा खाना या स्नैक्स खाने से ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ या घट सकता है. इससे नींद खराब हो सकती है और अगले दिन भूख लगने के तरीके में बदलाव आ सकता है.
जिन लोगों को ये समस्याएँ नहीं हैं, उनके लिए कभी-कभार देर रात स्नैक्स खाना ठीक हो सकता है. अगर आपको पक्का नहीं पता कि देर रात खाने से आपकी सेहत पर असर पड़ता है या नहीं, तो किसी डायटीशियन या हेल्थकेयर प्रोवाइडर से पूछें.
सोने से पहले क्या खाएं?
रिसर्च के मुताबिक, अगर आपको एसिड रिफ्लक्स की समस्या है तो आप मांस, चीज़, डेयरी और अंडे जैसे भारी प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए. इनके बजाए आप सब्जियां, नट्स या नट बटर जैसे फूड्स खाएं. वहीं अगर आपको डायबिटीज है तो आप प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर स्नैक लें, इनके सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल मैनेज रहेगा. अगर रात में आपका खाना खाना मजबूरी है तो तभी खाएं जब आपको भूख लगी है. वहीं बोरियत या तनाव में बार-बार खाने की आदत से बचें.
सोने से पहले भूख क्यों लगती है?
रात में भूख लगने की कई बड़ी वजह हो सकती है. दिन में ठीक से न खाना, एक्सरसाइज़ (जिससे ज़्यादा एनर्जी की ज़रूरत होती है),
बोरियत, अकेलापन, तनाव , स्नैक्स खाना या दिन में फ़ाइबर, प्रोटीन या फ़ैट कम लेना जैसी आदतें रात में भूख लगने की कारण हो सकती है.
रात में कितने बजे तक खाना चाहिए?
अगर आपको एसिड रिफ्लक्स की समस्या है, तो सोने से कम से कम 3 घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए. इसके अलावा देर रात खाने का कोई तय समय नहीं है. सही समय आपकी सेहत, पाचन क्षमता और दिनचर्या पर निर्भर करता है.
यह भी पढ़ें: मैदान पर खेलते-खेलते गिरा खिलाड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत! VIDEO वायरल
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

