होमHealth Newsमैदान पर खेलते-खेलते गिरा खिलाड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत! VIDEO वायरल

मैदान पर खेलते-खेलते गिरा खिलाड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत! VIDEO वायरल

Sri Lanka Cricket Match: श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान 45 वर्षीय खिलाड़ी मैदान पर गिर पड़ा. अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। मौत के कारणों की जांच जारी है.

Sri Lanka Cricket Match: आजकल लोग कम उम्र में हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं. खराब लाइफस्टाइल के कारण लोग इस सिचुएशन में फंस जाते हैं, फिर चाहे वो शख्स खिलाड़ी ही क्यों न हो. आप अंदर से किस परेशानी को झेल रहे हैं वो आप नहीं जान सकते हैं. ऐसा ही वाक्य श्रीलंका में एक मैच खेला जा रहा था.

जहां मैदान में कुछ ऐसा हादसा होता है जिससे पूरा माहौल बदल जाता है. जानकारी है कि सभी लोग मैदान में खेल का मजा उठा रहे थे, ठीक उसी समय एक घटना घटती है, खिलाड़ी हार्ट अटैक का शिकार होता है और वहीं मैदान में गिर जाता है. इस पूरे हादसे से सभी खिलाड़ी डर जाते हैं. इसका एक वीडियो भी सामने आया है जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है.

कहां हुआ ये हादसा

जानकारी है कि श्रीलंका के बेरुवाला में रविवार को दोस्तों के बीच एक मैच खेला जा रहा था. जहां पर ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिकेट कार्निवल के तहत के ये मैच हो रहा था. इसी मैच में 45 वर्षीय व्यक्ति जुल्फिकार की मैदान पर मौत हो गई. ये हादसा तब हुआ जब खिलाड़ी 3 गेंदों में 6 रन बनाकर खेल रहा था.

अचानक ही खिलाड़ी मैदान में गिर गया. हालांकि जब ये हादसा हुआ था उस दौरान दोनों टीमों के बीच जुबानी वार शुरू था. बहस चल रही थी. लेकिन जैसे ही खिलाड़ी गिरा सभी इकट्ठा हुए और खिलाड़ी की मदद के लिए जुट गए. बताया गया कि उसे बेरुवाला के अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया.

पहले ही हो चुकी थी मौत

भले ही व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया था. लेकिन पता चला कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही व्यक्ति की मौत हो चुकी थी. जिससे की माहौल काफी गमगीन हो गया. टूर्नामेंट को ही रोकना पड़ गया. हालांकि हार्ट अटैक आने की पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है.

लेकिन पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. व्यक्ति के मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. जिसके बाद जानकारी दी जाएगी. आपको बता दें कि पिछले काफी समय से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं जो हैरान करने वाली तो होती हैं. जो इस ओर भी इशारा करती हैं कि आपको अपनी हेल्थ का कितना ख्याल रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: क्या होता है एंडोमेट्रिओसिस जिसका शिकार हुईं एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती! जानें लक्षण और इलाज

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments